खनिज संसाधन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर | | Khanij Kise Kahate Hai | Khanij ke Prakar
प्रश्न: खनिज (mineral) की परिभाषा लिखिए।
उत्तर: खनिज वह भौतिक पदार्थ हैं जिसे खान से खोद कर निकाला जाता हैं। दुसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि प्राकृतिक रूप में उपलब्ध वे पदार्थ जिसकी एक निश्चित आंतरिक संरचना होती है, खनिज कहलाता हैं।
जैसे– लोहा, अभ्रक,जस्ता, चूना पत्थर, कोयला, बॉक्साइट इत्यादि।
खनिज दो प्रकार के होते हैं
>>धात्विक खनिज (metallic minerals)
>>अधात्विक खनिज (non-metallic minerals)
प्रश्न: खनिज शब्द किन दो शब्दों के मेल से बना है?
उत्तर: खनिज शब्द दो शब्द खनि और ज के मेल से बना हैं। इसका अर्थ होता है खान से प्राप्त
प्रश्न: धात्विक खनिज किसे कहते हैं?
उत्तर: धात्विक खनिज उस खनिज को कहते हैं जिन खनिजों से धातु प्राप्त की जाती है।
जैसे –लौह अयस्क, बॉक्साइट, आदि।
प्रश्न: अधात्विक खनिज किसे कहते हैं?
उत्तर: अधात्विक खनिज उस खनिज को कहते हैं जिन खनिजों से अधातु प्राप्त होते हैं ।
जैसे — अभ्रक, चूना पत्थर आदि।
प्रश्न: खनिज के गुणों (Characteristics of a mineral) को बताए।
उत्तर: खनिज के गुण निम्न है–
>>खनिज ठोस अवस्था में स्वभाविक रूप में होना चाहिए।
>>यह अजैविक हो तथा एक व्यवस्थित आंतरिक संरचना में होना चाहिए।
>>खनिज में निश्चित रासायनिक संरचना होनी चाहिए।
प्रश्न: अयस्क (Ores) किसे कहते हैं?
उत्तर: अयस्क वह खनिज हैं जिनसे आसानी से और कम खर्च में धातु प्राप्त की जाती हैं।
अयस्कों के प्रकार —
अयस्क चार प्रकार के होते हैं
a.ऑक्साइड
b. कार्बोनेट अयस्क
c. सल्फाइड
d. halide अयस्क

? कंप्यूटर फंडामेंटल हिंदी भाषा में चित्र सहित — CLICK Here
? 12वीं (आर्ट्स) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर — CLICK Here
? 10वीं ( बिहार बोर्ड) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर —CLICK Here
? बिहार बोर्ड 10वी & 12वी (Arts) Telegram — ?Click here
?Facebook Fans Page लाइक करे ?Click here




Views Today : 293
Views Yesterday : 361
Views Last 7 days : 3037


The style of your writing is enthralling and the information well-written and clearly presented. Thank you for sharing this valuable piece!
I appreciate the effort you put into creating this content. It’s informative and well-written. Nice job!
thank you so mach sir