Miss India Bihar : मिस इंडिया बिहार बनी अदिति झा, ग्रैंड फिनाले जीतकर मिस वर्ल्ड में भारत का परचम लहराना चाहती बिटिया
एजुकेशनल पोर्टल में आपका बहुत-बहुत स्वागत है प्यारे दोस्तों आज का समाचार काफी खास होने वाला है। यह समाचार बिहार की एक बेटी की है, यह समाचार मिथिला पावन भूमि पर पाली बड़ी अदिति की है। दोस्तों आज हम मिस इंडिया बिहार बनी अदिति झा के विषय में आपको विस्तार से बताने वाले हैं।
मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली हर लड़की का सपना होता है मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जाना, उसमें अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना और ग्रांड फिनाले को जीतना।
इस कांटेस्ट में प्रत्येक वर्ष खूबसूरत युवतियां भाग लेने के लिए पहुंचती है। आपको बता दे की सैकड़ो युक्तियां कॉन्टेस्ट में पहुंची, इसका आयोजन भारत की पांच अलग-अलग इलाके में किया गया।
कड़ी मशक्कत के बाद दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी, बेंगलुरू, पश्चिम बॉम्बे और मुंबई में ऑडिशन देकर हर राज्य की एक कंटेस्टेंट को चुना गया है।
यहां पर खूबसूरती के साथ-साथ बुद्धिमता बात करने की कला व्यक्तित्व के आधार पर टॉप 30 का चुनाव किया गया। इसमें बिहार से मिथिलांचल की बेटी अदिति झा चुनी गई। उन्हें मिस इंडिया बिहार बनने का गौरव प्राप्त हुआ। 60 वर्षों से फेमिना इंडिया का आयोजन किया जा रहा है।
शुरुआती समय से ही अदिति झा पढ़ने में काफी अच्छी थी उनके नाम से अनेकों सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
अदिति झा के विषय में कुछ जानकारियां प्राप्त कर लेते हैं। आपको बता दे की अदिति झा दरभंगा के संजीव झांकी पुत्री है। उन्होंने एचटी छात्रवृत्ति पुरस्कार के अलावा, अंग्रेजी ओलंपियाड समेत कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।
वह हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में आगे काम करना चाहती है और गरीब बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रही है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान अदिति कहती है माता सीता और भगवान बुद्ध, महावीर की धरती बिहार से होना मेरे लिए गर्व है। अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना मेरा सौभाग्य है। मैं मिस इंडिया बन कर बिहार का नाम रोशन करना चाहती हूं। साथ ही मिस वर्ल्ड जीतकर भारत का परचम लहरना चाहती हूं।




Views Today : 148
Views Yesterday : 209
Views Last 7 days : 2249

