Bihar Diwas 2023 : जानें कब और क्यों मनाया जाता है बिहार दिवस, इतिहास
बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। यह बिहार राज्य के गठन को चिह्नित करता है। इसी दिन अंग्रेजों ने 1912 में बंगाल से बिहार को अलग कर एक राज्य बनाया था। बिहार दिवस सार्वजनिक अवकाश होती है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता संभालने के बाद 22 मार्च को बिहार दिवस बनाने का ऐलान किया।
बिहार दिवस बनाने का मुख्य मकसद अपने राज्यों की विशिष्टता तथा अपने राज्य पर गर्व, बिहारी होने का गर्व इत्यादि है।
बिहार दिवस का आयोजन 22 से 24 मार्च के बीच किया जाएगा। इस दिवस के मौके पर राज्य के सभी जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी पटना में तो खुशी का माहौल है इस बीच संगीत प्रेमियों ने अपने संगीत वातावरण को गुंजायमान कर रहा है।
पटना गांधी मैदान में संगीत के बड़े-बड़े कलाकार लोग बिहार दिवस के अवसर पर अपना प्रस्तुतीकरण रख रहे हैं। आपको बता दें कि इस दौरान मैथिली ठाकुर, जावेद अली, इंडियन आइडल विजेता सलमान अली और दीपाली सहित दर्जनों कलाकार कला प्रदर्शन करेंगे।
Bihar Diwas 2023 : मधुबनी जिला के मधेपुर प्रखंड अंतर्गत द्वालख पंचायत में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के छात्र छात्राएं काफी उत्साहित है।
इसमें हम आपको बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित कुछ तस्वीर शेयर करने वाले हैं। आपसे आग्रह है कि इसे और अधिक से अधिक शेयर करने का प्रयास करें।









Views Today : 179
Views Yesterday : 1230
Views Last 7 days : 11138


Mahesh
Mahesh paswan