Home Savan Special Sawan 2024 Shiv Ling Par Ye Chadhane Ka Phal : शिवलिंग पर...

Sawan 2024 Shiv Ling Par Ye Chadhane Ka Phal : शिवलिंग पर ये चढ़ाने से होगा बेहद महत्वपूर्ण फल की प्राप्ति

178
0
SHARE

Sawan 2024 Shiv Ling Par Ye Chadhane Ka Phal : शिवलिंग पर ये चढ़ाने से होगा बेहद महत्वपूर्ण फल की प्राप्ति

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का आपके अपने इस चैनल में, तो इस वीडियो शुरू करने से पहले यदि आप महादेव के सच्चे भक्त हैं तो लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें।

दोस्तों जैसा कि आप लोग जानते हैं कि हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन महीने की शुरुआत हो गई है, और यह महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित माना जाता है, तो इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए क्या किया जाए इस बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं।

हिंदू धर्म में सावन महीना को एक विशेष महत्व दिया जाता है। इस महीना में भगवान शिव के साथ-साथ सभी शिव परिवार की आराधना करने से भक्तों को सुयश की प्राप्ति होती है।

सावन महीने के सोमवार के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करना बेहद ही पुण्य कार्य माना जाता है। इसके साथ ही भक्तों अपने इच्छाओं की पूर्ति के लिए शिवलिंग पर अपने हिसाब से अलग-अलग चीजें अर्पित करते हैं।

इस साल सावन महीना की शुरुआत 22 जुलाई 2024 को सोमवार के दिन से हो चुकी है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का महीना पांचवा महीना होता है, जिसे मुख्य रूप से देखा जाए तो भगवान शिव को समर्पित माना जाता है।

यदि सोमवार की बात करें तो मुख्य रूप से सावन में आने वाले सोमवार को बेहद ही खास रूप में मनाया जाता है। भगवान शिव की पूजा अर्चना के समय भक्त शिवलिंग पर अनेक तरह की चीजें चढ़ाते हैं।

तो आईए जानते हैं कि भगवान शिव पर कौन सी चीज चढ़ाने से किस प्रकार के फलों की प्राप्ति हो सकती है।

धन की समस्या से निजात

सावन में आनेवाले सोमवार के विशेष अवसर पर भगवान शिव को गन्ने के रस से अभिषेक करने से भक्तों को धन की समस्याएं दूर हो सकती है। वहीं दूसरी ओर मूंग दाल भी भगवान शिव पर चढ़ाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।

मनवांछित फल की प्राप्ति

ऐसा माना जाता है कि यदि किसी तीर्थ स्थान से जल भरकर भगवान शिव के शिवलिंग का अभिषेक किया जाए तो ऐसा करने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
साथ ही गंगाजल से अभिषेक करना भी सबसे अधिक पुण्य कार्य माना गया है। इसलिए ऐसा करने से मनवांछित फल प्राप्त हो सकती है।

प्राप्त होगा स्वास्थ्य लाभ

यदि आप सावन महीने के सोमवार को जल में इत्र मिलकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं तो ऐसा करने से व्यक्ति को अनेक तरह के रोगों से छुटकारा मिलता है और बेहतर स्वास्थ्य का आशीर्वाद भी भगवान भोलेनाथ से प्राप्त होता है।

ऐश्वर्य में होगा वृद्धि

भगवान भोलेनाथ पर गेहूं और चावल चढ़ाना भी बहुत ही शुभकारी माना गया है। ऐसा करने से भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि हमेशा बनी रहती है। वहीं पर यदि आप भगवान शिव पर शक्कर चढ़ाते हैं तो ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है।

नहीं होगी धन की कमी

सावन महीने के सोमवार के दिन शिवलिंग पर गन्ने का रस और शक्कर चढ़ाने से व्यक्तियों की सभी प्रकार के धन संबंधी समस्या दूर हो जाती है। वही पर शिवलिंग के ऊपर सरसों का तेल चढ़ाने से रोग और शत्रुओं का विनाश होता है।

आप चढ़ा सकते हैं ये भी चीज

सावन महीने में शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के समय सुपारी चढ़ाना भी अत्यंत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाली समस्याएं दूर हो सकती है। यदि आप भगवान शिव पर लौंग अर्पित करते हैं तो इससे आपके जीवन के रुके हुए काम भी बनने लगते हैं।

 

Disclaimer

ऊपर बताए गए उपाय, लाभ और सलाह केवल सामान्य सूचना देने के लिए हैं। यहां दी जाने वाली जानकारी कई तरह के माध्यमों से लेकर बनाई गई है।

आपसे अनुरोध है कि इसे ही पूर्ण सत्य ना माने और अपने विवेक का उपयोग करें, हमारी ओर से अंधविश्वास का सख्त विरोध किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here