Home Result UPSC CDS 2 Result 2021 — जारी हुआ UPSC CDS 2 का...

UPSC CDS 2 Result 2021 — जारी हुआ UPSC CDS 2 का रिजल्ट

1514
0
SHARE
UPSC CDS 2 Result 2021
UPSC CDS 2 Result 2021

UPSC CDS 2 Result 2021 — जारी हुआ UPSC CDS 2 का रिजल्ट

UPSC CDS 2 Result 2021 — संघ लोक सेवा आयोग UPSC संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा II – 2021 का परिणाम इसके आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

UPSC CDS – II परीक्षा 2021 का आयोजन इस वर्ष के 14 नवंबर को किया गया था। जिसमें इस वर्ष कुल 6845 उम्मीदवारों को क्वालिफाई किया गया है। इस उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू सेवा चयन बोर्ड (SSB) के द्वारा लिया जाएगा।

UPSC CDS – II 2021 के परिणाम देखने के लिए तरीका दिया गया है।

UPSC CDS 2 Result 2021 :- रिजल्ट चेक करने का तरीका

Step 1 – सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर क्लिक करने के बाद दिए गए लिंक Written Result : Combined Defence Services Examination (II) 2021 पर क्लिक करना होगा।

Step 2 – जो जानकारी आपसे लिया जाएगा उसे भर दे।

Step 3 – Result वाला पेज खुल जाएगा।

Step 4 – अपना रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर के प्रिंट निकाल कर रख ले।

UPSC CDS 2 Result 2021 — लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को सेना (IMA/OTA) पहली पसंद के रूप दिया जाएगा, और उसे निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर खुद का पंजीयन करना पड़ेगा, क्योंकि आप बाद में SSB के इंटरव्यू के लिए अपना कॉल-अप की जानकारी ले सके।

UPSC CDS 2 2021 में मौजूदा शर्त के अनुसार उम्मीदवार को अपनी-अपनी आयु और शैक्षिक योग्यता आदि के समर्थन के लिए संबंधित प्रमाण पत्र जमा करना होगा। इसमें IMA और NA के लिए 1 जुलाई 2022 तक प्रमाण पत्र जमा हो पाएगा।

AFA की अंतिम तिथि 13 मई 2022 तक और SSC के लिए 1 अक्टूबर 2022 तक है। जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर लिए हैं और सेना (IMA / OTA) को अपना पहला पसंद दिए हैं उसे SSB के इंटरव्यू के बारे में जानकारी Joinindianarmy.nic.in पर आवेदन प्रक्रिया के साथ विस्तार से दी गई है।

इसमे यदि कोई उम्मीदवार अपना आवेदन पहले ही कर लिया है तो उसे दुबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। दूसरा चरण में उत्तीर्ण होने के बाद उस उम्मीदवार का मैट्रिक पास होने के प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी और साथ ही स्नातक या अन्य कोई डिग्री जो उपलब्ध हो उसे जमा करना होगा।

जो भी उम्मीदवार UPSC CDS 2 2021 के लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुए हैं उनका मार्कशीट अंतिम परिणाम के जारी होने के लगभग 15 बाद आयोग के वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here