CBSE Exams 2nd Term: CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से ऑफलाइन मोड में
कोरोना संक्रमण के कारण सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं Term 1 और Term2 में लेने का विचार किया है। सीबीएसई दसवीं माइनर विषयों की बोर्ड परीक्षाएं 17 नवंबर तथा मेजर विषयों की परीक्षाएं 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। वहीं पर यदि 12वीं क्लास की बात की जाए तो माइनर विषयों की परीक्षा 16 नवंबर तथा मेजर विषयों की परीक्षा 1 दिसंबर से 22 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई थी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं तथा 12वीं के 2nd term की परीक्षाएं 26 अप्रैल से होगी। ये परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। 10वीं तथा 12वीं परीक्षाओं की डेट शीट बाद में आएगी। सीबीएसई द्वारा अभी तक 10वीं तथा 12वीं के Term 1 बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही Term 1 बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किए जा सकते हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in तथा results.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर की सहायता से रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
मीडिया रिपोर्टर से मिली जानकारी के अनुसार 31 जनवरी तक यह रिजल्ट घोषित किए जाने की संभावना है। छात्रों को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी है क्योंकि यह रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकते हैं।
परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट के अलावे UMANG ऐप, आईवीआरएस, SMS और डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म digilocker.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।





Views Today : 432
Views Yesterday : 1110
Views Last 7 days : 7228