Home admit card Bihar Public Service Commission BPSC AEDO Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Bihar Public Service Commission BPSC AEDO Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड

25
0
SHARE

Bihar Public Service Commission BPSC AEDO Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने BPSC AEDO भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन दिए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, इसलिए सभी उम्मीदवार परीक्षा से पहले इसे डाउनलोड कर लें।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी होती है, जैसे उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र का पूरा पता।

इसलिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जरूर जांच लें। यदि आपको किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य सरकारी आईडी) जरूर लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

ऐसे करें BPSC AEDO Admit Card डाउनलोड:

सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड (जो फॉर्म भरते समय दिए थे) टाइप करके आगे बढ़े।
इसके बाद सामने दिखाई देने वाले कैप्चा को Fill करके लॉगिन करें।
My Account में जाकर आपके द्वारा भरे गए फॉर्म के View Details पर क्लिक करें।
दाहिने ओर आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का बटन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक कर आप अपना Admit Card आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन से पहले ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

साथ ही परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की कोशिश करें, जिससे आपको किसी प्रकार की जल्दबाजी या तनाव का सामना न करना पड़े।

परीक्षा के दिन सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और आयोग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। सही तैयारी, आत्मविश्वास और समय प्रबंधन के साथ परीक्षा में शामिल हों। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

Important links

—————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here