Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बची हुई महिलाओं के खाते में कब आएंगे 10,000 रुपये? सीएम नीतीश कुमार ने बताई तारीख
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है।
इस योजना का लाभ अब तक 75 लाख महिलाओं को मिल चुका है। उनके बैंक खातों में सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 10-10 हजार रुपये भेजे गए। कुल मिलाकर पहले चरण में 7500 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई।
अगली किस्त कब आएगी?
अब बचे हुए महिलाओं के लिए भी खुशखबरी आई है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि 3 अक्टूबर को अगली किस्त जारी की जाएगी। इस दिन उन सभी पात्र महिलाओं के खाते में भी 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे, जिन्हें अभी तक यह लाभ नहीं मिला है।
मुख्यमंत्री ने बताये कि इस योजना का उद्देश्य हर परिवार की एक महिला को आर्थिक मदद देना है, ताकि महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी में आर्थिक रूप से सहयोग कर सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में जो महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी, उन्हें भी इसी तरह से 10,000 रुपये की राशि दी जाएगी।
योजना की शुरुआत और महत्व
यह योजना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा 29 अगस्त को की थी। 27 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने मिलकर पहली किस्त जारी की।
नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री का इस कार्यक्रम में शामिल होना बिहार के लिए गर्व की बात है।
इस योजना को महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई । विशेषज्ञों का मानना है कि इससे लाखों परिवारों को राहत मिलेगी और महिलाओं की समाज में भागीदारी और अधिक बढ़ने की संभावना है।
—
निष्कर्ष
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार की महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का बड़ा कदम है।
पहली किस्त से ही महिलाओं के चेहरों पर खुशी झलक रही है। अब 3 अक्टूबर को अगली किस्त आने के बाद बाकी महिलाओं को भी राहत मिलेगी। यह योजना न केवल महिलाओं की मदद करेगी, बल्कि उनके परिवार और समाज को भी मजबूत बनाएगी।





Views Today : 342
Views Yesterday : 254
Views Last 7 days : 2903

