Home समाचार Amarjeet Viral Song : बिहार के छोटे से गांव के इस लड़के...

Amarjeet Viral Song : बिहार के छोटे से गांव के इस लड़के का गाना काफी वायरल

1201
2
SHARE
Amarjeet Viral Song
Amarjeet Viral Song

Amarjeet Viral Song : बिहार के छोटे से गांव के इस लड़के का गाना काफी वायरल

दोस्तों, आज के समय में सोशल मीडिया बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। सोशल मीडिया में इतनी शक्ति है जिसका अनुमान नहीं लगा सकते यह व्यक्ति को रातों रात स्टार बना सकती है।

कई दिनों से बिहार के समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी के एक लड़का जिसका नाम है अमरजीत जयकर जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। ये इतने अच्छे गाते हैं कि इनके आवाज को सोनू निगम और फिल्म अभिनेता सोनू सूद भी काफी तारीफ कर रहे हैं।

यहां तक की सोनू सूद ने उन्हें अपने फिल्म में गाने का भी मौका दिया है। अमरजीत मुंबई के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

वे अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से अपने गांव से मुंबई तक की यात्रा के विषय में भी जानकारी दी है। कैसा रहा यात्रा और उन्हें मुंबई जाकर क्या करना है तमाम जानकारियां आप नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं।

अमरजीत के बारे में बात करें तो वे शुरुआती समय में डांस करना पसंद करते थे। वे यह जानते थे कि कोई कलाकार डांस के समय गाना गाता है। जब उसे इस बात का पता चला कि गाना गाने वाला तो कोई और होता है तब से वह गाना गाने के तरफ मुख मोड़ लिया।

गांव के लोग उसे पागल समझते थे उसके दोस्त लोग कहते थे यह क्या कर रहे हो वे उसे सिर्फ स्माइल दे देते थे। वह हमेशा चाहते थे कि मैं भी स्टेज पर जाकर गीत गाऊ और इसके लिए वह रियाज करना शुरू कर दिया। वह गाने के लिए काफी मेहनत करते थे और छिप-छिप करके खेत खलियान में जाकर वीडियो बनाते थे और उसे अपलोड कर देते।

बीबीसी अमरजीत के कुछ गीतों को यूट्यूब के माध्यम से सामने लाए। आप नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक करके उसे देख सकते हैं। कैसे गांव का एक लड़का रातों-रात स्टार बन गया।

Amarjeet Viral Song : बिहार के छोटे से गांव के इस लड़के का गाना काफी वायरल

अमरजीत कुमार स्टार बनने के पीछे काफी मेहनत छिपा हुआ है। उन्हें अपने गांव में काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आज अमरजीत जयकर मुंबई तक का सफर तय किया।

गांव में भी टैलेंट का की कमी नहीं इसे उभारने की आवश्यकता है।

अमरजीत जयकर (Amarjeet Jaikar) ने सोनू सूद से मुलाकात की है और फिर मुलाकात की तस्वीर ट्विटर के माध्यम से शेयर की है। शेयर करते समय अमरजीत लिखते हैं –

‘पूरे भारत में जिनकी वजह से मेरी थोड़ी सी पहचान बनी है, वो वजह आप ही तो हैं।’

इसके जवाब में सोनू सूद सर लिखते हैं, ‘बिहार का नाम ऊँचा करेगा भाई।’

Amarjeet Viral Song
Amarjeet Viral Song

Newsviralsk.com का वाइरल न्यूज़ पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें

Viral News पढ़ें >>> Click Here


 

atozsk

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here