Ashlil Gana Par Rok : बिहार में अश्लील गानों पर लगी रोक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश
Viral News: बिहार पुलिस अश्लील और द्विअर्थी भोजपुरी के गानों के खिलाफ गंभीर नजर आ रहे हैं।
आपको बता दे कि बिहार में अश्लील गानों पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है, इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है।
आपको बता दे की होली के समय में बिहार में काफी अधिक संख्या में गाना रिलीज होता है, और जिसमें से कुछ ही गाने सभ्यता और संस्कृति से जुड़ी हुई है। अधिकतर गाने तो अश्लील होते हैं इसका असर हमारे समाज पर पड़ताहै।
इससे पहले पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया गया यदि आप अपने क्षेत्र में इस प्रकार के अश्लील गाने बजते हैं तो सावधान हो जाए।
पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी आईजी और डीआईजी को आदेश दिया गया है कि अश्लील और द्विअर्थी भोजपुरी गानों के प्रसारण पर पूर्ण रूप से रोक लगा दिया जाए।
इतना ही नहीं ऐसे लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर प्राथमिकी दर्ज करें, आदेश का उल्लंधन करने वालों पर आईपीसी की धारा 296/79 के तहत कार्रवाई कीजाएगी।
‘समाज पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ता है’
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है
अभी के समय में सार्वजनिक स्थलों पर, बस और ऑटो रिक्शा वाले भी इस प्रकार की अश्लील और दो अर्थ वाले गाना धडल्ले से बजा रहे हैं।
जिसका समाज पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ता है, इस प्रकार के गीतों के प्रसारण से महिलाओं की सुरक्षा एवं गरिमा तथा बच्चों की मनोवृत्ति बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं।
आदेश में कहा गया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अश्लील भोजपुरी गानों के प्रसारण को पूरी तरह समाप्त करने हेतु विशेष अभियान चलाए।
साथ ही इस प्रकार के मामलों को चिन्हित कर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा-296/79 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई करे।





Views Today : 1315
Views Yesterday : 1488
Views Last 7 days : 10994

