Home sports IPL 2021 का 17 वां मुकाबला मुंबई और पंजाब के बीच चेन्नई...

IPL 2021 का 17 वां मुकाबला मुंबई और पंजाब के बीच चेन्नई में

1090
0
SHARE
IPL 2021 MI VS PBKS
IPL 2021 MI VS PBKS

IPL 2021 का 17 वां मुकाबला मुंबई और पंजाब के बीच चेन्नई में — IPL 2021 (इंडियन प्रीमियर लीग) में 17वां मैच आज MI (मुंबई इंडियंस) और PBKS (पंजाब किंग्स) खेला जाएगा।

MI की टीम 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है, और पंजाब की टीम 2 अंकों के साथ 8 वें यानी अंतिम स्थान पर है। इन टीमों के बीच पिछले मुकाबले में दो सुपर ओवर हुई थी। जिसे पंजाब की टीम ने जीता था।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम ने बल्लेबाजों के कमजोर प्रदर्शन के कारण DC (दिल्ली कैपिटल्स) से पिछला मैच हार गया था। वहीं, PBKS (पंजाब किंग्स) की टीम हार की हैट्रिक बना कर इस मैच में आ रही है।

दोनों टीमों को बैटिंग में सुधार करना जरूरी

पंजाब की टीम अपने पिछले मुकाबले में SRH के खिलाफ 120 रन, चेन्नई के खिलाफ 106 रन का स्कोर ही बना पाई। यानी में से दो मैचों में उसकी बल्लेबाज फ्लॉप रही है। दूसरी ओर मुंबई की टीम चार मैचों में एक बार भी 160 रन नहीं बना पाई है। दो मैचों में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई की नैया पार लगाया, लेकिन अगर बार-बार उसके बल्लेबाज फेल होते रहे तो गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ जाएगा।

पंजाब टीम का भी मिडिल ऑर्डर हो रहा है फेल

पंजाब ने शुरुआत जीत से की थी, लेकिन इसके बाद से टीम लरखराती नजर आ रही है। पंजाब की बल्लेबाजी कागज पर मजबूत है, लेकिन राहुल और मयंक अग्रवाल को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल रहा है। उसके गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

मैच में इन आंकड़ों पर रहेगी नजर

जसप्रीत बुमराह MI के लिए अपना 100वां मैच खेलेंगे। मुंबई के लिए उन्होंने 96 मैच IPL में और 3 मैच चैम्पियंस लीग में खेले हैं। मयंक अग्रवाल पंजाब किंग्स के लिए अब तक 981 रन बना लिए हैं। यानि वे 19 रन बनाते ही इस टीम के लिए अपने 1000 रन बना लेंगे। मुंबई टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या IPL में विकेटों का अर्धशतक लगा सकते हैं। उन्होंने अब तक 75 मैचों में 49 विकेट लिए हैं। मुंबई के बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा 669 रन रोहित शर्मा ने पंजाब की टीम के खिलाफ बनाए हैं। वहीं, पंजाब के बल्लेबाजों में मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा क्रिस गेल 664 रन बनाए हैं।

IPL 2021 MI VS PBKS
IPL 2021 MI VS PBKS

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here