LIVE Bihar Flood News : नेपाल में बारिश और बिहार में बाढ़ का कहर, कोसी-गंडक के साथ गंगा का जलस्तर बढ़ा
जल संसाधन विभाग के अधिकारी रात भर तटबंधों की निगरानी और फ्लड फाइटिंग कार्य कराते रहे।
Bihar Flood News : नेपाल में बारिश से बिहार में बाढ़, कोसी-गंडक के साथ गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ दिख रहा है, बाढ़ समस्या पैदा कर दिया है।
आपको बता दे कि नेपाल में करीब 72 घंटे से भारी वर्षा हो रही थी। तबाही के बाद 11 लाख क्कोयूसेक पानी बिहार के नदियों में छोड़ दिया गया। कोसी गंडक बारात से रिकॉर्ड तोड़ पानी छोड़ने के बाद बिहार के 12 जिलों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बाढ़ से एक लाख से भी अधिक लोग प्रभावित है। पटना में भी यह तबाही देखने को मिल रहा है पहले तो पुनपुन नदी का जलस्तर बनने से हजारों की तादाद में घरों में बाढ़ पानी प्रभावित किया साथ ही गंगा का जलस्तर भी दोबारा बढ़ने से मुसीबत और भी बढ़ सकती है।
1968 के बाद रिकॉर्ड पानी आया
नेपाल की बारिश से कोसी नदी ऊफनाई हुई है, आपको बता दे की 56 साल के बाद कोसी नदी में रिकॉर्ड पानी दर्ज किया गया है। शनिवार की रात को ही 6 लाख क्यूसेक से अधिक पानी वीरपुर स्थित कोसी बराज से छोड़ा गया। बाढ़ के कार्य से लोग परेशान, राज्य भर के 12 जिले बाढ़ के पानी से काफी परेशानहै।
कोसी बराज पर पानी का स्तर बढ़ने से लोगों का नींद उड़ चुका है। भय का माहौल बना हुआ है। कोसी बराज का फाटक प्रभावित है, कोसी बराज का गेट नंबर 21 क्षतिग्रस्त हो गया है। बड़े आकार के लकड़ी फस जाने से बराज के फाटक को नुकसान पहुंचा है।

।



Views Today : 133
Views Yesterday : 493
Views Last 7 days : 2376

