10th science model practice set
विज्ञान – महत्वपूर्ण मॉडल सेट (Set 4 – 50 प्रश्न)
Q.1. गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या 40 सेंटीमीटर हो तो उसकी फोकस दूरी कितनी होगी? (A) 20 सेंटीमीटर (B) 10 सेंटीमीटर (C) 40 सेंटीमीटर (D) 80 सेंटीमीटर
Q.2. किसी माध्यम के अपवर्तनांक का मान क्या होता है? (A) sin i / sin r (B) sin r / sin i (C) sin i गुना sin r (D) sin i + sin r
Q.3. उत्तल लेंस को और किस नाम से जाना जाता है? (A) अभिसारी लेंस (B) अपसारी लेंस (C) द्वि-उत्तल लेंस (D) इनमें से कोई नहीं
Q.4. स्नेल का नियम किससे संबंधित है? (A) प्रकाश के परावर्तन से (B) प्रकाश के अपवर्तन से (C) प्रकाश के प्रकीर्णन से (D) वर्ण विक्षेपण से
Q.5. स्पेक्ट्रम में किस रंग के प्रकाश का तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होता है? (A) बैगनी (B) नीला (C) लाल (D) पीला
Q.6. मानव नेत्र अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी को समायोजित करके विभिन्न दूरियों पर रखी वस्तुओं को फोकसित कर सकता है, ऐसा हो पाने का कारण क्या है? (A) जरादूरदृष्टता (B) समंजन क्षमता (C) निकटदृष्टि (D) दीर्घदृष्टि
Q.7. अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी में परिवर्तन किसके द्वारा किया जाता है? (A) पुतली (B) दृष्टि पटल (C) पक्ष्माभी पेशियों द्वारा (D) परितारिका
Q.8. विभवांतर मापने वाले यंत्र को क्या कहते हैं? (A) मनोमीटर (B) वोल्टमीटर (C) ऐमीटर (D) गैल्वेनोमीटर
Q.9. 1 ओम और 2 ओम के प्रतिरोधों को श्रेणीक्रम में जोड़ने पर समतुल्य प्रतिरोध कितना होगा? (A) 1 ओम (B) 2 ओम (C) 3 ओम (D) 0.5 ओम
Q.10. विद्युत परिपथ में दो बिंदुओं के बीच विभवांतर मापने के लिए किसे समानांतर क्रम में जोड़ा जाता है? (A) ऐमीटर (B) वोल्टमीटर (C) गैल्वेनोमीटर (D) प्रतिरोधक
Q.11. विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव किसने खोजा था? (A) फैराडे (B) ऑर्स्टेड (C) एम्पियर (D) बोर
Q.12. प्रत्यावर्ती धारा (AC) की आवृत्ति भारत में कितनी होती है? (A) 50 हर्ट्ज (B) 60 हर्ट्ज (C) 100 हर्ट्ज (D) 220 हर्ट्ज
Q.13. पवन विद्युत जनित्र में पवन की चाल कम से कम कितनी होनी चाहिए? (A) 15 किमी प्रति घंटा (B) 150 किमी प्रति घंटा (C) 1.5 किमी प्रति घंटा (D) 1500 किमी प्रति घंटा
Q.14. सीसा और टिन की मिश्रधातु को क्या कहते हैं? (A) सोल्डर (B) स्टील (C) गन मेटल (D) उपधातु
Q.15. जिंक तथा तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की अभिक्रिया के फलस्वरूप कौन सी गैस बनती है? (A) CO2 (B) N2 (C) H2 (D) SO2
Q.16. किसी धातु के ऑक्साइड प्रायः कैसे होते हैं? (A) अम्लीय (B) क्षारीय (C) उदासीन (D) इनमें से कोई नहीं
Q.17. नीला थोथा (कॉपर सल्फेट) का जलीय विलयन कैसा होता है? (A) अम्लीय (B) क्षारीय (C) उदासीन (D) इनमें से कोई नहीं
Q.18. हमारा शरीर किस pH परास के बीच कार्य करता है? (A) 7.0 से 7.8 (B) 6.0 से 6.8 (C) 2.0 से 3.0 (D) 5.0 से 5.8
Q.19. सिरका में कौन सा अम्ल पाया जाता है? (A) मेथेनॉइक अम्ल (B) एसिटिक अम्ल (C) साइट्रिक अम्ल (D) टार्टरिक अम्ल
Q.20. खाने का सोडा (बेकिंग सोडा) का रासायनिक नाम क्या है? (A) सोडियम कार्बोनेट (B) सोडियम बाइकार्बोनेट (C) सोडियम क्लोराइड (D) सोडियम हाइड्रोक्साइड
Q.21. शुद्ध जल का pH मान कितना होता है? (A) 6 (B) 7 (C) 8 (D) 9
Q.22. कौन सी धातु साधारण ताप पर द्रव अवस्था में पाई जाती है? (A) पारा (B) ब्रोमीन (C) सोडियम (D) पोटैशियम
Q.23. निम्नलिखित में से किसे चाकू से काटा जा सकता है? (A) लिथियम और सोडियम (B) तांबा (C) लोहा (D) एल्युमिनियम
Q.24. सिनेबार किस धातु का प्रमुख अयस्क है? (A) तांबा (B) पारा (C) एल्युमिनियम (D) जस्ता
Q.25. ग्रेफाइट होता है? (A) विद्युत का कुचालक (B) विद्युत का सुचालक (C) दोनों (D) इनमें से कोई नहीं
Q.26. सरलतम हाइड्रोकार्बन कौन सा है? (A) मीथेन (B) एथेन (C) प्रोपेन (D) ब्यूटेन
Q.27. कार्बन और हाइड्रोजन के संयोग से क्या बनता है? (A) आयनिक यौगिक (B) हाइड्रोकार्बन (C) हैलोजन (D) अम्ल
Q.28. आधुनिक आवर्त सारणी में वर्गों (समूहों) की संख्या कितनी है? (A) 7 (B) 8 (C) 9 (D) 18
Q.29. हीलियम कैसा तत्व है? (A) अक्रिय (B) क्रियाशील (C) सक्रिय (D) उदासीन
Q.30. पौधों में वाष्पोत्सर्जन किस भाग में होता है? (A) जड़ (B) तना (C) पत्ती (D) फूल
Q.31. मनुष्य के वृक्क किस प्रणाली का एक भाग है? (A) पोषण (B) श्वसन (C) उत्सर्जन (D) परिवहन
Q.32. स्वपोषी भोजन के लिए क्या आवश्यक है? (A) क्लोरोफिल (B) सूर्य का प्रकाश (C) CO2 (D) इनमें से सभी
Q.33. पादप में जाइलम किसके लिए उत्तरदायी है? (A) जल का वहन (B) भोजन का वहन (C) अमीनो अम्ल का वहन (D) ऑक्सीजन का वहन
Q.34. यूरिया रक्त में कहाँ से प्रवेश करता है? (A) फेफड़ा से (B) यकृत से (C) श्वसन नलिका से (D) वृक्क से
Q.35. पादप हार्मोन का उदाहरण इनमें से कौन सा है? (A) पेप्सिन (B) ट्रिप्सिन (C) ऑक्सिन (D) इंसुलिन
Q.36. दो तंत्रिका कोशिका के खाली स्थान को क्या कहते हैं? (A) दुमिका (B) सिनेप्स (C) एक्सॉन (D) आवेग
Q.37. मस्तिष्क उत्तरदायी है किसके लिए? (A) सोचने के लिए (B) हृदय स्पंदन के लिए (C) शरीर का संतुलन बनाने के लिए (D) उपर्युक्त सभी
Q.38. मुकुलन द्वारा प्रजनन किसमें होता है? (A) अमीबा (B) ईस्ट (C) मलेरिया परजीवी (D) पैरामीशियम
Q.39. पुष्पी पौधों में लैंगिक जनन किसके द्वारा होता है? (A) पत्तियों द्वारा (B) तने द्वारा (C) फूलों द्वारा (D) बीज द्वारा
Q.40. द्विखंडन किसमें होता है? (A) अमीबा में (B) पैरामीशियम में (C) लीशमानिया में (D) इन सभी में
Q.41. लिंग गुणसूत्र का पूर्ण जोड़ा किसमें पाया जाता है? (A) पुरुष में (B) स्त्री में (C) दोनों में (D) किसी में नहीं
Q.42. मेंडेल ने अपने आनुवंशिकी प्रयोग हेतु किस पौधे का चयन किया था? (A) साधारण मटर (B) मीठा मटर (C) सरसों (D) गुड़हल
Q.43. कीटों के पंख और चमगादड़ के पंख किस प्रकार के अंग हैं? (A) समजात अंग (B) अवशेषी अंग (C) समवृत्ति अंग (D) इनमें से कोई नहीं
Q.44. किसी पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा को ग्रहण करने वाले क्या कहलाते हैं? (A) उत्पादक (B) उपभोक्ता (C) अपघटनकर्ता (D) सूक्ष्मजीव
Q.45. निम्नलिखित में से कौन जैविक प्रक्रम द्वारा अपघटित होने वाला पदार्थ है? (A) सूखे पत्ते (B) पॉलीथिन बैग (C) रबर (D) प्लास्टिक की बोतलें
Q.46. ओजोन स्तर के क्षय के लिए मुख्य रूप से कौन उत्तरदायी है? (A) CO2 (B) CFC (C) CO (D) CH4
Q.47. वनों के संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया को नियंत्रित करना आवश्यक है? (A) पेड़ों की कटाई (B) अतिपशुचारण (C) खनन कार्य (D) इन सभी को
Q.48. चिपको आंदोलन किस वर्ष प्रारंभ हुआ था? (A) 1970 (B) 1980 (C) 1985 (D) 1990
Q.49. पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? (A) 5 जून (B) 15 मार्च (C) 8 अप्रैल (D) 10 दिसंबर
Q.50. बायोगैस का मुख्य घटक क्या है? (A) मीथेन (B) एथेन (C) प्रोपेन (D) ब्यूटेन
उत्तर कुंजी (Answer Key)
Q.1: A | Q.2: A | Q.3: A | Q.4: B | Q.5: C | Q.6: B | Q.7: C | Q.8: B | Q.9: C | Q.10: B | Q.11: B | Q.12: A | Q.13: A | Q.14: A | Q.15: C | Q.16: B | Q.17: A | Q.18: A | Q.19: B | Q.20: B | Q.21: B | Q.22: A | Q.23: A | Q.24: B | Q.25: B | Q.26: A | Q.27: B | Q.28: D | Q.29: A | Q.30: C | Q.31: C | Q.32: D | Q.33: A | Q.34: B | Q.35: C | Q.36: B | Q.37: D | Q.38: B | Q.39: C | Q.40: D | Q.41: B | Q.42: A | Q.43: C | Q.44: A | Q.45: A | Q.46: B | Q.47: D | Q.48: A | Q.49: A | Q.50: A


Views Today : 622
Views Yesterday : 1533
Views Last 7 days : 9743

