Home Important Days Navratri 2022 : इस दिन से हो रही है शारदीय नवरात्रि की...

Navratri 2022 : इस दिन से हो रही है शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जाने क्या होगी मां की सवारी

837
0
SHARE
Dwalakh durga puja
Dwalakh durga puja

Navratri 2022 : इस दिन से हो रही है शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जाने क्या होगी मां की सवारी

Sharadiya Navratri 2022 : नवरात्रि का आयोजन वर्ष में चार बार होती है। एक होता है ‘चैत्र नवरात्रि’ और दूसरा ‘शारदीय नवरात्रि’ इसके अतिरिक्त ‘दो गुप्त नवरात्रि’ भी होती है। इस समय मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।

Dwalakh durga puja
Durga puja

नवरात्रि का व्रत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रखा जाता है। इस समय में पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा की नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। जिसे शारदीय नवरात्रि के रूप में जाना जाता है।

Sharadiya Navratri 2022 : इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है जो यह 5 अक्टूबर तक चलेंगी। नवरात्रि पूजन के बाद दसवें दिन कलश और प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस वर्ष माता की मुख्य सवारी क्या रहने वाली है और क्या खास बातें हैं।

Durga Puja in India

आपको बता दें कि नवरात्रि एक वर्ष में चार बार होती है। जिसमें से मुख्य रूप से एक चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्रि होती है। साथ ही बीच में दो नवरात्रि गुप्त रूप से होती है जिसमें केवल माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है।

Navratri 2022 : नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा, हवन, यज्ञ इत्यादि का आयोजन होता है। हर तरफ लोग मां शक्ति की पूजा अर्चना करते हैं और भक्ति में लीन रहते हैं। मान्यता भी यही है कि यदि माता की पूजा-अर्चना पूरे मन से की जाए तो मनोकामना पूर्ण होती है।

घटस्थापना के लिए क्या होगी समय

इस वर्ष नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर को सुबह 3 बज कर 24 मिनट से हो जाएगी। घट स्थापना के लिए मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह 6 बज कर 20 मिनट से सुबह 10 बज कर 19 मिनट तक रहने वाला है।

Durga Puja in India

आइए आप जानते हैं इस बार मां की सवारी क्या रहने वाली है?

प्रत्येक वर्ष की तरह सभी को यह इंतजार रहता है कि नवरात्रि में माता की सवारी क्या रहने वाली है। क्योंकि मां की सवारी एक विशेष संदेश देती है। इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा। यह शांति और समृद्धि की ओर संकेत करता है । इससे सभी का जीवन खुशहाल हो जाएंगी।

Durga Puja image | Durga Puja in India

Navratri – मां भगवती के नव रूप | MATA BHAGVATI KE NAV ROOP

कलश स्थापना के विषय में संपूर्ण जानकारियां शुभ मुहूर्त क्या है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here