Home QB 10th SST 10th Social Science MCQ special set 

10th Social Science MCQ special set 

20
0
SHARE

10th Social Science MCQ special set

Bihar Board Class 10th Social Science – MCQ Practice Set (50 Questions)

1. इटली एवं जर्मनी वर्तमान में किस महादेश के अंतर्गत आते हैं? (A) उत्तरी अमेरिका (B) दक्षिणी अमेरिका (C) यूरोप (D) पश्चिमी एशिया

2. ‘फ्रैंकफर्ट की संधि’ कब हुई थी? (A) 1864 (B) 1866 (C) 1870 (D) 1871

3. रूस में जार का अर्थ क्या होता था? (A) पीने का बर्तन (B) पानी रखने का मिट्टी का पात्र (C) रूस का सामंत (D) रूस का सम्राट

4. ‘लेनिन’ की मृत्यु कब हुई? (A) 1921 (B) 1922 (C) 1923 (D) 1924

5. हिंद-चीन पहुँचने वाले प्रथम व्यापारी कौन थे? (A) अंग्रेज (B) फ्रांसीसी (C) पुर्तगाली (D) डच

6. ‘अंकोरवाट का मंदिर’ कहाँ स्थित है? (A) वियतनाम (B) लाओस (C) कंबोडिया (D) थाईलैंड

7. ‘रम्पा विद्रोह’ कब हुआ था? (A) 1916 (B) 1917 (C) 1918 (D) 1919

8. ‘जलियाँवाला बाग हत्याकांड’ किस तिथि को हुआ? (A) 13 अप्रैल 1919 (B) 14 अप्रैल 1919 (C) 15 अप्रैल 1919 (D) 16 अप्रैल 1919

9. सेफ्टी लैम्प का आविष्कार किसने किया? (A) जेम्स हरग्रीव्स (B) जॉन के (C) क्रॉम्पटन (D) हम्फ्री डेवी

10. ‘सम्पूर्ण क्रांति’ का नेतृत्व किसने किया था? (A) मोरारजी देसाई (B) इंदिरा गांधी (C) जयप्रकाश नारायण (D) जगजीवन राम

11. पटना का प्राचीन नाम क्या था? (A) राजगीर (B) पाटलिपुत्र (C) वैशाली (D) नालंदा

12. ‘विश्वव्यापी आर्थिक संकट’ किस वर्ष आरंभ हुआ था? (A) 1914 (B) 1922 (C) 1929 (D) 1927

13. ‘गुटेनबर्ग’ का जन्म किस देश में हुआ था? (A) अमेरिका (B) जर्मनी (C) जापान (D) इंग्लैंड

14. भारत में पहला छापाखाना कहाँ लगाया गया था? (A) मद्रास में (B) कलकत्ता में (C) गोवा में (D) मुंबई में

15. काली मृदा (मिट्टी) का दूसरा नाम क्या है? (A) बलुई (B) रेगुर (C) लाल (D) पर्वतीय

16. भारत के किस राज्य में वन का सबसे अधिक विस्तार है? (A) केरल (B) कर्नाटक (C) मध्य प्रदेश (D) उत्तर प्रदेश

17. ‘सोपानी कृषि’ किस राज्य में प्रचलित है? (A) बिहार (B) पंजाब (C) हरियाणा (D) उत्तराखंड

18. देश के बाँधों को किसने ‘भारत का मंदिर’ कहा था? (A) महात्मा गांधी (B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (C) पंडित जवाहरलाल नेहरू (D) स्वामी विवेकानंद

19. कुल जल का कितना प्रतिशत भाग महासागरों में निहित है? (A) 9.5% (B) 95.5% (C) 96% (D) 96.5%

20. भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन-सा है? (A) कबूतर (B) हंस (C) मयूर (मोर) (D) तोता

21. किस खनिज को ‘उद्योगों की जननी’ माना गया है? (A) सोना (B) ताँबा (C) लोहा (D) मैंगनीज

22. भारत का सबसे बड़ा लौह-अयस्क उत्पादक राज्य कौन-सा है? (A) कर्नाटक (B) ओडिशा (C) झारखंड (D) गोवा

23. ‘भारत का सिलिकन सिटी’ किस शहर को कहा जाता है? (A) बेंगलुरु (B) हैदराबाद (C) कोलकाता (D) मुंबई

24. यूरेनियम का प्रमुख उत्पादक स्थल कौन-सा है? (A) डिगबोई (B) झरिया (C) घाटशिला (D) जादूगोड़ा

25. तारापुर परमाणु ऊर्जा केंद्र किस राज्य में स्थित है? (A) गुजरात (B) मध्य प्रदेश (C) महाराष्ट्र (D) राजस्थान

26. बिहार में रज्जू मार्ग (Ropeway) कहाँ है? (A) बिहारशरीफ (B) राजगीर (C) गया (D) बांका

27. ‘काँवर झील’ किस जिले में स्थित है? (A) दरभंगा (B) भागलपुर (C) बेगूसराय (D) मुजफ्फरपुर

28. संजय गांधी जैविक उद्यान किस नगर में स्थित है? (A) राजगीर (B) बोधगया (C) बिहारशरीफ (D) पटना

29. उच्चावच प्रदर्शन के लिए ‘हैश्यूर विधि’ का विकास किसने किया था? (A) गुटेनबर्ग (B) लेहमान (C) गिगर (D) डार्विन

30. भारत में किस प्रकार की शासन प्रणाली है? (A) एकात्मक और अध्यक्षीय (B) संघीय और अध्यक्षीय (C) संघीय और संसदीय (D) एकात्मक और संसदीय

31. भारत में राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम कब बना? (A) 1960 (B) 1970 (C) 1980 (D) 1990

32. पंचायती राज व्यवस्था सर्वप्रथम किस राज्य में लागू की गई? (A) राजस्थान (B) बिहार (C) मध्य प्रदेश (D) आंध्र प्रदेश

33. बिहार में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं? (A) 50% (B) 25% (C) 33% (D) 20%

34. ‘सूचना के अधिकार’ आंदोलन की शुरुआत कहाँ से हुई? (A) राजस्थान (B) दिल्ली (C) तमिलनाडु (D) बिहार

35. ‘ताड़ी विरोधी आंदोलन’ किस प्रांत से शुरू किया गया? (A) बिहार (B) उत्तर प्रदेश (C) आंध्र प्रदेश (D) तमिलनाडु

36. राजनीतिक दलों की नींव सर्वप्रथम किस देश में पड़ी? (A) ब्रिटेन (B) भारत (C) फ्रांस (D) संयुक्त राज्य अमेरिका

37. किसे ‘लोकतंत्र का प्राण’ माना जाता है? (A) सरकार को (B) न्यायपालिका को (C) संविधान को (D) राजनीतिक दल को

38. निम्नलिखित में से कौन-सा एक राष्ट्रीय दल नहीं है? (A) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (B) भारतीय जनता पार्टी (C) लोक जनशक्ति पार्टी (D) बहुजन समाज पार्टी

39. लोकतंत्र की सफलता निर्भर करती है— (A) नागरिकों की उदासीनता पर (B) नागरिकों की गैर-कानूनी कार्रवाई पर (C) नागरिकों की विवेकपूर्ण सहभागिता पर (D) इनमें से कोई नहीं

40. भारत में किस प्रकार का लोकतंत्र है? (A) प्रत्यक्ष (B) अप्रत्यक्ष (C) दोनों (D) इनमें से कोई नहीं

41. किसे ‘प्राथमिक क्षेत्र’ कहा जाता है? (A) सेवा क्षेत्र (B) कृषि क्षेत्र (C) औद्योगिक क्षेत्र (D) वित्तीय क्षेत्र

42. भारत में ‘वित्तीय वर्ष’ कहा जाता है— (A) 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक (B) 1 जुलाई से 30 जून तक (C) 1 अप्रैल से 31 मार्च तक (D) 1 सितंबर से 31 अगस्त तक

43. भारत में किस राज्य की प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक है? (A) बिहार (B) पंजाब (C) हरियाणा (D) गोवा

44. बिहार के किस जिले की प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक है? (A) पटना (B) गया (C) शिवहर (D) नालंदा

45. भारत का केंद्रीय बैंक (Central Bank) कौन-सा है? (A) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (B) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (C) भारतीय स्टेट बैंक (D) पंजाब नेशनल बैंक

46. ‘व्यावसायिक बैंकों’ का राष्ट्रीयकरण पहली बार कब किया गया? (A) 1966 (B) 1953 (C) 1969 (D) 1975

47. भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की घोषणा कब हुई? (A) 1986 (B) 1980 (C) 1987 (D) 1988

48. इनमें से कौन-सी प्राकृतिक आपदा नहीं है? (A) सुनामी (B) बाढ़ (C) भूकंप (D) आतंकवाद

49. नदियों में बाढ़ आने का प्रमुख कारण क्या है? (A) जल की अधिकता (B) वर्षा की अधिकता (C) नदी की तली में अवसाद का जमना (D) इनमें से कोई नहीं

50. भूकम्प केंद्र के ऊर्ध्वाधर पृथ्वी पर स्थित केंद्र को क्या कहा जाता है? (A) भूकम्प केंद्र (B) अधिकेंद्र (C) अनुकेंद्र (D) इनमें से कोई नहीं

Answer Sheet (उत्तर माला)

प्रश्न उत्तर प्रश्न उत्तर प्रश्न उत्तर प्रश्न उत्तर प्रश्न उत्तर
1 C 11 B 21 C 31 D 41 B
2 D 12 C 22 A 32 A 42 C
3 D 13 B 23 A 33 A 43 D
4 D 14 C 24 D 34 A 44 A
5 C 15 B 25 C 35 C 45 A
6 C 16 C 26 B 36 A 46 C
7 A 17 D 27 C 37 D 47 A
8 A 18 C 28 D 38 C 48 D
9 D 19 D 29 B 39 C 49 B
10 C 20 C 30 C 40 B 50 B

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here