आंवला का चमत्कारी गुण | आंवला खाने के क्या है फायदे संपूर्ण जानकारियांं Aanwala khane ke fayde sampurn jankari
आंवला खाने के क्या है फायदे (Benefits of eating Amla): नमस्कार दोस्तों एजुकेशनल पोर्टल newsviralsk में बहुत-बहुत स्वागत है।
आंवला खाने के क्या है फायदे
सर्दियों के मौसम में हमें कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स मौसमी फल खाने की सलाह देते हैं। और उसमें भी एक फायदेमंद फल आंवला जो कि सर्दियों में शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण कार्य करता है।
मुंह के छालों को दूर करना —
यदि आप हमेशा मुंह के छाले से परेशान रहते हैं तो इसके लिए आंवले एक महत्वपूर्ण दवा है। कुछ दिनों तक गर्म पानी में आंवले के रस को मिलाकर पीने से इस समस्या का निदान हो जाता है। यदि आप प्रतिदिन कच्चे आंवले का सेवन करते हैं तो आपके दांतों तथा मसूड़ों को मजबूती मिलती हैं। आपके दांतों में कीड़े लगने की संभावना तो बिल्कुल कम हो जाता है।
रूसी, सफेद बालों तथा मुंहासे की समस्या से निजात–
आंवला बालों में रुसी , सफेद बाल तथा बालों को झड़ने की समस्या में भी फायदा पहुंचाती है। यदि समय से पहले आपकी बाल पक रहे हो यानी सफेद हो रहे हो तो आंवले का तेल बालों में लगाने से काफी फायदा मिलता है। आंवले में खून साफ करने के गुण होते हैं। इसलिए मुंहासे की समस्या में काफी फायदेमंद है।
आंवला विटामिन C का भंडार–
आंवले में विटामिन C की मात्रा काफी अधि क होती है। यदि विटामिन की तुलना की जाए तो एक सौ ग्राम आंवले में नारंगी की तुलना में 10 से 30 गुना अधिक विटामिन सी मौजूद रहता है। प्रतिदिन आंवले की सेवन करने वाले व्यक्ति को दिल की बीमारियों में काफी राहत मिलता है।
इम्यून सिस्टम और ब्लड शुगर वाले व्यक्ति को फायदा–
आंवला शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है। इसमें क्रोमियम नाम का एक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक साबित हुआ है। वैसे आंवले में काफी अधिक फाइबर होता है इसलिए इसे अधिक मात्रा में नहीं लेना चाहिए।
नोट :- आंवले का चमत्कारी गुण आयुर्वेद में भी बताया गया है किंतु सेवन करने से पहले संबंधित चिकित्सक से जरूर सलाह लेना चाहिए। ताकि सही मात्रा का पता लग सके।
दोस्तों , यह छोटा सा पोस्ट आपको कैसा लगा कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।




Views Today : 1282
Views Yesterday : 1470
Views Last 7 days : 10817

