Home Interesting facts Makar Sankranti 2022: तिल-गुड़ के लड्डू सर्दियों में खाने से होगी, इम्यूनिटी...

Makar Sankranti 2022: तिल-गुड़ के लड्डू सर्दियों में खाने से होगी, इम्यूनिटी मजबूत

2042
1
SHARE
Makar Sankranti
Makar Sankranti

Makar Sankranti 2022: तिल-गुड़ के लड्डू सर्दियों में खाने से होगी, इम्यूनिटी मजबूत

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। देश के भिन्न-भिन्न भागों में लोग इस पर्व को अलग अलग तरीके से मनाते हैं।
इस पर लोग तिल- गुड़, मुड़ी तथा चुरा का लाई बनाते हैं। मकर संक्रांति पर में तिल और गुड़ का काफी महत्व है।

इस पर्व पर लोग तिल और गुड़ के लड्डू बनाते हैं।
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का क्या महत्व है, इसके संबंध में हम इस लेख के माध्यम से जानकारी प्राप्त करेंगे।

हमारे देश में सभी पर्व का अपना-अपना महत्व है, साथ ही अगर सही तरीके से देखा जाए तो सभी उत्साह वैज्ञानिक कारणों से जुड़ा हुआ है।

तिल और गुड़ सेवन से हमारे शरीर में अनेक प्रकार के लाभ होते हैं । ये हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। ‌ तिल और गुड़ में पौष्टिक तत्व मौजूद रहते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी क्षमता बढ़ता है।

अभी के समय में हम कोरोना के तीसरे वैरीअंट ओमिक्रॉन से काफी प्रभावित है। इस समय हमें अपने इम्यूनिटी क्षमता को बनाए रखने की जरूरत है।

तिल-गुड़ के लड्डू सर्दियों में खाने से क्या-क्या फायदा मिलता है

इस लेख में हम जानेंगे की तिल और गुड़ से बने लड्डू के क्या-क्या फायदे हैं इसका कैसे सेवन किया जाए।

Makar Sankranti
Makar Sankranti

इम्यूनिटी क्षमता बूस्टर

तिल और गुड़ सेवन से हमारे इम्यूनिटी क्षमता काफी बढ़ जाते हैं। ‌ गुड़ में जिंक काफी मात्रा में पाए जाते हैं। यदि तिल में पाए जाने वाले तत्व की बात की जाए तो इसमें जिंक, आयरन, सेलेनियम, विटामिन और विटामिन ई ऐम्यून पाए जाते हैं, जोकि इम्यूनिटी क्षमता को बढ़ाने का काम करता है।

शरीर को अंदर से गर्म रखता है

तिल और गुड़ दोनों की तासीर काफी गर्म होती है इसलिए सर्दियों के मौसम में इसके सेवन से शरीर अंदर से गर्म रहता है तथा शरीर में ठंड का असर नहीं होता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

तिल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ही कम होती है साथ ही प्रोटीन की मात्रा अधिकतम पाए जाते हैं। इसलिए प्रतिदिन इसकी सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल रह सकती है। किंतु डायबिटीज या ब्लड शुगर की प्रॉब्लम वाले लोग किसी एक्सपर्ट के बताए सलाह से ही तिल और गुड़ से बने लड्डू का सेवन करें।

डायबिटीज या ब्लड शुगर के रोगी डॉक्टर से सलाह लिए बिना तिल और गुड़ से बने लड्डू का सेवन नहीं करें। ‌

थायरॉयड में काफी फायदेमंद

तिल के बीज में सेलेनियम काफी मात्रा में पाई जाती है। जोकि थायराइड हार्मोन बनाने में अहम भूमिका निभाती है। इस प्रकार थायराइड समस्या से ग्रसित व्यक्ति को तिल के सेवन से बहुत अधिक फायदा हो सकता है।

Note : पाठकों से आग्रह है कि यह पोस्ट आपको जानकारी के लिए दिया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति सेहत से संबंधित किसी भी समस्या से ग्रसित हो तो डॉक्टर से सलाह लिए बिना तिल और गुड़ के लड्डू सेवन नहीं करें।

क्योंकि सौ दवा का एक दवा परहेज होता है।


रोचक जानकारियां पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं


Intereing Facts के विषय में जानकारी के लिए ? CLICK Here


Disclaimer newsviralsk image

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here