Home Important Days Saraswati Puja 2022: सरस्वती पूजा का मुहूर्त, बसंत पंचमी पुजन विधि, संपूर्ण...

Saraswati Puja 2022: सरस्वती पूजा का मुहूर्त, बसंत पंचमी पुजन विधि, संपूर्ण जानकारियां

2754
0
SHARE

Saraswati Puja 2022: सरस्वती पूजा का मुहूर्त, बसंत पंचमी पुजन विधि, संपूर्ण जानकारियां

Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी को मां सरस्वती के जन्मदिन के रूप रूप में मनायी जाती हैं। बसंत पंचमी माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार बसंत पंचमी हिंदू कैलेंडर के अनुसार 5 फरवरी 2022 को मनाया जा रहा हैं। इस दिन शैक्षणिक संस्थानों में माता सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है।

Saraswati Puja 2022: इस बार माता सरस्वती की पूजा अर्चना 5 फरवरी को की जा रही है। यदि माता सरस्वती की इस दिन पूजा अर्चना विधि विधान से किया जाए तो तो माता विद्या और ज्ञान का आशीर्वाद प्रदान करती है। माता शारदे की पूजा स्थल पर पुस्तकें, वाद्य यंत्र तथा कलात्मक चीजों को अवश्य रखें।

Saraswati Puja 2022: कैसे करें सरस्वती पूजा (Saraswati Puja vidhi)

>>बसंत पंचमी के दिन सवेरे उठकर, घरों की साफ सफाई करने के बाद पूजा की तैयारी करें।

>> स्नान करके पीला या सफेद रंग के वस्त्र धारण करें।

>> माता सरस्वती के प्रतिमा को स्थापित करें। प्रतिमा के बगल में गणेश भगवान की मूर्ति जरूर रखें।

>> पूजा स्थल पर पुस्तक, वाद्य यंत्र तथा कलात्मक वस्तुओं को जरूर रखें।

>> एक थाल में कुमकुम, हल्दी, चावल, फूलों से सजाकर भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा अर्चना करें।

 

Saraswati Puja 2022: बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त

पंचमी तिथि 05 फरवरी शनिवार को प्रातः 3 बजकर 47 मिनट से अगले दिन यानी 6 फरवरी 2022 रविवार को प्रातः 3 बजकर 46 मिनट पर रहेंगी। पूजा अर्चना का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक है।

Saraswati Puja 2022: मां सरस्वती की वंदना

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना॥

या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥

शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं।
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्‌॥

हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्‌।
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्‌॥

इसे भी पढ़ें

विद्यार्थी जरूर देखें | वसंत पंचमी के दिन ये काम भूलकर भी ना करें

Saraswati Puja 2022 Wishes, Images, Quotes बसंत पंचमी की ढेर सारी शुभकामनाएं


बिहार बोर्ड मैट्रिक 10वीं के छात्र हेतु नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑनलाइन तैयारी कर सकते हैं?

Bihar Board 10th Click HERE


 

Telegram NewsViralSK

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स वाले छात्र नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑनलाइन तैयारी कर  ?

Bihar Board 12th Arts Click HERE


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here