12th Geography MCQ Model Set 2
*बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं – भूगोल (Geography) मॉडल प्रैक्टिस सेट – 2
1. ‘मानव भूगोल अस्थिर पृथ्वी और क्रियाशील मानव के बीच बदलते संबंधों का अध्ययन है’ – यह किसने कहा?
(A) रैटजेल (B) एलेन सी. सेम्पुल (C) विडाल डी ला ब्लाश (D) कांट
2. ‘संभववाद’ अवधारणा में किस घटक को महत्वपूर्ण माना गया है?
(A) प्राकृतिक घटक (B) मानवीय घटक (C) दोनों (A) एवं (B) (D) इनमें से कोई नहीं
3. 2011 की जनगणना के अनुसार विश्व की जनसंख्या का कितना प्रतिशत भाग भारत में निवास करता है?
(A) 15% (B) 17.5% (C) 20% (D) 22%
4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रतिकर्ष कारक नहीं है?
(A) जलाभाव (B) बेरोजगारी (C) चिकित्सा/शैक्षणिक सुविधाएं (D) महामारी
5. निम्नलिखित में से किस देश में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है?
(A) लाटविया (B) भारत (C) चीन (D) संयुक्त अरब अमीरात
6. आयु-लिंग पिरामिड का संबंध किससे है?
(A) जनसंख्या घनत्व से (B) पुरुष एवं स्त्री की जनसंख्या से (C) साक्षरता से (D) रोजगार से
7. ‘मानव विकास अवधारणा’ निम्नलिखित में से किस विद्वान की देन है?
(A) प्रो. अमर्त्य सेन (B) डॉ. महबूब-उल-हक (C) एल. सी. सेम्पुल (D) रैटजेल
8. निम्नलिखित में से कौन-सी रोपण फसल नहीं है?
(A) कॉफी (B) गन्ना (C) गेहूं (D) रबर
9. सहकारी कृषि सबसे अधिक सफल किस देश में रही है?
(A) रूस (B) डेनमार्क (C) भारत (D) नीदरलैंड
10. खट्टे रसीले फलों की कृषि किससे संबंधित है?
(A) मिश्रित कृषि (B) भूमध्यसागरीय कृषि (C) रोपण कृषि (D) गहन निर्वाह कृषि
11. विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि में मुख्य फसल कौन-सी है?
(A) गेहूं (B) चावल (C) मक्का (D) बाजरा
12. निम्नलिखित में से कौन-सी एक प्राथमिक क्रिया नहीं है?
(A) कृषि (B) खनन (C) विनिर्माण (D) मत्स्य पालन
13. ‘टोकरी बनाना’ किस आर्थिक क्रियाकलाप का उदाहरण है?
(A) प्राथमिक (B) द्वितीयक (C) तृतीयक (D) चतुर्थक
14. निम्नलिखित में से कौन-सा एक पंचम क्रियाकलाप है?
(A) व्यापार (B) परिवहन (C) बाह्यस्रोतन (D) खेती
15. ‘गार्डन सिटी’ की अवधारणा किसने विकसित की थी?
(A) एबेनेजर हावर्ड (B) ले कॉर्बुजियर (C) पैट्रिक गेडिज (D) चार्ल्स कोरिया
16. विश्व का सबसे व्यस्ततम समुद्री मार्ग कौन-सा है?
(A) केप मार्ग (B) उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग (C) दक्षिणी अटलांटिक मार्ग (D) स्वेज़ जलमार्ग
17. स्वेज़ नहर किसको जोड़ती है?
(A) भूमध्य सागर को लाल सागर से (B) भूमध्य सागर को काला सागर से (C) प्रशांत महासागर को अटलांटिक से (D) हिंद महासागर को प्रशांत से
18. ‘पनामा नहर’ की लंबाई कितनी है?
(A) 60 किमी (B) 72 किमी (C) 82 किमी (D) 100 किमी
19. ‘ओपेक’ (OPEC) का मुख्य कार्य क्या है?
(A) खाद्य आपूर्ति (B) खनिज तेल के निर्यात का नियमन (C) पर्यावरण सुरक्षा (D) व्यापार घाटा कम करना
20. सार्क (SAARC) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(A) नई दिल्ली (B) इस्लामाबाद (C) काठमांडू (D) ढाका
21. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या कितनी थी?
(A) 102.8 करोड़ (B) 121.08 करोड़ (C) 130 करोड़ (D) 140 करोड़
22. भारत में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य कौन-सा है?
(A) गोवा (B) सिक्किम (C) मिजोरम (D) अरुणाचल प्रदेश
23. भारत में पुरुषों के प्रवास का मुख्य कारण क्या है?
(A) शिक्षा (B) काम और रोजगार (C) विवाह (D) व्यवसाय
24. मेघालया में किस प्रकार की जनजातीय बस्तियां पाई जाती हैं?
(A) गुच्छित (B) अर्ध-गुच्छित (C) परिक्षिप्त (D) पल्ली
25. भारत में ‘नगरीय आबादी’ का प्रतिशत (2011 के अनुसार) कितना है?
(A) 31.16% (B) 40% (C) 28% (D) 35.5%
26. 2011 के अनुसार भारत में सबसे कम साक्षरता दर वाला राज्य कौन-सा है?
(A) बिहार (B) राजस्थान (C) झारखंड (D) उड़ीसा
27. ‘सूखा संभावित क्षेत्र कार्यक्रम’ किस पंचवर्षीय योजना में शुरू किया गया था?
(A) तीसरी (B) चौथी (C) पाँचवीं (D) छठी
28. इंदिरा गांधी नहर कमान क्षेत्र में सतत पोषणीय विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक क्या है?
(A) कृषि विकास (B) पर्यावरण पारिस्थिकी (C) परिवहन विकास (D) बस्ती विकास
29. भारत में रबी की फसलें किस ऋतु में बोई जाती हैं?
(A) शीत ऋतु (B) ग्रीष्म ऋतु (C) वर्षा ऋतु (D) वसंत ऋतु
30. ‘कॉफी’ उत्पादन में भारत का अग्रणी राज्य कौन-सा है?
(A) कर्नाटक (B) केरल (C) तमिलनाडु (D) असम
31. भारत में ‘कपास’ का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन-सा है?
(A) गुजरात (B) महाराष्ट्र (C) पंजाब (D) आंध्र प्रदेश
32. निम्नलिखित में से कौन-सी नकदी फसल है?
(A) गेहूं (B) चावल (C) गन्ना (D) बाजरा
33. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में सबसे बड़ा जल-सम्भर विकास कार्यक्रम है?
(A) हरियाली (B) नीरू-मीरू (C) अरवारी पानी संसद (D) जल क्रांति
34. हीराकुड बांध किस नदी पर बना है?
(A) गंगा (B) महानदी (C) गोदावरी (D) कृष्णा
35. नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी पर स्थित है?
(A) कावेरी (B) कृष्णा (C) गोदावरी (D) नर्मदा
36. भारत में तांबा का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र कौन-सा है?
(A) खेतड़ी (B) झरिया (C) डिगबोई (D) रानीगंज
37. बैलाडिला लौह-अयस्क क्षेत्र किस राज्य में स्थित है?
(A) झारखंड (B) ओडिशा (C) छत्तीसगढ़ (D) कर्नाटक
38. अंकलेश्वर किस खनिज के निष्कर्षण के लिए प्रसिद्ध है?
(A) कोयला (B) पेट्रोलियम (C) बॉक्साइट (D) तांबा
39. ‘कलपक्कम’ परमाणु ऊर्जा केंद्र किस राज्य में स्थित है?
(A) तमिलनाडु (B) कर्नाटक (C) महाराष्ट्र (D) गुजरात
40. भारत में ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है?
(A) आणविक ऊर्जा (B) तापीय ऊर्जा (C) जल विद्युत (D) सौर ऊर्जा
41. भारत में प्रथम सूती कपड़ा मिल 1854 में कहाँ स्थापित की गई थी?
(A) कोलकाता (B) मुंबई (C) अहमदाबाद (D) कानपुर
42. हुगली औद्योगिक प्रदेश का केंद्र कहाँ है?
(A) कोलकाता-हावड़ा (B) कोलकाता-रिषड़ा (C) कोलकाता-मेदिनीपुर (D) कोलकाता-कोननगर
43. ‘सलैम’ (Salem) इस्पात संयंत्र किस राज्य में स्थित है?
(A) आंध्र प्रदेश (B) तमिलनाडु (C) कर्नाटक (D) केरल
44. ‘उत्तर-दक्षिण गलियारा’ (North-South Corridor) जोड़ता है—
(A) दिल्ली को चेन्नई से (B) श्रीनगर को कन्याकुमारी से (C) वाराणसी को कन्याकुमारी से (D) सिल्चर को पोरबंदर से
45. ‘पूर्व-पश्चिम गलियारा’ जोड़ता है—
(A) सिल्चर को पोरबंदर से (B) गुवाहाटी को अहमदाबाद से (C) कोलकाता को मुंबई से (D) दिल्ली को कोलकाता से
46. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की स्थापना कब हुई थी?
(A) 1985 (B) 1995 (C) 2000 (D) 2005
47. ‘कोच्चि’ बंदरगाह कहाँ स्थित है?
(A) तमिलनाडु में (B) कर्नाटक में (C) केरल में (D) आंध्र प्रदेश में
48. ‘तुतिकोरिन’ पत्तन किस राज्य में स्थित है?
(A) तमिलनाडु (B) केरल (C) आंध्र प्रदेश (D) ओडिशा
49. ‘ध्वनि प्रदूषण’ का मापन किस इकाई में किया जाता है?
(A) एम्पीयर (B) डेसिबल (C) ओम (D) बोल्ट
50. ‘धारावी’ मलिन बस्ती किस नगर में स्थित है?
(A) कोलकाता (B) मुंबई (C) दिल्ली (D) चेन्नई
(Answer Key)
1. B
2. B
3. B
4. C
5. A
6. B
7. B
8. C
9. B
10. B
11. A
12. C
13. B
14. C
15. A
16. B
17. A
18. C
19. B
20. C
21. B
22. B
23. B
24. C
25. A
26. A
27. B
28. B
29. A
30. A
31. A
32. C
33. A
34. B
35. B
36. A
37. C
38. B
39. A
40. B
41. B
42. A
43. B
44. B
45. A
46. B
47. C
48. A
49. B
50. B




Views Today : 477
Views Yesterday : 1112
Views Last 7 days : 8775

