10th & 12th Exam 2022 : CBSE प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट परीक्षा दो हिस्सों में
सीबीएसई द्वारा दसवीं और 12वीं के इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल भी दो भागों में लिया जायेगा। दसवीं के 20 अंक के इंटरनल असाइनमेंट को 2 टर्म में 10 -10 अंकों में बांटा गया है ।
यानी टर्म-एक में 10 अंक तथा टर्म-दो में 10 अंकों की परीक्षा होगी, तथा 12वीं के प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट,15-15 अंकों में बांटा गया है।
बोर्ड के अनुसार 12वी के लिए 70 अंकों वाले विषय के 30 अंक को 15 -15 अंको में बांटा गया है। यह 30 अंक प्रैक्टिकल के रूप में होगा। इसी प्रकार 100 अंक वाले विषय में 20 अंक का इंटरनल तथा असाइनमेंट लिया जाएगा।
CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने सैद्धांतिक परीक्षा की तरह प्रेक्टिकल तथा इंटरनल असाइनमेंट का शेड्यूल जारी कर मार्किंग स्कीम भी स्कूलों को भेजा दिया गया है।
CBSE से संबंधित लेटेस्ट जानकारियों के लिए नीचे दिए गए Read More बटन पर क्लिक करें
*****






Views Today : 839
Views Yesterday : 1271
Views Last 7 days : 8809

