Bihar Board Latest News : इंटर में छात्रों को दाखिला लेने के लिए अगले सप्ताह ऑनलाइन आवेदन होने की संभावना है। इस बात की भी पुष्टि की गई कि एक छात्र कम से कम दस कॉलेज / स्कूलों में आवेदन कर पाएंगे।
बिहार बोर्ड ने सभी स्कूल / कॉलेज को 13 जून 2021 तक आवंटित सीटों पर आपत्ति दर्ज करने को कहा है, तत्पश्चात ऑनलाइन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
वैसे Arts, Commerce & Science तीनों संकाय में District Wise सीटें आवंटित कर दी गई हैं। छात्र अपने ही जिला में आवेदन कर पायेंगे।
बिहार बोर्ड के ofss वेबसाइट ofssbihar.in पर कॉलेज और स्कूलवार सीटों के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के बाद तीन नामांकन सूची जारी की जायेगी।
छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने का एक ही मौका मिलेगा। उसके बाद चयन सूची जारी कर दी जायेगी।





Views Today : 1399
Views Yesterday : 1485
Views Last 7 days : 11005

