Home Navratri Navratri 2022 Maa Kushmanda Puja: मां कूष्मांडा की पूजा,  नवरात्रि के चौथे...

Navratri 2022 Maa Kushmanda Puja: मां कूष्मांडा की पूजा,  नवरात्रि के चौथे दिन, संपूर्ण विधि और मंत्र

933
0
SHARE
Navratri 2022 Maa Kushmanda Puja
Navratri 2022 Maa Kushmanda Puja

Navratri 2022 Maa Kushmanda Puja: मां कूष्मांडा की पूजा,  नवरात्रि के चौथे दिन, संपूर्ण विधि और मंत्र

Navratri 2022 Maa Kushmanda Puja: शारदीय नवरात्रि में मां भगवती के नव रूप का पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि के चौथे दिन मां भगवती के चौथे रूप देवी कुष्मांडा की पूजा की जाती है।

मां कुष्मांडा सूर्य के समान तेज वाली है अर्थात माता की स्वरूप बहुत ही  तेजस्वी है। माता की मंद मुस्कान अर्थात मंद हंसी द्वारा संपूर्ण कुष्मांडा को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कुष्मांडा देवी नाम से जानते हैं।

देवी कुष्मांडा की पूजा से हमारे बुद्धि विकसित होते हैं जीवन में निर्णय लेने की शक्ति में वृद्धि होती है आज हम इस लेख में आपको मां दुर्गा के चौथे रूप मां कुष्मांडा के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

Shardiya Navratri 2022 4th Day | मां कुष्मांडा का स्वरूप

देवी कुष्मांडा के अष्ट भुजाएं है। माता के हाथों में कमंडल, धनुष बाण, कमल पुष्प, अमृत पूर्ण कलश, चक्र तथा गदा है। माता की आठवीं हाथ में जाप माला है जो की सिद्धियों और निधियों को प्रदान करने वाली है।

देवी कुष्मांडा को कुम्हड़े की बलि अति प्रिय है संस्कृत में इसे कुष्मांडा कहते हैं इस कारण मां भगवती के इस रूप को कुष्मांडा के नाम से जानते हैं।

Navratri

Shardiya Navratri | माता कूष्मांडा का मंत्र

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कुष्मांडा शुभदास्तु मे।

Shardiya Navratri 2022: मां कूष्मांडा की पूजा विधि 

नवरात्रि के चौथे दिन देवी के कुष्मांडा स्वरूप का पूजा अर्चना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन प्रातः काल स्नानादि करके मां कुष्मांडा को नमन करना तथा जल पुष्प आदि अर्पित करने से मां भगवती काफी प्रसन्न होती है।

यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार हो और वह विधि विधान से मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना करते हैं तो उन्हें अच्छी सेहत प्रदान की जाती है।

मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना के दौरान मन से फूल, धूप, गंध, भोग लगाएं। मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाए जाते हैं। उसके बाद किसी ब्राह्मण को प्रसाद देकर, बड़ों को प्रणाम कर प्रसाद वितरित कर खुद भी प्रसाद ग्रहण करना चाहिए।

Navratri 2022 Maa Kushmanda Puja: मां कूष्मांडा की पूजा,  नवरात्रि के चौथे दिन, संपूर्ण विधि और मंत्र

Navratri 2022 Maa Kushmanda Puja
Navratri 2022 Maa Kushmanda Puja

>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>

जय माता दी

मां भगवती से संबंधित और भी लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें

Navratri button

 

Disclaimer newsviralsk image

Navratri

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here