Home समाचार UP Board Exam 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के बाद होंगी बोर्ड परीक्षाएं,...

UP Board Exam 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के बाद होंगी बोर्ड परीक्षाएं, 51 लाख से अधिक छात्रों ने कराया है, पंजीकरण

434
0
SHARE

UP Board Exam 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के बाद होंगी बोर्ड परीक्षाएं, लगभग 51 लाख से अधिक छात्रों ने कराया है, पंजीकरण

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी गई है। आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक उत्तर प्रदेश में वोटों की गिनती 10 मार्च 2022 को की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पहले ही बता दिया था कि राज्य विधानसभा चुनाव पूर्ण होने के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 को आयोजित की जाएगी।

भारतीय निर्वाचन आयोग ने घोषणा की, कि उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च 2022 तक 7 चरणों में चुनाव करवाई जाएगी। इस बात से ऐसा लगता है कि हाई स्कूल कक्षा दसवीं तथा इंटर 12वीं के लिए व्यवहारिक परीक्षा फरवरी 2022 के अंत तक आयोजित की जाने की संभावना है।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं परीक्षा से संबंधित जानकारियों के लिए बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट upmsp.edu.in को विजिट कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 — करीब 51 लाख छात्रों ने इस बार पंजीकरण कराया

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 51 लाख से अधिक है।

हाई स्कूल दसवीं कक्षा के लिए पंजीयन कराने वाले छात्रों की संख्या 27,83,742 तथा 12वीं कक्षा के लिए पंजीयन करवाने वाले छात्रों की संख्या 23,91,841 है। इस प्रकार 10वीं तथा 12वीं के लिए कुल पंजीयन करवा चुके छात्रों की संख्या 51,74,583 है।

16 जनवरी 2022 तक बंद रहेगी स्कूल

उत्तर प्रदेश सरकार 30 दिसंबर 2021 से 15 जनवरी 2022 तक आठवीं कक्षा से नीचे वाले छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा की थी। इसके बाद कोविड-19 के तीसरे वैरीअंट के मामलों में वृद्धि के बाद दसवीं तथा उससे नीचे कक्षाओं को 16 जनवरी तक बंद करने का आदेश दे दिया गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन मध्य मार्च से मध्य मई के बीच होने की संभावना बताई जा रही है, क्योंकि शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 21 मई से 30 जून के बीच होगी।

बोर्ड परीक्षा 2022 में नकल को रोकने के लिए बोर्ड द्वारा शक्ति से परीक्षा केंद्रों का चयन किया जा रहा है। परीक्षा केंद्र से संबंधित मानक पैमाने जारी किए गए। उस मानक पैमाने पर खरा उतरने वाले विद्यालय को परीक्षा केंद्र के रूप में चयन किए जाएंगे। इस बार बोर्ड परीक्षा में कोरोनावायरस इन का सख्ती से पालन किया जाएगा छात्रों को भी इस गाइडलाइन को पालन करने की सलाह दी गई है।
Online class app


यदि आप हाई स्कूल या इंटरमीडिएट के छात्र हैं तो दिए गए लिंक से Safalta Online Board Preparation- Join Now से जुड़ सकते हैं।

Safalta Online Board Preparation- Join Now

 


Free online class

Read More

UP Board Exam 2022 — जाने कब जारी हो सकती है UP Board परीक्षा का डेटशीट, छात्रों को रहना चाहिए तैयार

यूपी बोर्ड से संबंधित ताजा खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

Up board latest news

यदि आप यूपी बोर्ड से संबंधित ताजा जानकारी चाहते हैं तो हमारे टेलीग्राम तथा व्हाट्सएप ग्रुप को जरूर ज्वाइन करें।

UP Board 10th News  WhatsApp Group | उत्तर प्रदेश बोर्ड १०वी  व्हाट्सएप ग्रुप Join US Click here

*Telegram NewsViralSK

Disclaimer newsviralsk image

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here