10th Social Science MCQ special
Q.1. ‘यंग इटली’ की स्थापना किसने की थी? (A) मेजिनी (B) काबूर (C) गैरीबाल्डी (D) बिस्मार्क
Q.2. फ्रैंकफर्ट की संधि किस वर्ष हुई थी? (A) 1864 ई. (B) 1866 ई. (C) 1870 ई. (D) 1871 ई.
Q.3. रूस में जार का अर्थ क्या होता था? (A) पीने का बर्तन (B) पानी रखने का बर्तन (C) रूस का सामंत (D) रूस का सम्राट
Q.4. ‘लेनिन’ की मृत्यु कब हुई थी? (A) 1921 ई. (B) 1922 ई. (C) 1923 ई. (D) 1924 ई.
Q.5. ‘हिंद-चीन’ पहुँचने वाले प्रथम व्यापारी कौन थे? (A) अंग्रेज (B) फ्रांसीसी (C) पुर्तगाली (D) डच
Q.6. जालियांवाला बाग हत्याकांड किस तिथि को हुआ था? (A) 13 अप्रैल 1919 (B) 14 अप्रैल 1919 (C) 15 अप्रैल 1919 (D) 16 अप्रैल 1919
Q.7. रम्पा विद्रोह किस वर्ष हुआ था? (A) 1916 ई. (B) 1917 ई. (C) 1918 ई. (D) 1919 ई.
Q.8. भारत में पहली सूती कपड़ा मिल कहाँ स्थापित की गई थी? (A) सूरत (B) मुंबई (C) अहमदाबाद (D) कोलकाता
Q.9. सेफ्टी लैम्प का आविष्कार किसने किया था? (A) जेम्स हरग्रीव्स (B) जॉन के (C) क्रॉम्पटन (D) हम्फ्री डेवी
Q.10. प्राचीन काल में किस स्थल मार्ग से एशिया और यूरोप का व्यापार होता था? (A) सूती मार्ग (B) रेशम मार्ग (C) उत्तरापथ (D) दक्षिणपथ
Q.11. ‘विश्वव्यापी आर्थिक संकट’ किस वर्ष आरंभ हुआ था? (A) 1914 ई. (B) 1922 ई. (C) 1929 ई. (D) 1927 ई.
Q.12. ‘गुटेनबर्ग’ का जन्म किस देश में हुआ था? (A) अमेरिका (B) जर्मनी (C) जापान (D) इंग्लैंड
Q.13. किसने कहा, “मुद्रण ईश्वर की दी हुई महानतम देन है, सबसे बड़ा उपहार”? (A) महात्मा गांधी (B) मार्टिन लूथर (C) मोहम्मद पैगंबर (D) ईसा मसीह
Q.14. ‘सोपानी कृषि’ किस राज्य में प्रचलित है? (A) हरियाणा (B) पंजाब (C) बिहार के मैदानी क्षेत्र (D) उत्तराखंड
Q.15. मेढक के प्रजनन को नष्ट करने वाला रसायन कौन सा है? (A) बेंजीन (B) यूरिया (C) एंड्रिन (D) फास्फोरस
Q.16. काली मृदा का दूसरा नाम क्या है? (A) बलुई मिट्टी (B) रेगुर मिट्टी (C) लाल मिट्टी (D) पर्वतीय मिट्टी
Q.17. देश के बांधों को किसने ‘भारत का मंदिर’ कहा था? (A) महात्मा गांधी (B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (C) पंडित जवाहरलाल नेहरू (D) स्वामी विवेकानंद
Q.18. बिहार में अति जल-दोहन से किस तत्व का संकेंद्रण बढ़ा है? (A) फ्लोराइड (B) क्लोराइड (C) आर्सेनिक (D) लोहा
Q.19. भारत में किस राज्य में वन का सबसे अधिक विस्तार है? (A) केरल (B) कर्नाटक (C) मध्य प्रदेश (D) उत्तर प्रदेश
Q.20. एल्युमिनियम बनाने के लिए किस खनिज की आवश्यकता पड़ती है? (A) मैंगनीज (B) जस्ता (C) तांबा (D) बॉक्साइट
Q.21. यूरेनियम का प्रमुख उत्पादक स्थल कौन सा है? (A) डिगबोई (B) झरिया (C) घाटशिला (D) जादूगोड़ा
Q.22. भारत में किस स्थान पर पहला परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित किया गया था? (A) कल्पक्कम (B) नरोरा (C) राणा प्रताप सागर (D) तारापुर
Q.23. भारत के किस राज्य में सौर ऊर्जा के विकास की सर्वाधिक संभावनाएं हैं? (A) असम (B) अरुणाचल प्रदेश (C) राजस्थान (D) मेघालय
Q.24. बिहार में रज्जू मार्ग (Ropeway) कहाँ है? (A) बिहारशरीफ (B) राजगीर (C) गया (D) बांका
Q.25. कावर झील किस जिले में स्थित है? (A) दरभंगा (B) भागलपुर (C) बेगूसराय (D) मुजफ्फरपुर
Q.26. संघ सरकार का उदाहरण कौन सा है? (A) अमेरिका (B) चीन (C) ब्रिटेन (D) इनमें से कोई नहीं
Q.27. भारत में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत स्थान आरक्षित हैं? (A) 25% (B) 33% (C) 50% (D) 60%
Q.28. भारत में समवर्ती सूची में निम्नलिखित में से किसे रखा गया है? (A) राज्य (B) शिक्षा (C) केंद्र (D) पुलिस
Q.29. ‘ताड़ी विरोधी आंदोलन’ किस प्रांत से शुरू किया गया था? (A) बिहार (B) उत्तर प्रदेश (C) आंध्र प्रदेश (D) तमिलनाडु
Q.30. ‘सूचना का अधिकार’ आंदोलन की शुरुआत कहाँ से हुई थी? (A) राजस्थान (B) दिल्ली (C) तमिलनाडु (D) बिहार
Q.31. लोकतंत्र की सफलता किस पर निर्भर करती है? (A) नागरिकों की उदासीनता पर (B) नागरिकों की गैर-कानूनी कार्रवाई पर (C) नागरिकों की विवेकपूर्ण सहभागिता पर (D) अपनी जाति के हितों की रक्षा पर
Q.32. किस देश में बहुदलीय व्यवस्था नहीं है? (A) भारत (B) पाकिस्तान (C) बांग्लादेश (D) ब्रिटेन
Q.33. भारत में योजना आयोग (नीति आयोग) का गठन कब किया गया था? (A) 15 मार्च 1950 (B) 15 सितंबर 1950 (C) 15 अक्टूबर 1951 (D) 1 जनवरी 2015
Q.34. जिस देश की राष्ट्रीय आय अधिक होती है, वह देश क्या कहलाता है? (A) अविकसित (B) विकसित (C) अर्ध-विकसित (D) विकासशील
Q.35. भारत में ‘वित्तीय वर्ष’ किस अवधि को कहा जाता है? (A) 1 जनवरी से 31 दिसंबर (B) 1 जुलाई से 30 जून (C) 1 अप्रैल से 31 मार्च (D) 1 सितंबर से 31 अगस्त
Q.36. भारत का केंद्रीय बैंक कौन सा है? (A) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) (B) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) (C) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (D) पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
Q.37. व्यावसायिक बैंकों का सबसे पहले राष्ट्रीयकरण कब किया गया? (A) 1966 ई. (B) 1980 ई. (C) 1969 ई. (D) 1975 ई.
Q.38. इनमें से कौन-सी एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है? (A) फोर्ड मोटर्स (B) सैमसंग (C) कोका-कोला (D) इनमें से सभी
Q.39. ‘उपभोक्ता अधिकार दिवस’ कब मनाया जाता है? (A) 17 मार्च (B) 15 मार्च (C) 19 अप्रैल (D) 22 अप्रैल
Q.40. नदियों में बाढ़ आने का प्रमुख कारण क्या है? (A) जल की अधिकता (B) नदी की तली में अवसाद का जमाव (C) वर्षा की अधिकता (D) इनमें से सभी
Answer Sheet (उत्तर तालिका)
| Q.No. | Ans | Q.No. | Ans | Q.No. | Ans | Q.No. | Ans |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| Q.1 | (A) | Q.11 | (C) | Q.21 | (D) | Q.31 | (C) |
| Q.2 | (D) | Q.12 | (B) | Q.22 | (D) | Q.32 | (D) |
| Q.3 | (D) | Q.13 | (B) | Q.23 | (C) | Q.33 | (A) |
| Q.4 | (D) | Q.14 | (D) | Q.24 | (B) | Q.34 | (B) |
| Q.5 | (C) | Q.15 | (C) | Q.25 | (C) | Q.35 | (C) |
| Q.6 | (A) | Q.16 | (B) | Q.26 | (A) | Q.36 | (A) |
| Q.7 | (A) | Q.17 | (C) | Q.27 | (C) | Q.37 | (C) |
| Q.8 | (B) | Q.18 | (C) | Q.28 | (B) | Q.38 | (D) |
| Q.9 | (D) | Q.19 | (C) | Q.29 | (C) | Q.39 | (B) |
| Q.10 | (B) | Q.20 | (D) | Q.30 | (A) | Q.40 | (D) |


Views Today : 613
Views Yesterday : 1331
Views Last 7 days : 10118

