12th History MCQ Special set
- हड़प्पा सभ्यता किस युग की सभ्यता है? (A) पूर्व पाषाण युग (B) नवपाषाण युग (C) कांस्य युग (D) लौह युग
- सिंधु घाटी सभ्यता में विशाल स्नानागार के अवशेष कहाँ से मिले हैं? (A) हड़प्पा (B) मोहनजोदड़ो (C) कालीबंगा (D) लोथल
- हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा नगर कौन था? (A) मोहनजोदड़ो (B) लोथल (C) कालीबंगा (D) रंगपुर
- लोथल किस नदी के किनारे स्थित है? (A) सिंधु (B) व्यास (C) भोगवा (D) रावी
- भारतीय पुरातत्व का पिता किसे कहा जाता है? (A) लार्ड कर्जन (B) अलेक्जेंडर कनिंघम (C) दयाराम साहनी (D) लॉर्ड डलहौजी
- अर्थशास्त्र के लेखक कौन हैं? (A) वाल्मीकि (B) वेदव्यास (C) कौटिल्य (चाणक्य) (D) मेगस्थनीज
- ‘इंडिका’ की रचना किसने की थी? (A) कौटिल्य (B) मेगस्थनीज (C) अल-बिरूनी (D) इब्नबतूता
- किस गुप्त शासक को ‘भारत का नेपोलियन’ कहा जाता है? (A) चंद्रगुप्त मौर्य (B) समुद्रगुप्त (C) अशोक (D) विक्रमादित्य
- ‘प्रयाग प्रशस्ति’ की रचना किसने की थी? (A) कालिदास (B) बाणभट्ट (C) हरिषेण (D) पतंजलि
- मौर्य वंश का संस्थापक कौन था? (A) चंद्रगुप्त मौर्य (B) बिन्दुसार (C) अशोक (D) कुणाल
- अशोक के अभिलेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा? (A) अलेक्जेंडर कनिंघम (B) जेम्स प्रिंसेप (C) दयाराम साहनी (D) मैक्समूलर
- महाभारत की रचना किस भाषा में हुई है? (A) संस्कृत (B) पाली (C) प्राकृत (D) हिंदी
- महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र के मैदान में कितने दिनों तक चला था? (A) 10 दिन (B) 12 दिन (C) 15 दिन (D) 18 दिन
- मनुस्मृति में कितने प्रकार के विवाह का उल्लेख किया गया है? (A) 4 (B) 6 (C) 8 (D) 9
- महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई थी? (A) लुम्बिनी (B) बोधगया (C) सारनाथ (D) कुशीनगर
- महावीर स्वामी का जन्म कहाँ हुआ था? (A) पावापुरी (B) वैशाली के कुंडलवन में (C) सारनाथ (D) राजगृह
- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर कौन थे? (A) ऋषभदेव (B) पार्श्वनाथ (C) महावीर स्वामी (D) अजातशत्रु
- सांची का स्तूप भारत के किस राज्य में स्थित है? (A) उत्तर प्रदेश (B) मध्य प्रदेश (C) बिहार (D) महाराष्ट्र
- श्वेतांबर एवं दिगंबर का संबंध किस धर्म से है? (A) हिंदू (B) बौद्ध (C) जैन (D) सिख
- हीनयान और महायान संप्रदाय किस धर्म से संबंधित हैं? (A) जैन धर्म (B) बौद्ध धर्म (C) हिंदू धर्म (D) सिख धर्म
- अकबरनामा की रचना किसने की थी? (A) अमीर खुसरो (B) अल-बिरूनी (C) इब्नबतूता (D) अबुल फज़ल
- ‘आईन-ए-अकबरी’ कितने भागों में विभक्त है? (A) 2 (B) 3 (C) 4 (D) 5
- तंबाकू का सेवन सर्वप्रथम किस मुगल सम्राट ने किया था? (A) अकबर (B) जहांगीर (C) शाहजहाँ (D) औरंगजेब
- तंबाकू पर किस मुगल शासक ने प्रतिबंध लगाया था? (A) अकबर (B) बाबर (C) जहांगीर (D) शाहजहाँ
- विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की थी? (A) देवराय प्रथम (B) हरिहर और बुक्का (C) कृष्णदेवराय (D) सदाशिव राय
- प्रसिद्ध ‘विट्ठल मंदिर’ और ‘विरुपाक्ष मंदिर’ कहाँ स्थित हैं? (A) हम्पी (B) चिदंबरम (C) तंजौर (D) मदुरै
- विजयनगर के शासक अपने आप को क्या कहते थे? (A) राव (B) राज (C) राय (D) सामंत
- गोपुरम का संबंध किससे है? (A) व्यापार से (B) गाय से (C) मंदिर के प्रवेश द्वार से (D) नगर से
- ‘भक्ति आंदोलन’ का उत्तर भारत में लाने का श्रेय किसे जाता है? (A) रामानंद (B) कबीर (C) गुरु नानक (D) चैतन्य महाप्रभु
- ‘बीजक’ में किसके उपदेश संगृहीत हैं? (A) कबीर (B) गुरु नानक (C) चैतन्य (D) रैदास
- ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह कहाँ स्थित है? (A) दिल्ली (B) आगरा (C) अजमेर (D) फतेहपुर सीकरी
- गुरु नानक का जन्म कहाँ हुआ था? (A) अमृतसर (B) तरनतारन (C) तलवंडी (ननकाना साहिब) (D) लाहौर
- अल-बिरूनी किसके साथ भारत आया था? (A) मोहम्मद गोरी (B) महमूद गजनवी (C) बाबर (D) तैमूर
- ‘किताब-उल-रिहला’ में किसका यात्रा वृत्तांत मिलता है? (A) अल-बिरूनी (B) इब्नबतूता (C) फाह्यान (D) बर्नियर
- इब्नबतूता किस देश का निवासी था? (A) मोरक्को (B) मिस्र (C) तुर्की (D) ईरान
- बंगाल में ‘इस्तमरारी’ (स्थायी) बंदोबस्त किसने लागू किया? (A) लॉर्ड वेलेस्ली (B) लॉर्ड कॉर्नवालिस (C) लॉर्ड डलहौजी (D) लॉर्ड कर्जन
- संथाल विद्रोह का नेता कौन था? (A) सिद्धू और कान्हू (B) बिरसा मुंडा (C) सेवरम (D) चित्तूर सिंह
- ‘दक्कन दंगा आयोग’ कब गठित हुआ था? (A) 1875 (B) 1880 (C) 1885 (D) 1890
- 1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था? (A) सती प्रथा (B) चर्बी वाले कारतूस (C) व्यपगत का सिद्धांत (D) ईसाई धर्म का प्रचार
- 1857 की क्रांति की शुरुआत कब हुई थी? (A) 10 मई (B) 13 मई (C) 18 मई (D) 26 मई
- 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था? (A) लॉर्ड डलहौजी (B) लॉर्ड कैनिंग (C) लॉर्ड रिपन (D) लॉर्ड कर्जन
- बिहार में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था? (A) मंगल पांडे (B) तांत्या टोपे (C) रानी लक्ष्मीबाई (D) कुंवर सिंह
- ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ का निर्माण कब हुआ था? (A) 1911 (B) 1912 (C) 1914 (D) 1920
- भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली कब स्थानांतरित हुई? (A) 1909 (B) 1910 (C) 1911 (D) 1912
- महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था? (A) 2 अक्टूबर 1869 (B) 2 अक्टूबर 1866 (C) 2 अक्टूबर 1879 (D) 2 अक्टूबर 1870
- चंपारण सत्याग्रह किस वर्ष शुरू हुआ था? (A) 1916 (B) 1917 (C) 1919 (D) 1920
- जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ था? (A) 13 अप्रैल 1919 (B) 15 अगस्त 1919 (C) 20 अप्रैल 1920 (D) 25 मई 1919
- असहयोग आंदोलन किस वर्ष शुरू हुआ? (A) 1920 (B) 1922 (C) 1930 (D) 1942
- ‘दांडी यात्रा’ से किस आंदोलन की शुरुआत हुई थी? (A) स्वदेशी आंदोलन (B) असहयोग आंदोलन (C) सविनय अवज्ञा आंदोलन (D) भारत छोड़ो आंदोलन
- भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे? (A) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (B) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर (C) जवाहरलाल नेहरू (D) सरदार पटेल
उत्तरमाला (Answer Key)
1-C, 2-B, 3-A, 4-C, 5-B, 6-C, 7-B, 8-B, 9-C, 10-A, 11-B, 12-A, 13-D, 14-C, 15-B, 16-B, 17-C, 18-B, 19-C, 20-B, 21-D, 22-D, 23-A, 24-C, 25-B, 26-A, 27-C, 28-C, 29-A, 30-A, 31-C, 32-C, 33-B, 34-B, 35-A, 36-B, 37-A, 38-A, 39-B, 40-A, 41-B, 42-D, 43-A, 44-C, 45-A, 46-B, 47-A, 48-A, 49-C, 50-B


Views Today : 600
Views Yesterday : 1350
Views Last 7 days : 9759

