Celebrating Mithila Culture | मिथिला के लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, मधुबनी द्वारा आयोजित युवा उत्सव में मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई, उसे मैंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास किया।
समूह लोकगायन प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
🥇 प्रथम पुरस्कार: ‘जहिये से गेलखिन सजना’ की अद्भुत प्रस्तुति देकर मिथिलाक स्वरांगना समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
🥈 द्वितीय पुरस्कार: ‘झूमर’ गीत से सभी को झुमाने वाले मिथिला चित्रकला संस्थान के समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
🥉 तृतीय पुरस्कार: ‘गाम के अधिकारी’ की बेहद सुंदर प्रस्तुति देकर ओमप्रकाश जी के समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तीनों विजेता समूहों के साथ-साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।




Views Today : 1097
Views Yesterday : 1410
Views Last 7 days : 10751

