Home Important Days Navratri 2022 : जानें कलश स्थापना का मुहूर्त, कब से नवरात्र शुरू

Navratri 2022 : जानें कलश स्थापना का मुहूर्त, कब से नवरात्र शुरू

810
0
SHARE
Kalash Sthapana Muhurat Navratri 2022

Navratri 2022 : जानें कलश स्थापना का मुहूर्त, कब से नवरात्र शुरू

Navratri 2022: हिंदू पंचांग के के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है। भक्तों इस बार नवरात्रि का त्योहार 26 सितंबर 2022 से आरंभ हो रही है।

नवरात्रि में मां भगवती के नव रूप का 9 दिनों तक पूजा अर्चना की जाती है। मां दुर्गा को लोग अपने घर में स्थापित कर, नाम की अखंड ज्योति जलाती है और मां भगवती की पूजा करती है।

हिंदू धर्म में नवरात्रि का काफी महत्व है नवरात्रि एक आस्था का पर्व है जिसमें 9 दिनों तक लोग मां भगवती के भिन्न-भिन्न रूपों की पूजा अर्चना करते हैं।

Dwalakh durga puja
Dwalakh durga puja

प्रतिपदा को मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना, द्वितीया को मां ब्रह्मचारिणी , तृतीया को मां चंद्रघंटा की पूजा, चतुर्थी को मां कुष्मांडा की पूजा, पंचमी को मां स्कंदमाता की पूजा,
षष्ठी को मां कात्यायनी की पूजा, सप्तमी की मां कालरात्रि पूजा, अष्टमी को मां महागौरी की पूजा, नवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा तथा दशमी की मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

Durga Puja in India

हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि को शारदीय नवरात्रि आरंभ होती है। आपको बता दें कि इस बार नवरात्रि का त्यौहार 26 सितंबर 2022 को आरंभ होने वाला है। नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना की जाती है इसे कलश स्थापना भी कहते हैं।

नवरात्रि पूजा अर्चना हेतु  हल्दी, धूपबत्ती, निरांजन,पंचामृत, गुड़ खोपरा, खारीक, आम के पत्ते, कुमकुम, कपूर, जनेऊ,  पूजा के पान, हार-फूल,  बादाम, सुपारी, सिक्के, नारियल, पांच प्रकार के फल, चौकी पाट, कुश का  आसन, नैवेद्य आदि की आवश्यकता होती है।

Durga Puja in India

नवरात्रि की तिथि (Navratri 2022 tithi)

>>26 सितम्बर 2022 —–प्रतिपदा को मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना
>> 27 सितम्बर 2022—– द्वितीया को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना
>> 28 सितम्बर 2022—–तृतीया को मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना
>> 29 सितम्बर 2022—–चतुर्थी को मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना
>> 30 सितम्बर 2022—–पंचमी को मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना
>> 01 अक्टूबर 2022—–षष्ठी को मां कात्यायनी की पूजा अर्चना
>> 02 अक्टूबर 2022—–सप्तमी की मां कालरात्रि पूजा अर्चना
>> 03 अक्टूबर 2022—–अष्टमी को मां महागौरी की पूजा अर्चना
>>  04 अक्टूबर 2022—–नवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना
>> 05 अक्टूबर 2022—–दशमी की मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

आश्विन नवरात्रि —-  26 सितम्बर  2022 (सोमवार)

प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ —-26 सितम्बर 2022 को सुबह 03.23 मिनट से शुरू

प्रतिपदा तिथि समाप्त —- 27 सितम्बर  2022 को सुबह 03. 08 मिनट पर खत्म

अनमोल विचार को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here