Bihar Board 10th Social Science MCQ Test (50 Questions)
प्रश्न 1: मेजिनी का संबंध किस संगठन से था? (A) लाल सेना (B) कार्बोनरी (C) फिलिक हेटारिया (D) डायट
प्रश्न 2: इटली एवं जर्मनी के एकीकरण के विरुद्ध निम्न में कौन था? (A) इंग्लैंड (B) रूस (C) ऑस्ट्रिया (D) प्रशा
प्रश्न 3: फ्रैंकफर्ट की संधि कब हुई थी? (A) 1864 (B) 1866 (C) 1870 (D) 1871
प्रश्न 4: रूस में जार का अर्थ क्या होता था? (A) पीने का बर्तन (B) पानी रखने का मिट्टी का पात्र (C) रूस का सामंत (D) रूस का सम्राट
प्रश्न 5: ‘वॉर एंड पीस’ (War and Peace) किसकी रचना है? (A) कार्ल मार्क्स (B) लियो टॉल्स्टॉय (C) दोस्तोवस्की (D) एंजिल्स
प्रश्न 6: हिंद-चीन पहुँचने वाले प्रथम व्यापारी कौन थे? (A) इंग्लैंडवासी (B) फ्रांसीसी (C) पुर्तगाली (D) डच
प्रश्न 7: अंकुरवाट का मंदिर कहाँ स्थित है? (A) वियतनाम (B) लाओस (C) कंबोडिया (D) थाईलैंड
प्रश्न 8: सविनय अवज्ञा आंदोलन कब शुरू हुआ था? (A) 1920 (B) 1930 (C) 1935 (D) 1942
प्रश्न 9: ‘जालीयाँवाला बाग हत्याकांड’ किस तिथि को हुआ था? (A) 13 अप्रैल 1919 (B) 14 अप्रैल 1919 (C) 15 अप्रैल 1919 (D) 16 अप्रैल 1919
प्रश्न 10: रम्पा विद्रोह कब हुआ था? (A) 1916 (B) 1917 (C) 1918 (D) 1919
प्रश्न 11: सेफ्टी लैम्प का आविष्कार किसने किया? (A) जेम्स हरग्रीव्स (B) जॉन के (C) क्रॉम्पटन (D) हम्फ्री डेवी
प्रश्न 12: जमशेदजी टाटा ने टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (TISCO) की स्थापना कब की थी? (A) 1854 (B) 1907 (C) 1915 (D) 1923
प्रश्न 13: जनसंख्या का घनत्व सबसे अधिक कहाँ होता है? (A) ग्राम (B) कस्बा (C) नगर (D) महानगर
प्रश्न 14: भूमंडलीकरण की शुरुआत किस दशक में हुई? (A) 1990 के दशक में (B) 1970 के दशक में (C) 1960 के दशक में (D) 1980 के दशक में
प्रश्न 15: गुटेनबर्ग का जन्म किस देश में हुआ था? (A) अमेरिका (B) जर्मनी (C) जापान (D) इंग्लैंड
प्रश्न 16: सोपानी कृषि किस राज्य में प्रचलित है? (A) बिहार (B) पंजाब (C) हरियाणा (D) उत्तराखंड
प्रश्न 17: मरुस्थलीय मृदा का विस्तार निम्न में से कहाँ है? (A) उत्तर प्रदेश (B) राजस्थान (C) कर्नाटक (D) महाराष्ट्र
प्रश्न 18: मेढक के प्रजनन को नष्ट करने वाला रसायन कौन सा है? (A) बेंजीन (B) यूरिया (C) एंड्रिन (D) फास्फोरस
प्रश्न 19: भारत में लगभग कितने खनिज पाए जाते हैं? (A) 50 (B) 100 (C) 150 (D) 200
प्रश्न 20: एल्युमिनियम बनाने के लिए किस खनिज की आवश्यकता पड़ती है? (A) मैंगनीज (B) जस्ता (C) लोहा (D) बॉक्साइट
प्रश्न 21: भारत के किस राज्य में सौर ऊर्जा के विकास की सर्वाधिक संभावनाएं हैं? (A) असम (B) अरुणाचल प्रदेश (C) राजस्थान (D) मेघालय
प्रश्न 22: निम्नलिखित में से कौन सी रबी फसल है? (A) धान (B) गेहूं (C) केला (D) चाय
प्रश्न 23: निम्नलिखित में से कौन सी खरीफ फसल है? (A) गेहूं (B) सरसों (C) चावल (D) मटर
प्रश्न 24: भारत में सबसे पहला तेलशोधक कारखाना कहाँ स्थापित हुआ था? (A) मथुरा (B) डिगबोई (C) मुंबई (D) गुवाहाटी
प्रश्न 25: नागपुर सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों को कितने भागों में बाँटा गया है? (A) 4 (B) 6 (C) 2 (D) 5
प्रश्न 26: बिहार में रज्जू मार्ग (Ropeway) कहाँ है? (A) बिहार शरीफ (B) राजगीर (C) गया (D) बांका
प्रश्न 27: कावर झील बिहार के किस जिले में स्थित है? (A) दरभंगा (B) भागलपुर (C) बेगूसराय (D) मुजफ्फरपुर
प्रश्न 28: 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की नगरीय आबादी कितनी है? (A) 20.5% (B) 15.5% (C) 10.5% (D) 25.5%
प्रश्न 29: संघ सरकार का उदाहरण है: (A) अमेरिका (B) चीन (C) ब्रिटेन (D) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 30: भारत में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत स्थान आरक्षित हैं? (A) 25% (B) 33% (C) 50% (D) 30%
प्रश्न 31: भारत में किस प्रकार की शासन प्रणाली है? (A) संघात्मक और अध्यक्षीय (B) एकात्मक और अध्यक्षीय (C) संघात्मक और संसदीय (D) एकात्मक और संसदीय
प्रश्न 32: पटना नगर निगम के प्रधान को क्या कहा जाता है? (A) महापौर (B) नगर प्रधान (C) नगर सचिव (D) वार्ड पार्षद
प्रश्न 33: बांग्लादेश कब स्वतंत्र हुआ था? (A) 1969 (B) 1970 (C) 1971 (D) 1972
प्रश्न 34: भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चुनाव चिह्न क्या है? (A) हाथ का पंजा (B) कमल का फूल (C) गेंदे का फूल (D) चक्र
प्रश्न 35: सूचना का अधिकार (RTI) आंदोलन की शुरुआत कहाँ से हुई थी? (A) राजस्थान (B) दिल्ली (C) तमिलनाडु (D) बिहार
प्रश्न 36: ताड़ी विरोधी आंदोलन किस राज्य से शुरू किया गया था? (A) बिहार (B) उत्तर प्रदेश (C) आंध्र प्रदेश (D) तमिलनाडु
प्रश्न 37: नेपाल में सप्तदलीय गठबंधन का मुख्य उद्देश्य क्या है? (A) राजा को देश छोड़ने पर मजबूर करना (B) लोकतंत्र की स्थापना करना (C) भारत-नेपाल संबंधों को बेहतर बनाना (D) सर्वदलीय सरकार बनाना
प्रश्न 38: लोकतंत्र को ‘जनता का, जनता द्वारा तथा जनता के लिए शासन’ किसने कहा था? (A) अरस्तू (B) अब्राहम लिंकन (C) रूसो (D) महात्मा गांधी
प्रश्न 39: भारत में किस राज्य की प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है? (A) बिहार (B) पंजाब (C) हरियाणा (D) गोवा
प्रश्न 40: भारत में वित्तीय वर्ष (Financial Year) कहा जाता है: (A) 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक (B) 1 जुलाई से 30 जून तक (C) 1 अप्रैल से 31 मार्च तक (D) 1 सितंबर से 31 अगस्त तक
प्रश्न 41: भारत का केंद्रीय बैंक (Central Bank) कौन सा है? (A) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) (B) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) (C) पंजाब नेशनल बैंक (PNB) (D) बैंक ऑफ बड़ौदा
प्रश्न 42: व्यावसायिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण सबसे पहले कब किया गया था? (A) 1966 (B) 1969 (C) 1975 (D) 1980
प्रश्न 43: वैश्वीकरण के मुख्य कितने अंग हैं? (A) 1 (B) 2 (C) 5 (D) 4
प्रश्न 44: उपभोक्ता अधिकार दिवस (Consumer Rights Day) कब मनाया जाता है? (A) 17 मार्च (B) 15 मार्च (C) 19 अप्रैल (D) 22 अप्रैल
प्रश्न 45: स्वर्ण आभूषणों की शुद्धता को मापने के लिए किस मानक चिह्न का उपयोग किया जाता है? (A) ISI मार्क (B) एगमार्क (C) हॉलमार्क (D) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 46: निम्नलिखित में से कौन सी प्राकृतिक आपदा है? (A) आग लगना (B) बम विस्फोट (C) भूकंप (D) रासायनिक दुर्घटनाएं
प्रश्न 47: नदियों में बाढ़ आने का प्रमुख कारण क्या है? (A) जल की अधिकता (B) नदी की तली में अवसाद का जमाव (C) वर्षा की अधिकता (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 48: बिहार का कौन सा क्षेत्र बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र है? (A) पूर्वी बिहार (B) दक्षिणी बिहार (C) पश्चिमी बिहार (D) उत्तरी बिहार
प्रश्न 49: सुनामी किस स्थान पर आता है? (A) स्थल (B) समुद्र (C) आसमान (D) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 50: मलबे के नीचे दबे हुए लोगों का पता लगाने के लिए किस कैमरे का उपयोग किया जाता है? (A) दूरबीन (B) इंफ्रारेड कैमरा (C) हेलीकॉप्टर (D) टेलीस्कोप
उत्तर कुंजी (Answer Key)
- (B) | 2. (C) | 3. (D) | 4. (D) | 5. (B) 6 (C) | 7 (C) | 8. (B) | 9. (A) | 10. (A) 11 (D) | 12. (B) | 13. (D) | 14. (A) | 15. (B) 16(D) | 17. (B) | 18. (C) | 19. (B) | 20. (D) 21 (C) | 22. (B) | 23. (C) | 24. (B) | 25. (A) 26 (B) | 27. (C) | 28. (C) | 29. (A) | 30. (C) 33(C) | 32. (A) | 33. (C) | 34. (B) | 35. (A) 36 (C) | 37. (B) | 38. (B) | 39. (D) | 40. (C) 41 (A) | 42. (B) | 43. (C) | 44. (B) | 45. (C) 46 (C) | 47. (D) | 48. (D) | 49. (B) | 50. (B)


Views Today : 343
Views Yesterday : 1354
Views Last 7 days : 9024
