Home समाचार मध्यमा परीक्षा 2022: 4 अप्रैल से 7 अप्रैल तक होगी परीक्षा, शेड्यूल...

मध्यमा परीक्षा 2022: 4 अप्रैल से 7 अप्रैल तक होगी परीक्षा, शेड्यूल जारी

760
0
SHARE
madhyama exam 2022
madhyama exam 2022

मध्यमा परीक्षा 2022: 4 अप्रैल से 7 अप्रैल तक होगी परीक्षा, शेड्यूल जारी

मध्यमा परीक्षा 2022: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने मध्यमा सैद्धांतिक परीक्षा की तिथि जारी कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार परीक्षा में 50,000 परीक्षार्थी भाग लेंगे, ये परीक्षाएं 4 अप्रैल से 7 अप्रैल 2022 तक चलेगी। परीक्षा के लिए राज्य भर में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

मध्यमा परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए एक प्रश्न बार-बार पूछे जा रहे हैं कि परीक्षा का प्रवेश पत्र कैसे प्राप्त होगा?

जानकारी के लिए आपको बताते हैं कि परीक्षा का प्रवेश पत्र 25 मार्च और 26 मार्च 2022 को संबंधित जिला के जिला पदाधिकारी कार्यालय से वितरित किए जाएंगे।

प्रवेश पत्र छात्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से 29 मार्च तक प्रदान किए जाएंगे।

परीक्षार्थियों को प्रैक्टिकल परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है। प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 30 मार्च से 31 मार्च तक किया जाएगा ।

मध्यमा परीक्षा 2022 का आयोजन दो पाली में किया जाएगा।

पहली पाली- 9:45 से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पाली- 1:45 से शाम 5 बजे तक की होगी।

मध्यमा परीक्षा 2022 टाइम टेबल


4 अप्रैल 2022

संस्कृत व्याकरण (पहली पाली)
संस्कृत साहित्य (दूसरी पाली)


5 अप्रैल 2022

संस्कृत सामान्य (पहली पाली)
हिन्दी (दूसरी पाली)


6 अप्रैल 2022

सामाजिक शिक्षा (पहली पाली)
अंग्रेजी (दूसरी पाली)


7 अप्रैल 2022

सामान्य विज्ञान सैद्धांतिक (पहली पाली)
अतिरिक्त विषय जैसे: गणित, मैथिली, भोजपुरी, अर्थशास्त्र, पौरोहित्य, गृह विज्ञान (सैद्धांतिक), एवं संगीत (सैद्धांतिक)


परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bssbpat.com को चेक करते रहें।

Official Website– Click here

 

madhyama exam 2022
madhyama exam 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here