Home समाचार Bihar DElEd 2020-22 : BSEB ने DElED की फेस-टू-फेस पाठक्रम नामांकन तिथि...

Bihar DElEd 2020-22 : BSEB ने DElED की फेस-टू-फेस पाठक्रम नामांकन तिथि जारी

661
0
SHARE
copy checking Bihar Board
Bihar Board latest news

Bihar DElEd 2020-22 : (BSEB ने DElED की फेस-टू-फेस पाठक्रम नामांकन तिथि जारी ) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने DElEd (डिप्लोमा इन इलेमेंटरी एजुकेशन) फेस-टू-फेस पाठ्यक्रम प्रशिक्षण सत्र 2020-22 में नामांकन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य अपने संस्थान में सत्र 2020-22 के लिए नामांकित छात्रों का रजिस्ट्रेशन 22-06-2021 से 05-07-2021 तक ऑनलाइन करा पाएंगे। यह जानकारी बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से शुक्रवार को दी है।

प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने से पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म समिति की वेबसाइट http://secondary.bihrboardonline.com पर 21-06-2021 से डाउनलोड करके अपने संस्थान के छात्रों को उपलब्ध करा कर छात्रों से फॉर्म भरवाने के साथ ही शुल्क भी जमा करवाएंगे।

बिहार बोर्ड ने बताया कि रजिस्ट्रेशन शुल्क 400 रुपए 07-07-2021 तक जमा कराया जा सकता है। अभ्यार्थियों के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 6 जुलाई को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा जिसमें 9 जुलाई तक सुधार करने का मौका दिया जाएगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म या शुल्क से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी हेतु आप हेल्प लाइन नंबर – 0612-2232074, 2232257, 2232239 पर संपर्क कर सकते है।

copy checking Bihar Board
Bihar Board latest news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here