Home समाचार एमएस धोनी इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की बात, इंस्टाग्राम पर वीडियो...

एमएस धोनी इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की बात, इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर ऐलान किया।

1329
1
SHARE

एमएस धोनी इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की बात, इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर ऐलान किया।: ( Dhoni international cricket se sanyas liya ) MS Dhoni Announces Retirement from International Cricket :- पूर्व भारतीय क्रिकेटर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से एकाएक संन्यास लेने का फैसला किया है। उनके द्वारा लिए गए इस बड़े फैसले का ऐलान उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर किया है।

अब पहले की तरह पूर्व भारतीय क्रिकेटर कप्तान एम एस धोनी कभी नीली जर्सी में भारत के लिए खेलते दिखाई नहीं पड़ेंगे।कैप्टल कूल के नाम से मशहूर यह दिग्गज क्रिकेटर ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा होने का ऐलान कर दिया है।

वे इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा :- “अब तक आप लोगों के प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद, शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।”

अपनी कप्तानी का काविलयत और मैच फिनिशर होने का हुनर से महानतम क्रिकेटरों में शुमार एक बार नहीं दो बार के विश्व कप विजेता भारत के पूर्व क्रिकेटर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (M.S. Dhoni) ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से अलविदा (MS Dhoni Announces Retirement from International Cricket) कहकर पिछले एक साल से उनके बारे में हो रही अटकलबाजी पर विराम लगा दिया है।

Read more सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है

गैर पारंपरिक शैली में अद्भुत कप्तानी और मैच को जीत के करीब तक ले जाने की कला के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट के इतिहास के कई अध्याय स्वर्ण अक्षरों में लिखने वाले 39 वर्ष के M.S धोनी के इस फैसले के साथ ही एक क्रिकेट युग का भी अंत हो गया है।

महेंन्द्र सिंह धोनी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा, “अब तक आप लोगों का प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद, शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए”एम एस धोनी ने अंतिम बार वनडे वर्ल्ड कप मैच के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

उसके बाद से उनके रिटायरमेंट के लिए कई अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन वह केवल वह मौन थे,अब जब आई पी एल के लिए वह चेन्नै कैंप में शामिल होने पहुंचे तो वे अपने द्वारा किए गए फैसले का ऐलान कर दिया।

एम एस धोनी दिसंबर 2014 ई० में टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था, फिर बीते कई दिनों से इस महान विकेट-कीपर बल्लेबाज के संन्यास को लेकर कई अटकलबाजियां चल रही थी। महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप 2019 के बाद दो महीने का ब्रेक लिया था। वह वेस्ट इंडीज दौरे पर वे टीम के साथ न रहकर भारतीय सेना के साथ सैन्य कमान संभालने चले गए थे। एम एस धोनी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी 20 क्रिकेट सीरीज में नहीं खेलने का फैसला किया।

धोनी के बिषय कहा गया है कि वे बीते वर्ष वर्ल्ड कप 2019 के बाद इस वर्ष आई पी एल से क्रिकेट मैदान पर वापसी करने को सोच रहे थे, पर 29 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नमेंट पर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण फिलहाल ब्रेक लग गई है, अभी यह टूर्नमेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। अब इस टूर्नमेंट के सितंबर नवंबर में आयोजित होने की संभावना है।

एम एस धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को लेकर बहुत दिनों से काफी चर्चाएं चल रही है। ऐसे संकेत भी मिल रहे है कि चयनकर्ताओं ने अब महेंद्र सिंह धोनी के जगह पर ऋषभ पंत को भविष्य के लिए तैयार करने को ठान लिया है। इसके साथ-साथ ऋद्धिमान साहा ,संजू सैमसन, एवं ईशान किशन भी विकेट-कीपर बल्लेबाज के दावेदारों में शामिल हैं।

28 वर्षों के बाद भारत पून: बना था विश्व कप विजेता (विश्व चैंपियन)
झारखंड क्रिकेट टीम से उठकर महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के वरदान सबसे कामयाब और काबील कप्तानों बनने तक पहुंचे।

एम एस धोनी के कप्तानी में ही भारत ने पहले टी 20 वर्ल्ड कप विजेता का खिताब जीता था। सन् 2007 ई० में युवा खिलाड़ियों के टीम के साथ धोनी ने यह करिश्मा कर दिखाया था।

उनके बाद श्रीलंका टीम के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 02 अप्रैल 2011ई० को उनकी कप्तानी में ही भारत ने करीब 28 वर्षों बाद विश्व कप (वनडे) की ट्रोफी पर कब्जा जमाया था।

फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ लगाया गया वह विजयी छक्का इतिहास में अमर हो गया, भला उस छक्के कौन भूल सकता है।

 

Mahendra Singh Dhoni ( महेन्द्र  सिंह धोनी)
Nick Name(उपनाम) – Mahi, MSD (माही, एम एस डी)
Mahendra Singh dhoni Ms dhoni
Mahendra Singh dhoni Ms dhoni
Nationality (राष्ट्रीयता) – Indian(भारतीय)
Born in (जन्म स्थान)- Ranchi(रांची)
DOB – 07-07-1981(०७ जुलाई १९८१)
Height (ऊंचाई) – 5ft 10 inch(5 फीट 10इंच)
Father (पिता)- Pan Singh(पान सिंह)
Mother (माता)- Devaki Devi(देवकी देवी)
Spouse (पति/पत्नी)- Sakshi Dhoni(साक्षी धोनी)
Sister (बहन)- Jayanti(जायंती)
Brother भाई-  Narendra Singh Dhoni
(नरेन्द्र सिंह धोनी)
Role – Wicket Keeper and Batsman
Batting – Right hand
Children बच्चे- Ziva Dhoni (जीवा धोनी)
Award(पुरस्कार)
2009 – Padma Sri(पद्मश्री)
2018 – Padma Bhushan(पद्मभूषन)
2007 – Rajiv Gandhi khel Ratna(राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार)

इसे भी पढ़ सकते हैं

[table id=12 /]

याद रखें www.NewsViralsk.com/GK.html

दोस्तों यह छोटा सा पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताएं।

धन्यवाद

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here