Current Affairs Today | 26 September 2026 Current Affairs | Latest Current Affairs MCQ & Static GK
26 सितंबर 2026 के करेंट अफेयर्स में विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस, भारत-फ्रांस वरुण नौसैनिक अभ्यास, सोलर सेल निर्माण, ग्रीन हाइड्रोजन, एशियन गेम्स, यूसीआई रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप और भारत की GDP ग्रोथ से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य शामिल हैं। ये प्रश्न UPSC, BPSC, SSC, Railway और Banking परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं।
Current Affairs MCQ Questions and Answers
Q. विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस हर वर्ष कब मनाया जाता है?
A. 21 सितंबर
B. 26 सितंबर
C. 25 सितंबर
D. 28 सितंबर
उत्तर: (B) 26 सितंबर
व्याख्या: मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के बीच गहरे संबंध के बारे में वैश्विक जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 26 सितंबर को विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
Q. 2026 में नौसैनिक अभ्यास वरुण भारत और किस देश की नौसेनाओं के बीच आयोजित किया गया?
A. ब्रिटेन
B. जापान
C. फ्रांस
D. अमेरिका
उत्तर: (C) फ्रांस
व्याख्या: वरुण भारत और फ्रांस के बीच होने वाला द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है। 2026 में इसका आयोजन फ्रांस में किया गया। 2026 में भारत और फ्रांस के बीच वरुण नौसैनिक अभ्यास का 24वां संस्करण आयोजित किया गया। इसमें भारत की ओर से INS त्रिशूल ने हिस्सा लिया।
Q. भारत और फ्रांस के बीच होने वाला ‘शक्ति’ अभ्यास किस सैन्य शाखा से संबंधित है?
A. नौसेना
B. थल सेना
C. वायु सेना
D. तटरक्षक बल
उत्तर: (B) थल सेना
व्याख्या: शक्ति भारत और फ्रांस की थल सेनाओं के बीच होने वाला सैन्य अभ्यास है। दोनों देशों के बीच वरुण नौसेना और गरुड़ वायु सेना से संबंधित अभ्यास हैं।
Q. प्रीमियर एनर्जीज ने भारत की सबसे बड़ी सोलर सेल निर्माण सुविधा कहां शुरू की?
A. अमरावती
B. नायडूपेटा, आंध्र प्रदेश
C. विशाखापत्तनम
D. विजयवाड़ा
उत्तर: (B) नायडूपेटा, आंध्र प्रदेश
व्याख्या: प्रीमियर एनर्जीज ने आंध्र प्रदेश के नायडूपेटा इंडस्ट्रियल पार्क में अपना बड़ा सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू किया। प्लांट की शुरुआती क्षमता 7 गीगावाट थी, जिसे बढ़ाकर 10.6 गीगावाट किया गया। इसकी क्षमता लगभग 88,000 सोलर सेल प्रति घंटे बनाने की है।
Q. ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहला ‘प्लक एंड पे महोत्सव’ किस राज्य ने शुरू किया?
A. असम
B. त्रिपुरा
C. मिजोरम
D. मेघालय
उत्तर: (C) मिजोरम
व्याख्या: ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिजोरम सरकार ने पहला प्लक एंड पे महोत्सव शुरू किया।
Q. 75 वर्ष की उम्र में निधन होने वाले मुस्ताक खान किस क्षेत्र से संबंधित थे?
A. गायक
B. अभिनेता
C. निर्देशक
D. लेखक
उत्तर: (B) अभिनेता
व्याख्या: मुस्ताक खान बॉलीवुड के अभिनेता थे। उनका 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
Q. मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किस राज्य में किया गया?
A. बिहार
B. उत्तर प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. राजस्थान
उत्तर: (B) उत्तर प्रदेश
व्याख्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी सेवा के साथ मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया। योजना छोटे और सीमांत किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने से संबंधित है।
Q. Maruti Suzuki ने अपना पहला ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर प्लांट कहां शुरू किया?
A. गुरुग्राम
B. फरीदाबाद
C. मानेसर, हरियाणा
D. पानीपत
उत्तर: (C) मानेसर, हरियाणा
व्याख्या: Maruti Suzuki India ने हरियाणा के मानेसर स्थित अपनी फैक्ट्री में पहला ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर प्लांट शुरू किया। इसकी क्षमता 300 किलोवाट है।
Q. ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन में किस प्रकार की ऊर्जा से प्राप्त बिजली का उपयोग किया जाता है?
A. कोयला आधारित ऊर्जा
B. पेट्रोलियम आधारित ऊर्जा
C. नवीकरणीय ऊर्जा
D. डीजल आधारित ऊर्जा
उत्तर: (C) नवीकरणीय ऊर्जा
व्याख्या: सौर या पवन जैसी नवीकरणीय ऊर्जा से प्राप्त बिजली का उपयोग इलेक्ट्रोलाइजर के माध्यम से हाइड्रोजन बनाने में किया जाता है। इसे ग्रीन हाइड्रोजन कहा जाता है।
Q. 2029 तक 5 गीगावाट हाइपर-स्केल डेटा सेंटर क्षमता का लक्ष्य किस राज्य सरकार ने रखा है?
A. कर्नाटक
B. महाराष्ट्र
C. तेलंगाना
D. तमिलनाडु
उत्तर: (C) तेलंगाना
व्याख्या: तेलंगाना सरकार ने 2029 तक 5 गीगावाट हाइपर-स्केल डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है।
Q. 2032 की UCI रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी भारत के किस शहर को मिली है?
A. नई दिल्ली
B. मुंबई
C. पुणे
D. बेंगलुरु
उत्तर: (C) पुणे
व्याख्या: 2032 की UCI रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी पुणे, महाराष्ट्र को मिली है। यह पहली बार होगा जब भारत इस प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। यूनियन साइक्लिस्ट इंटरनेशनल साइकिलिंग की अंतरराष्ट्रीय संस्था है। इसकी स्थापना 1900 में हुई थी और इसका मुख्यालय एग्ले, स्विट्जरलैंड में है।
Q. एशियाई खेलों में महिला पोल वॉल्ट स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट कौन बनीं?
A. मनप्रीत कौर
B. बरनिका एलंगोवन
C. दिया चिताले
D. सुरुचि
उत्तर: (B) बरनिका एलंगोवन
व्याख्या: बरनिका एलंगोवन ने महिला पोल वॉल्ट में 4.14 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक जीता। वह इस स्पर्धा में एशियाई खेलों का पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं।
Q. एशियाई विकास बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर कितना किया?
A. 6.2%
B. 6.6%
C. 7.0%
D. 7.5%
उत्तर: (C) 7.0%
व्याख्या: एशियाई विकास बैंक ने भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है।
Q. विश्व आर्थिक मंच के यात्रा एवं पर्यटन विकास सूचकांक 2026 में भारत को कौन-सा स्थान मिला?
A. 29वां
B. 30वां
C. 31वां
D. 32वां
उत्तर: (C) 31वां
व्याख्या: विश्व आर्थिक मंच के Travel & Tourism Development Index 2026 में भारत 31वें स्थान पर रहा। 2024 की तुलना में भारत की रैंकिंग में नौ स्थानों का सुधार बताया गया। इस Index में जापान प्रथम स्थान पर रहा। इसके बाद अमेरिका और स्पेन शीर्ष स्थानों पर रहे।
Q. विश्व फेफड़ा दिवस हर वर्ष कब मनाया जाता है?
A. 21 सितंबर
B. 23 सितंबर
C. 25 सितंबर
D. 26 सितंबर
उत्तर: (C) 25 सितंबर
व्याख्या: विश्व फेफड़ा दिवस 25 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य फेफड़ों और सांस से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 2026 की थीम “A Lifetime of Lung Health” है।
Q. ब्रिटेन ने अपनी पहली समर्पित सैन्य अंतरिक्ष इकाई का नाम क्या रखा है?
A. स्पेस डिफेंस स्क्वाड्रन
B. नंबर वन स्पेस स्क्वाड्रन
C. नंबर थ्री स्पेस इफेक्ट स्क्वाड्रन
D. रॉयल स्पेस कमांड
उत्तर: (C) नंबर थ्री स्पेस इफेक्ट स्क्वाड्रन
व्याख्या: ब्रिटेन ने 23 सितंबर को अपनी पहली समर्पित सैन्य अंतरिक्ष इकाई शुरू करने की घोषणा की। नंबर थ्री स्पेस इफेक्ट स्क्वाड्रन रॉयल एयरफोर्स के अंतर्गत काम करेगी।
Q. लोनली प्लेनेट की Best in Travel 2027 सूची में भारत के किन दो स्थानों को शामिल किया गया?
A. गुजरात और दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे
B. गोवा और कश्मीर रेलवे
C. राजस्थान और नीलगिरि रेलवे
D. केरल और कालका-शिमला रेलवे
उत्तर: (A) गुजरात और दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे
व्याख्या: Best in Travel 2027 में गुजरात को Best Destination और दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को Best Experience श्रेणी में शामिल किया गया।
***
Static GK One Liner Questions Answers
Q. फ्रांस की राजधानी क्या है?
उत्तर: पेरिस
Q. फ्रांस की मुद्रा क्या है?
उत्तर: यूरो
Q. भारत-फ्रांस का नौसैनिक अभ्यास कौन-सा है?
उत्तर: वरुण
Q. भारत-फ्रांस का वायु सेना अभ्यास कौन-सा है?
उत्तर: गरुड़
Q. भारत-फ्रांस का थल सेना अभ्यास कौन-सा है?
उत्तर: शक्ति
Q. आंध्र प्रदेश की राजधानी क्या है?
उत्तर: अमरावती
Q. मिजोरम की राजधानी क्या है?
उत्तर: आइजोल
Q. उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?
उत्तर: लखनऊ
Q. तेलंगाना की राजधानी क्या है?
उत्तर: हैदराबाद
Q. हरियाणा की राजधानी क्या है?
उत्तर: चंडीगढ़
Q. यूनियन साइक्लिस्ट इंटरनेशनल का मुख्यालय कहां है?
उत्तर: एग्ले, स्विट्जरलैंड
Q. UCI की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर: 1900
Q. एशियाई खेल पहली बार किस वर्ष आयोजित हुए थे?
उत्तर: 1951
Q. प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन कहां हुआ था?
उत्तर: नई दिल्ली, भारत
Q. एशियाई खेल कितने वर्ष के अंतराल पर आयोजित होते हैं?
उत्तर: 4 वर्ष
Q. एशियाई खेलों का मोटो क्या है?
उत्तर: एवर ऑनवर्ड
Q. 2026 एशियाई खेलों का शुभंकर क्या है?
उत्तर: होनोहोन
Q. एशियाई विकास बैंक की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 1966
Q. एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय कहां है?
उत्तर: मनीला, फिलीपींस
Q. राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन कब शुरू किया गया था?
उत्तर: 15 अगस्त 2021
Q. राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन कब शुरू किया गया था?
उत्तर: 4 जनवरी 2023
Q. भारत का पहला मेक इन इंडिया 1 मेगावाट ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट कहां शुरू हुआ था?
उत्तर: कांडला, गुजरात
Q. भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन का परीक्षण कहां किया गया था?
उत्तर: चेन्नई
Q. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?
उत्तर: 1881
Q. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को किस अंतरराष्ट्रीय संस्था की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है?
उत्तर: यूनेस्को
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य
- 26 सितंबर को विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
- वरुण भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के बीच आयोजित होने वाला द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है।
- प्रीमियर एनर्जीज ने नायडूपेटा, आंध्र प्रदेश में 10.6 गीगावाट क्षमता वाला सोलर सेल निर्माण प्लांट शुरू किया।
- मिजोरम ने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहला प्लक एंड पे महोत्सव शुरू किया।
- Maruti Suzuki ने मानेसर, हरियाणा में 300 किलोवाट क्षमता वाला पहला ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर प्लांट शुरू किया।
- 2032 UCI रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी पुणे, महाराष्ट्र करेगा।
- एशियाई खेल 2026 का आयोजन आईची-नागोया, जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक हो रहा है।
- बरनिका एलंगोवन एशियाई खेलों में महिला पोल वॉल्ट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं।
- एशियन डेवलपमेंट बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि का अनुमान 7% किया।
- Travel & Tourism Development Index 2026 में भारत 31वें स्थान पर रहा।
******
****
****
*****
****
*****
*****
****
**
***
***
*****
****
****




Views Today : 508
Views Yesterday : 1089
Views Last 7 days : 10237

