Home Exam success tips Smart Revision Technique – याद रखने के लिए स्मार्ट रिवीजन तकनीक

Smart Revision Technique – याद रखने के लिए स्मार्ट रिवीजन तकनीक

25
0
SHARE

Smart Revision Technique – याद रखने के लिए स्मार्ट रिवीजन तकनीक

अगर पढ़ी हुई चीजें जल्दी भूल जाते हैं, तो आपको स्मार्ट रिवीजन तकनीक अपनानी चाहिए। केवल एक बार पढ़ने से विषय लंबे समय तक याद नहीं रहता। इसके लिए एक आसान नियम अपनाएं—आज पढ़ो, कल पढ़ो, सातवें दिन पढ़ो और तीसवें दिन फिर पढ़ो।

मान लीजिए आपने आज कोई अध्याय पढ़ा है। उसका पहला रिवीजन अगले दिन करें। फिर उसी अध्याय को सातवें दिन दोबारा पढ़ें और उसके बाद तीसवें दिन एक बार फिर रिवीजन करें। इस तरीके से पढ़ी हुई सामग्री को लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलती है।

इसके लिए एक अलग रिवीजन कॉपी बनाएं। उसमें एक टाइम-टेबल तैयार करें और लिखें कि कौन-सा अध्याय किस दिन पढ़ना और दोहराना है। पढ़ाई के साथ-साथ इस टाइम-टेबल का नियमित रूप से पालन करें।

याद रखें, बार-बार सही समय पर किया गया रिवीजन आपकी याददाश्त को मजबूत बनाता है। मेहनत के साथ इस तकनीक को अपनाएंगे तो परीक्षा की तैयारी और भी बेहतर हो सकती है।

 

>>>>>

 

Class 10th >>> Click Here 

Class 12th Arts>>> Click Here 

 

अधिक जानकारी हेतु  संपर्क करें 8521312121

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here