घर लौटने के बाद ओलिंपियन मोनिका मलिक क्या बताएं जाने
टोक्यो ओलिंपिक में इंडियन वूमंस हॉकी टीम की प्लेयर मोनिका मलिक शानदार प्रदर्शन की, वह अपने घर चंडीगढ़ बुधवार को लौटी।
उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक से संबंधित कई बातें साझा की। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए यह बताई कि देश में हॉकी के प्रति सोच बदलने लगी है। मोनिका बतायी कि उन्हें बचपन से ही हॉकी खेलना काफी पसंद था। वैसे पिताजी तकदीर सिंह मलिक उन्हें रेसलर बनाना चाहते थे। किन्तु उन्हें तो हॉकी में ही करियर बनाना था।
मोनिका ने बताया कि हमारे कोच शुअर्ड मरिने, धूप में प्रैक्टिस करवाते थे ताकि जापान के मौसम में ढल सके। शायद हमारा दिन नहीं था, इसलिए हम मेडल जीतने से चूक गए। नीरज चोपड़ा ने भी गोल्ड जीतने के बाद यही कहा था कि वह मेरा अच्छा दिन था। हमारे साथ भी ऐसा ही हुआ।
3-2 की लीड लेने के बावजूद भी ब्रॉन्ज मेडल वाले मैच में ग्रेट ब्रिटेन से हार गए। किन्तु ये हार भी हमारे लिए जीत से कम नहीं है। हमने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया। वह जीत हमारे लिए काफी खास रही है।