Home Bihar board 10th Bihar Board 12th Exam Latest News: इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले...

Bihar Board 12th Exam Latest News: इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए

189
0
SHARE

Bihar Board 12th Exam Latest News: इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए

बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित होगी। जैसा कि आप जानते हैं कि यह परीक्षा दो पालियां में आयोजित की जाएगी।

इसमें कुल 13 लाख 17 हजार 846 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। पूरे राज्य में इसके लिए 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की बात करें तो इस वर्ष परीक्षा में 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र भाग लेंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले शुरू होगा।

बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड और बोर्ड द्वारा भेजे गए उपस्थिति पत्रक से मिलान किया जाएगा।

दोनों का मिलान करने के पश्चात परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
यह निर्देश बोर्ड ने शुक्रवार को जारी किया है और सभी केंद्राधीक्षकों को इसे सख्ती से लागू करने को कहा गया है।
बोर्ड ने यह भी बताया कि हर छात्र को एक यूनिक आईडी दी गई है। इसके अलावा सभी विषयों के प्रश्नपत्र 10 अलग-अलग सेट कोड में होंगे, ताकि परीक्षा निष्पक्ष तरीके से हो सके।

बोर्ड के द्वारा यह भी निर्देश दिया गया है कि इस बार परीक्षार्थियों की दो बार तलाशी ली जाएगी। पहली बार परीक्षा भवन में प्रवेश के समय और दूसरी बार परीक्षा कक्षा में विक्षक द्वारा तलाशी ली जाएगी।

प्रवेश द्वार पर यह जांच प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस बल की मदद से होगी। वहीं, वीक्षक जांच पूरी होने के बाद घोषणा पत्र भी देंगे कि परीक्षार्थियों की सही तरीके से तलाशी ली गई है।

बोर्ड ने यह भी कहा है कि जो दिव्यांग परीक्षार्थी खुद लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें अनुरोध करने पर विभाग की ओर से श्रुतिलेखक उपलब्ध कराया जाएगा।

नियमों के अनुसार दिव्यांग परीक्षार्थी अपना श्रुतिलेखक स्वयं भी ला सकते हैं। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव से लेकर सब्जेक्टिव तक दोगुना विकल्प दिया जाएगा। यह सुविधा 2 अंक और 5 अंक वाले प्रश्नों में भी लागू रहेगी।

इसके अलावा हर 500 परीक्षार्थियों पर एक वीडियोग्राफर की तैनाती की जाएगी।

सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश को लेकर एनाउंसमेंट करना अनिवार्य होगा। जिन परीक्षा केंद्रों पर चारदीवारी नहीं है या आसपास तालाब व झाड़ियां हैं, वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया गया है। जिले में ऐसे चार परीक्षा केंद्र हैं, जहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

अभी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो नीचे दिए गए लिंक को जरूर फॉलो करें।

IMPORTANT LINKS FOR YOU

 Board Exam Free Download pdf >> Click HERE

SSC AND RAILWAYS Exam GK GS Question & Online Test — CLICK Here

 Bihar ITI Enrance Exam GK  Science Question & Online Test — CLICK Here

कंप्यूटर फंडामेंटल हिंदी भाषा में चित्र सहित — CLICK Here

12वीं (आर्ट्स) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर — CLICK Here

 10वीं ( बिहार बोर्ड) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर —CLICK Here

 बिहार बोर्ड 10वी WhatsApp Group  —  Click here

 बिहार बोर्ड 12वी (Arts) WhatsApp Group   —  Click here

 बिहार बोर्ड 10वी & 12वी (Arts) Telegram —   Click here

Facebook Fans Page लाइक करे Click here

Twitter  पर जरूर फॉलो करें Click here

बाल क्लास से संबंधित पोस्ट  के लिए —CLICK Here

घर बैठे मैट्रिक परीक्षा की तैयारी हेतु दिए गए  पर क्लिक करें  Click here


 


Subscribe Now पर क्लिक करके चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं ??

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here