Home समाचार Chandra Grahan Time Live: चंद्र ग्रहण पूरे भारत में इस समय दिखेगा

Chandra Grahan Time Live: चंद्र ग्रहण पूरे भारत में इस समय दिखेगा

767
0
SHARE
Chandra Grahan Time
Chandra Grahan Time

Chandra Grahan Time Live: चंद्र ग्रहण पूरे भारत में इस समय दिखेगा

Chandra Grahan Today, Live: आज रात वर्ष 2023 का आखिरी ग्रहण देखने को मिलेगा। आपको बता दे कि यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा इस चंद्र ग्रहण को भारत में कई जगह से देखा सकेगा। यह चंद्र ग्रहण मध्य रात के 1 बजकर 05 मिनट से आरंभ होकर 02 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। राशि के अनुसार बात करें तो चन्द्र ग्रहण अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि पर होने वाला है।

Today Chandra Grahan : चंद्र ग्रहण के असुर प्रभाव के बारे में विशेषज्ञों का अपना-अपना विचार है। ग्रहण के समय किन-किन बातों पर ध्यान देना है तमाम जानकारियां आपको इस आर्टिकल में मिलने वाला है।

ग्रहण के दौरान आपको कुछ उपाय करने के बाद ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है। पंडितों का मानना है कि ग्रहण का प्रभाव मनुष्य के जीवन पर भी पड़ता है। आज विशेषज्ञों कहना है कि चंद्र ग्रहण के दौरान मित्रों का जाप करने से अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता।

ज्योतिषी उपाय में ग्रहण के दौरान राहु और केतु के मित्रों का जाप को मंगलकारी माना जाता है। उनका कहना है कि चंद्र ग्रहण के पश्चात गरीब को काले तिल, गुड़ आटा, चावल और सफेद चीजों का दान करने से शुभ फल प्राप्त होता है।

ग्रहण काल समाप्त होने के पश्चात स्नान करना चाहिए तब पश्चात पूजा स्थल को गंगाजल से पवित्र करना शुभ माना जाता है।

आज चंद्र ग्रहण का समय

आपको बता दे कि वर्ष का यह आखिरी चंद्र ग्रहण है, चंद्र ग्रहण कुछ ही घंटे के बाद शुरू हो जाएगा। इस ग्रहण को देश के अलग-अलग जगह से देखा जा सकता है ग्रहण काल ‌1 घंटा और 19 मिनट तक रहेगा।

यह चंद्र ग्रहण मध्य रात के 1 बजकर 05 मिनट से आरंभ होकर 02 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

चंद्र ग्रहण कैसे लगता है?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी की युक्ति होती है तो इसे ग्रहण कहते हैं। समय-समय पर पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण और अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण लगता है। किंतु विज्ञान के अनुसार बात किया जाए तो जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों एक सीध आ जाते है तो चंद्रमा के ऊपर पृथ्वी का छाया पड़ने लगते हैं जिसे चंद्र ग्रहण कहते हैं।

Chandra Grahan Time Live: चंद्र ग्रहण पूरे भारत में इस समय दिखेगा

Chandra Grahan Time
Chandra Grahan Time

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here