Home T20 world cup IND vs NAM T20 WC 2026: दूसरे मैच में भारत की बड़ी...

IND vs NAM T20 WC 2026: दूसरे मैच में भारत की बड़ी जीत, 93 रनों से नामीबिया को हराया

19
0
SHARE

IND vs NAM T20 WC 2026: दूसरे मैच में भारत की बड़ी जीत, 93 रनों से नामीबिया को हराया

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए T20 विश्व कप के मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सुपर 8 में पहुंचने की अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

मैच में नामीबिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह फैसला उनके पक्ष में नहीं रहा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए और नामीबिया के सामने 210 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा।

भारत की शुरुआत आक्रामक रही। संजू सैमसन ने आते ही तीन बड़े छक्के लगाए और 8 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद ईशान किशन ने तेजी से रन बनाए और सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 61 रनों की शानदार पारी खेली। जिसमें छह चौके और 5 छक्के शामिल हैं।

हार्दिक पांड्या ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 52 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि आखिरी दो ओवरों में नामीबिया के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की और लगातार विकेट लेकर भारत को 209 रनों पर रोक दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 18.2 ओवर में 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

नामीबिया की ओर से लॉरेन ने 29 और जैन फैंलिंक ने 22 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे सके।

भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को 2-2 सफलता मिली।

शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here