Home QB history 12th model 12th History MCQ Special set 

12th History MCQ Special set 

17
0
SHARE

12th History MCQ Special set

  1. हड़प्पा सभ्यता किस युग की सभ्यता है? (A) पूर्व पाषाण युग (B) नवपाषाण युग (C) कांस्य युग (D) लौह युग
  2. सिंधु घाटी सभ्यता में विशाल स्नानागार के अवशेष कहाँ से मिले हैं? (A) हड़प्पा (B) मोहनजोदड़ो (C) कालीबंगा (D) लोथल
  3. हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा नगर कौन था? (A) मोहनजोदड़ो (B) लोथल (C) कालीबंगा (D) रंगपुर
  4. लोथल किस नदी के किनारे स्थित है? (A) सिंधु (B) व्यास (C) भोगवा (D) रावी
  5. भारतीय पुरातत्व का पिता किसे कहा जाता है? (A) लार्ड कर्जन (B) अलेक्जेंडर कनिंघम (C) दयाराम साहनी (D) लॉर्ड डलहौजी
  6. अर्थशास्त्र के लेखक कौन हैं? (A) वाल्मीकि (B) वेदव्यास (C) कौटिल्य (चाणक्य) (D) मेगस्थनीज
  7. ‘इंडिका’ की रचना किसने की थी? (A) कौटिल्य (B) मेगस्थनीज (C) अल-बिरूनी (D) इब्नबतूता
  8. किस गुप्त शासक को ‘भारत का नेपोलियन’ कहा जाता है? (A) चंद्रगुप्त मौर्य (B) समुद्रगुप्त (C) अशोक (D) विक्रमादित्य
  9. ‘प्रयाग प्रशस्ति’ की रचना किसने की थी? (A) कालिदास (B) बाणभट्ट (C) हरिषेण (D) पतंजलि
  10. मौर्य वंश का संस्थापक कौन था? (A) चंद्रगुप्त मौर्य (B) बिन्दुसार (C) अशोक (D) कुणाल
  11. अशोक के अभिलेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा? (A) अलेक्जेंडर कनिंघम (B) जेम्स प्रिंसेप (C) दयाराम साहनी (D) मैक्समूलर
  12. महाभारत की रचना किस भाषा में हुई है? (A) संस्कृत (B) पाली (C) प्राकृत (D) हिंदी
  13. महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र के मैदान में कितने दिनों तक चला था? (A) 10 दिन (B) 12 दिन (C) 15 दिन (D) 18 दिन
  14. मनुस्मृति में कितने प्रकार के विवाह का उल्लेख किया गया है? (A) 4 (B) 6 (C) 8 (D) 9
  15. महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई थी? (A) लुम्बिनी (B) बोधगया (C) सारनाथ (D) कुशीनगर
  16. महावीर स्वामी का जन्म कहाँ हुआ था? (A) पावापुरी (B) वैशाली के कुंडलवन में (C) सारनाथ (D) राजगृह
  17. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर कौन थे? (A) ऋषभदेव (B) पार्श्वनाथ (C) महावीर स्वामी (D) अजातशत्रु
  18. सांची का स्तूप भारत के किस राज्य में स्थित है? (A) उत्तर प्रदेश (B) मध्य प्रदेश (C) बिहार (D) महाराष्ट्र
  19. श्वेतांबर एवं दिगंबर का संबंध किस धर्म से है? (A) हिंदू (B) बौद्ध (C) जैन (D) सिख
  20. हीनयान और महायान संप्रदाय किस धर्म से संबंधित हैं? (A) जैन धर्म (B) बौद्ध धर्म (C) हिंदू धर्म (D) सिख धर्म
  21. अकबरनामा की रचना किसने की थी? (A) अमीर खुसरो (B) अल-बिरूनी (C) इब्नबतूता (D) अबुल फज़ल
  22. ‘आईन-ए-अकबरी’ कितने भागों में विभक्त है? (A) 2 (B) 3 (C) 4 (D) 5
  23. तंबाकू का सेवन सर्वप्रथम किस मुगल सम्राट ने किया था? (A) अकबर (B) जहांगीर (C) शाहजहाँ (D) औरंगजेब
  24. तंबाकू पर किस मुगल शासक ने प्रतिबंध लगाया था? (A) अकबर (B) बाबर (C) जहांगीर (D) शाहजहाँ
  25. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की थी? (A) देवराय प्रथम (B) हरिहर और बुक्का (C) कृष्णदेवराय (D) सदाशिव राय
  26. प्रसिद्ध ‘विट्ठल मंदिर’ और ‘विरुपाक्ष मंदिर’ कहाँ स्थित हैं? (A) हम्पी (B) चिदंबरम (C) तंजौर (D) मदुरै
  27. विजयनगर के शासक अपने आप को क्या कहते थे? (A) राव (B) राज (C) राय (D) सामंत
  28. गोपुरम का संबंध किससे है? (A) व्यापार से (B) गाय से (C) मंदिर के प्रवेश द्वार से (D) नगर से
  29. ‘भक्ति आंदोलन’ का उत्तर भारत में लाने का श्रेय किसे जाता है? (A) रामानंद (B) कबीर (C) गुरु नानक (D) चैतन्य महाप्रभु
  30. ‘बीजक’ में किसके उपदेश संगृहीत हैं? (A) कबीर (B) गुरु नानक (C) चैतन्य (D) रैदास
  31. ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह कहाँ स्थित है? (A) दिल्ली (B) आगरा (C) अजमेर (D) फतेहपुर सीकरी
  32. गुरु नानक का जन्म कहाँ हुआ था? (A) अमृतसर (B) तरनतारन (C) तलवंडी (ननकाना साहिब) (D) लाहौर
  33. अल-बिरूनी किसके साथ भारत आया था? (A) मोहम्मद गोरी (B) महमूद गजनवी (C) बाबर (D) तैमूर
  34. ‘किताब-उल-रिहला’ में किसका यात्रा वृत्तांत मिलता है? (A) अल-बिरूनी (B) इब्नबतूता (C) फाह्यान (D) बर्नियर
  35. इब्नबतूता किस देश का निवासी था? (A) मोरक्को (B) मिस्र (C) तुर्की (D) ईरान
  36. बंगाल में ‘इस्तमरारी’ (स्थायी) बंदोबस्त किसने लागू किया? (A) लॉर्ड वेलेस्ली (B) लॉर्ड कॉर्नवालिस (C) लॉर्ड डलहौजी (D) लॉर्ड कर्जन
  37. संथाल विद्रोह का नेता कौन था? (A) सिद्धू और कान्हू (B) बिरसा मुंडा (C) सेवरम (D) चित्तूर सिंह
  38. ‘दक्कन दंगा आयोग’ कब गठित हुआ था? (A) 1875 (B) 1880 (C) 1885 (D) 1890
  39. 1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था? (A) सती प्रथा (B) चर्बी वाले कारतूस (C) व्यपगत का सिद्धांत (D) ईसाई धर्म का प्रचार
  40. 1857 की क्रांति की शुरुआत कब हुई थी? (A) 10 मई (B) 13 मई (C) 18 मई (D) 26 मई
  41. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था? (A) लॉर्ड डलहौजी (B) लॉर्ड कैनिंग (C) लॉर्ड रिपन (D) लॉर्ड कर्जन
  42. बिहार में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था? (A) मंगल पांडे (B) तांत्या टोपे (C) रानी लक्ष्मीबाई (D) कुंवर सिंह
  43. ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ का निर्माण कब हुआ था? (A) 1911 (B) 1912 (C) 1914 (D) 1920
  44. भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली कब स्थानांतरित हुई? (A) 1909 (B) 1910 (C) 1911 (D) 1912
  45. महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था? (A) 2 अक्टूबर 1869 (B) 2 अक्टूबर 1866 (C) 2 अक्टूबर 1879 (D) 2 अक्टूबर 1870
  46. चंपारण सत्याग्रह किस वर्ष शुरू हुआ था? (A) 1916 (B) 1917 (C) 1919 (D) 1920
  47. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ था? (A) 13 अप्रैल 1919 (B) 15 अगस्त 1919 (C) 20 अप्रैल 1920 (D) 25 मई 1919
  48. असहयोग आंदोलन किस वर्ष शुरू हुआ? (A) 1920 (B) 1922 (C) 1930 (D) 1942
  49. ‘दांडी यात्रा’ से किस आंदोलन की शुरुआत हुई थी? (A) स्वदेशी आंदोलन (B) असहयोग आंदोलन (C) सविनय अवज्ञा आंदोलन (D) भारत छोड़ो आंदोलन
  50. भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे? (A) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (B) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर (C) जवाहरलाल नेहरू (D) सरदार पटेल

उत्तरमाला (Answer Key)

1-C, 2-B, 3-A, 4-C, 5-B, 6-C, 7-B, 8-B, 9-C, 10-A, 11-B, 12-A, 13-D, 14-C, 15-B, 16-B, 17-C, 18-B, 19-C, 20-B, 21-D, 22-D, 23-A, 24-C, 25-B, 26-A, 27-C, 28-C, 29-A, 30-A, 31-C, 32-C, 33-B, 34-B, 35-A, 36-B, 37-A, 38-A, 39-B, 40-A, 41-B, 42-D, 43-A, 44-C, 45-A, 46-B, 47-A, 48-A, 49-C, 50-B

SHARE
Previous article10th science set special 
satish kumar Sahu
Myself Satish Kumar from Madhubani Bihar (India). I am connected in the educational field and running my tutorial at home.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here