Home गेस्ट पोस्ट & प्रचार प्रसार अक्षय vs सतीश – 200 रुपये का महान ट्रांसफर

अक्षय vs सतीश – 200 रुपये का महान ट्रांसफर

41
0
SHARE

अक्षय vs सतीश – 200 रुपये का महान ट्रांसफर

एक दिन अक्षय भैया बड़ी परेशानी में सतीश के पास पहुंचे।

“भाई सतीश, 200 रुपये उधार दे दो। बहुत जरूरी काम है,कल लौटा दूंगा।”

सतीश ने दोस्ती निभाते हुए तुरंत 200 रुपये दे दिए।

एक हफ्ता बीता, फिर दूसरा भी बीत गया। जब सतीश ने पैसे मांगे तो अक्षय भैया बोले,

“अरे चिंता मत करो, आज ही PhonePe से भेज देता हूं।”

सतीश खुश हो गया………..

कुछ देर बाद अक्षय भैया ने एक फोटो भेजी। फोटो में एक कागज पर सतीश का मोबाइल नंबर लिखा था और उस नंबर के ऊपर 200 रुपये का नोट रखा हुआ था।

साथ में मैसेज था—

“देखो भाई, पैसा नंबर पर डाल दिया है।”

सतीश ने फोटो देखकर पूछा,

“भैया, ये क्या है?”

अक्षय भैया बोले,

“अरे PhonePe में नंबर पर पैसा भेजना था ना! मैंने नंबर पर पैसा डाल दिया।”

सतीश हंसते-हंसते लोटपोट हो गया। किंतु उनके इस सोच ने उसे आश्चर्य में डाल दिया……

“भैया, पैसा ऐप से भेजते हैं, नंबर के ऊपर नहीं रखते!”

लेकिन अक्षय भैया यहीं नहीं रुके। उन्होंने उसी फोटो का स्क्रीनशॉट भी भेज दिया और बोले,

“लो, ट्रांजैक्शन का प्रूफ भी भेज दिया है।”

अब पूरे गांव में यह किस्सा फैल गया। लोग मजाक करने लगे—

“अगर ऐसे ट्रांसफर होने लगे तो बैंक और PhonePe दोनों बंद हो जाएंगे!”

आखिरकार सतीश ने अक्षय भैया को असली डिजिटल पेमेंट करना सिखाया। तब जाकर 200 रुपये वापस मिले।

उस दिन के बाद गांव में जब कोई अजीब डिजिटल ज्ञान देता, लोग कहते—

“कहीं तुम भी नंबर के ऊपर पैसा रखकर स्क्रीनशॉट भेजने वाले अक्षय भैया तो नहीं हो?” 😂😂😂

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here