Grand Welcome in Jhanjharpur – झंझारपुर में प्रशांत कुमार (AIR 101) और हेमंत कुमार (AIR 339) का भव्य स्वागत
बिहार के झंझारपुर में उस समय खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला, जब BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले प्रशांत कुमार (AIR 101) और हेमंत कुमार (AIR 339) अपने गांव पहुंचे।
दोनों भाई के डिप्टी कलेक्टर बनने की उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
गांव आगमन पर भव्य स्वागत यात्रा निकाली गई।
दोनों भाईयों का भव्य स्वागत किया गया बड़ी संख्या में लोग जुटे और फूल-मालाओं से दोनों सफल अभ्यर्थियों का स्वागत किया। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
स्वागत यात्रा में युवा, महिलाएं और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
प्रशांत कुमार और हेमंत कुमार की सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश है।
लोगों का कहना है कि
उनकी मेहनत और सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम, लगन और सही दिशा में तैयारी से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
झंझारपुर के इन दोनों युवाओं की उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है।
यह सफलता सिर्फ दो परिवारों की नहीं, बल्कि पूरे झंझारपुर के लिए गौरव का क्षण है। 🎉🇮🇳
एजुकेशनल पोर्टल के सभी सदस्यों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
******
**





























Views Today : 126
Views Yesterday : 477
Views Last 7 days : 3916

