ENG vs WI T20 WC 2026 : वेस्टइंडीज का धमाकेदार प्रदर्शन, इंग्लैंड को 30 रनों से हराया
ICC Mens T20 World Cup 2026 के 15वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 30 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में कैरेबियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत संतुलित रही।
शेरफेन रदरफोर्ड ने 42 गेंदों में 76 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मजबूत आधार प्रदान दिया।
रोस्टन चेज ने 34 रन जोड़े, जबकि जेसन होल्डर ने अंत में 17 गेंदों पर 33 रन बनाकर टीम को 196 रनों तक पहुंचाया। वानखेड़े की छोटी बाउंड्री का पूरा फायदा बल्लेबाजों ने उठाया और चौके-छक्कों की बारिश कर दी।
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने तेज शुरुआत की, लेकिन बीच के ओवर्स में लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई।
सैम करन ने 43 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि जैकब बेथेल ने 33 और फिल साल्ट ने 30 रनों का योगदान दिया। इसके बावजूद पूरी टीम 19 ओवर में 166 रन पर सिमट गई।
वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने शानदार सामूहिक प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज टीम ने सुपर-8 की दौड़ में अपनी पकड़ मजबूत कर ली, जबकि इंग्लैंड को आगे के मुकाबलों में वापसी के लिए मेहनत करनी होगी।
>>>>
अधिक जानकारी के लिए नीचे Live Score जरूर देखें




Views Today : 136
Views Yesterday : 402
Views Last 7 days : 2724

