Bihar Board 10th 12th Exam Guidelines 2026: छात्रों के लिए जरूरी निर्देश
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
छात्रों को दिशा निर्देश पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।
इन गाइडलाइंस का उद्देश्य परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और अनुशासित तरीके से संपन्न कराना है। सभी छात्रों के लिए इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
जैसा कि आप जानते हैं बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का आयोजन फरवरी महीने के पहले सप्ताह से किया जाएगा, जबकि मैट्रिक परीक्षा फरवरी के मध्य से शुरू होगी।
परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित किए जाएंगे पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 1:45 बजे से 5:00 बजे तक चलेगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। वैसे सभी जानकारी को प्रवेश पत्र पर लिख दिया गया है।
छात्रों से आग्रह है कि परीक्षा में जाने से पहले एडमिट कार्ड यानी प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देश को ध्यान से पढ़ें और उसका पालन करना आवश्यक होगा।
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर वैसे छात्रों को परीक्षा से बाहर कर दिए जाएंगे इतना ही नहीं भविष्य की परीक्षाओं में भी उनके ऊपर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
छात्रों को अपने साथ एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र अवश्य लाना होगा। OMR शीट पर व्हाइटनर, ब्लेड या इरेज़र का प्रयोग करने से उत्तर पुस्तिका रद्द हो सकती है।
बिहार बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV निगरानी की व्यवस्था की है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमों का पालन करें और शांत मन से परीक्षा दें।
सभी बोर्ड परीक्षा ताजा खबर>>click here




Views Today : 83
Views Yesterday : 375
Views Last 7 days : 2662

