Home Result Bihar BEd CET Result 2022 : Bihar Bed के 4 वर्षीय प्रवेश...

Bihar BEd CET Result 2022 : Bihar Bed के 4 वर्षीय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, देखें टॉपरों की लिस्ट

1206
1
SHARE

Bihar BEd CET Result 2022 : Bihar Bed के 4 वर्षीय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, देखें टॉपरों की लिस्ट

Bihar BEd CET Result 2022 : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा शुक्रवार को CET – आईएनटी – बीएड – 2022 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परीक्षाफल जारी किया गया है।

Bihar BEd CET Result 2022 Direct Link

चार वर्षीय इंटीग्रेटेड BEd में नामांकन के लिए 28 अगस्त को संपन्न हुए CET – INT – BEd 2022 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट ( www.biharcetintbed-lnmu.in) वेबसाइट पर जारी किया गया है।

 

संयुक्त प्रवेश परीक्षा में जो भी अभ्यर्थी शामिल हुए थे वह अपना लॉगइन आईडी और पासवर्ड डालकर परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा के लिए कुल 9442 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिए थे जिसमें से 7631 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

कुल 4471 अभ्यार्थी ने इस परीक्षा में सफलता हासिल किया जो उपस्थित अभ्यर्थियों की 61.21% है। सफल हुए अभ्यार्थी में 2516 पुरुष और 2155 महिलाएं शामिल है।

कुलपति के द्वारा 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड BEd में कुल पूर्णाक 120 अंक में से 90 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यार्थी प्रसाद गुरुदत्त मन ईश्वर और 83 अंक के साथ महिलाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यार्थी याशी कुमारी को फोन पर शुभकामनाएं दीं।

CET – INT – BEd 2022 के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह के द्वारा बताया गया की परीक्षा का आयोजन करना और समय पर इसका परिणाम घोषित करना एक बड़ी जिम्मेदारी थी। सभी सफल पर अभ्यर्थियों का काउंसलिंग बहुत जल्द ही आयोजन किया जाएगा।

उत्तीर्ण हुए अभ्यार्थी विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करके 6 सितंबर 2022 से 12 सितंबर 2022 तक काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। काउंसलिंग करने के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा एक बार के लिए ही उपलब्ध होगी।

CET – INT – BEd 2022 के 120 अंक के संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त किए टॉप 10 अभ्यार्थी।

क्रम संख्या — रौल नंबर — नाम — प्राप्तांक
1. — 3021000038 — प्रसाद गुरुदत्त मनीश्वर — 90
2. — 3020500493 — राकेश कुमार — 87
3. — 3020900027 — रजनीश कुमार — 84
4. — 3010200600 — सोहन कुमार महतो — 84
5. — 3020200375 — राहुल राज — 83
6. — 3020600136 — शशि कुमार — 82
7. — 3020400573 — यशी कुमारी — 82
8. — 3020400399 — आदित्य कुमार — 81
9. — 3020900253 — कुमार सत्यम — 81
10. — 3020700358 — निखिल राज — 80

Bihar BEd CET Result 2022
Bihar BEd CET Result 2022

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here