Aalu Phal ya sabji : आलू फल है या सब्जी?
आलू हर किसी को पसंद आता है और लगभग हर खाने में इस्तेमाल होता है। लेकिन कई बार मन में सवाल आता है कि आलू असल में सब्जी है या फल?
पहले ये समझना ज़रूरी है कि फल और सब्जी में फर्क क्या होता है।
वनस्पति विज्ञान (Botany) के अनुसार फल वह हिस्सा है जिसमें बीज होते हैं और जो फूल से बनता है।
वहीं, पौधे के बाकी हिस्सों (जैसे जड़, पत्ता, तना) को सब्जी कहा जाता है।
अब आलू की बात करें तो यह पौधे की जड़ है और इसमें बीज नहीं होते। इसलिए यह निश्चित रूप से सब्जी है।
एक दिलचस्प बात – बैंगन, जिसे सब्जियों का राजा कहा जाता है, असल में फल है क्योंकि इसमें बीज पाए जाते हैं।
इसी तरह, भिंडी, टमाटर, कद्दू, लौकी, तुरई, शिमला मिर्च, हरी मिर्च जैसी चीजें भी फल हैं, सब्जियां नहीं।
जबकि गोभी, पालक-साग, धनिया, गाजर, मूली आदि को सही मायने में सब्जी कहा जाता है।





Views Today : 1265
Views Yesterday : 1407
Views Last 7 days : 11452

