Home QB 10th Science 10th science model practice set 

10th science model practice set 

44
0
SHARE

10th science model practice set

विज्ञान – महत्वपूर्ण मॉडल सेट (Set 3 – 50 प्रश्न)

Q.1. लेंस की क्षमता का SI मात्रक क्या होता है? (A) मीटर (B) डाइऑप्टर (C) सेंटीमीटर (D) वाट

Q.2. किस दर्पण की फोकस दूरी ऋणात्मक होती है? (A) समतल दर्पण (B) अवतल दर्पण (C) उत्तल दर्पण (D) इनमें से कोई नहीं

Q.3. प्रकाश के अपवर्तन के कितने नियम हैं? (A) एक (B) दो (C) तीन (D) चार

Q.4. दाढ़ी बनाने के लिए कौन सा दर्पण उपयुक्त है? (A) समतल (B) उत्तल (C) अवतल (D) इनमें से कोई नहीं

Q.5. श्वेत प्रकाश में कितने रंग होते हैं? (A) 5 (B) 6 (C) 7 (D) 8

Q.6. पुतली के आकार को कौन नियंत्रित करता है? (A) कॉर्निया (B) परितारिका (आइरिस) (C) रेटिना (D) नेत्र लेंस

Q.7. स्पेक्ट्रम प्राप्त करने के लिए किसका उपयोग होता है? (A) अवतल दर्पण (B) उत्तल लेंस (C) प्रिज्म (D) कांच की सिल्ली

Q.8. आवेश का SI मात्रक क्या है? (A) वोल्ट (B) ओम (C) जूल (D) कूलॉम

Q.9. 1 HP (अश्व शक्ति) किसके बराबर होता है? (A) 746 वाट (B) 736 वाट (C) 756 वाट (D) 766 वाट

Q.10. विद्युत फ्यूज विद्युत धारा के किस प्रभाव पर कार्य करता है? (A) ऊष्मीय (B) चुंबकीय (C) रासायनिक (D) यांत्रिक

Q.11. विद्युत धारा उत्पन्न करने की युक्ति को क्या कहते हैं? (A) जनित्र (जनरेटर) (B) गैल्वेनोमीटर (C) ऐमीटर (D) मोटर

Q.12. सोलर सेल में किसका उपयोग होता है? (A) प्लास्टिक (B) सिलिकॉन (C) जस्ता (D) प्लैटिनम

Q.13. नाभिकीय ऊर्जा प्राप्त करने हेतु क्या आवश्यक है? (A) क्रोमियम (B) सिलिकॉन (C) यूरेनियम (D) एल्युमिनियम

Q.14. बुझा हुआ चूना का रासायनिक सूत्र क्या है? (A) CaO (B) Ca(OH)2 (C) CaCO3 (D) CaCl2

Q.15. सीसा और टिन की मिश्रधातु को क्या कहते हैं? (A) सोल्डर (B) स्टील (C) गन मेटल (D) उपधातु

Q.16. श्वसन कैसी रासायनिक अभिक्रिया है? (A) ऊष्माक्षेपी (B) संयोजन (C) उपचयन (D) ऊष्माशोषी

Q.17. चींटी के डंक में कौन सा अम्ल पाया जाता है? (A) मेथेनॉइक अम्ल (फार्मिक अम्ल) (B) सिट्रिक अम्ल (C) एसिटिक अम्ल (D) ऑक्सालिक अम्ल

Q.18. टमाटर में कौन सा अम्ल पाया जाता है? (A) एसिटिक अम्ल (B) ऑक्सालिक अम्ल (C) साइट्रिक अम्ल (D) टार्टरिक अम्ल

Q.19. बेकिंग सोडा का रासायनिक सूत्र क्या है? (A) Na2CO3 (B) NaHCO3 (C) NaOH (D) NaCl

Q.20. धोने के सोडा का आणविक सूत्र क्या है? (A) Na2CO3.10H2O (B) Na2CO3.5H2O (C) Na2CO3.7H2O (D) Na2CO3.H2O

Q.21. अम्लीय विलयन का pH मान कितना होता है? (A) 7 से कम (B) 7 से अधिक (C) 7 के बराबर (D) 14

Q.22. शुद्ध सोना कितने कैरेट का होता है? (A) 22 कैरेट (B) 24 कैरेट (C) 20 कैरेट (D) 18 कैरेट

Q.23. कौन सा अधातु कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में रहता है? (A) ब्रोमीन (B) पारा (C) तांबा (D) सल्फर

Q.24. चाकू से आसानी से काटी जा सकने वाली धातु कौन सी है? (A) सोडियम (B) सोना (C) चांदी (D) तांबा

Q.25. स्टेनलेस स्टील मिश्रधातु है? (A) लोहा का (B) तांबा का (C) एल्युमिनियम का (D) टिन का

Q.26. सी-60 फुलरीन की आकृति किसके जैसी होती है? (A) बास्केटबॉल (B) फुटबॉल (C) डम्बल (D) गोलाकार

Q.27. मिथेन में कितने सह-संयोजक बंधन होते हैं? (A) 2 (B) 4 (C) 6 (D) 8

Q.28. त्रिक नियम का प्रतिपादन किस वैज्ञानिक ने किया था? (A) न्यूलैंड्स (B) डोबेराइनर (C) मेंडलीफ (D) मोसले

Q.29. अष्टक नियम का प्रतिपादन किसने किया था? (A) न्यूलैंड्स (B) डोबेराइनर (C) मेंडलीफ (D) मोसले

Q.30. क्लोरोफिल वर्णक का रंग कैसा होता है? (A) हरा (B) नीला (C) लाल (D) सफेद

Q.31. स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक क्या है? (A) CO2 तथा जल (B) क्लोरोफिल (C) सूर्य का प्रकाश (D) इनमें से सभी

Q.32. मनुष्य के आहारनाल में अवशेषी अंग कौन सा है? (A) कोलन (B) अपेंडिक्स (C) सीकम (D) रेक्टम

Q.33. कवक में पोषण की कौन सी विधि होती है? (A) स्वपोषी (B) मृतजीवी (C) समभोजी (D) कोई नहीं

Q.34. रक्त क्या है? (A) कोशिका (B) ऊतक (C) पदार्थ (D) कोई नहीं

Q.35. हृदय से रक्त को संपूर्ण शरीर में पंप किसके द्वारा किया जाता है? (A) फेफड़ों द्वारा (B) निलय द्वारा (C) आलिंदों द्वारा (D) इनमें से सभी

Q.36. तंत्रिका तंत्र की रचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को क्या कहते हैं? (A) नेफ्रॉन (B) न्यूरॉन (C) सेरीब्रम (D) ग्रंथि

Q.37. घेंघा रोग किसकी कमी से पनपता है? (A) चीनी की (B) आयोडीन की (C) रक्त की (D) मोटापा की

Q.38. फल पकाने वाला हार्मोन कौन सा है? (A) एथिलीन (B) ऑक्सिन (C) जिबरेलिन (D) साइटोकाइनिन

Q.39. हाइड्रा में जनन की विधि कौन सी है? (A) कायिक प्रवर्धन (B) मुकुलन (C) विखंडन (D) बीजाणु समासंघ

Q.40. परागकोश में क्या पाया जाता है? (A) बाह्यदल (B) अंडाशय (C) परागकण (D) बीजांड

Q.41. मानव में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है? (A) 46 (B) 44 (C) 23 (D) 48

Q.42. पुरुषों का लिंग गुणसूत्र कौन सा होता है? (A) XY (B) XX (C) YY (D) कोई नहीं

Q.43. द ओरिजिन ऑफ स्पीशीज पुस्तक किसने लिखी? (A) डार्विन (B) मेंडेल (C) लामार्क (D) वाइज़मैन

Q.44. निम्नलिखित में से कौन मैदानी पारिस्थितिक तंत्र का उदाहरण है? (A) घास-हिरण-शेर (B) शैवाल-मछली-बगुला (C) घास-गाइ-बकरी (D) पेड़-पक्षी-बाझ

Q.45. हरे पौधे क्या कहलाते हैं? (A) उत्पादक (B) उपभोक्ता (C) अपघटक (D) आहार श्रृंखला

Q.46. प्राथमिक उपभोक्ता हमेशा कैसे होते हैं? (A) शाकाहारी (B) मांसाहारी (C) सर्वाहारी (D) अपघटक

Q.47. ओजोन के एक अणु में ऑक्सीजन के कितने परमाणु होते हैं? (A) 1 (B) 2 (C) 3 (D) 4

Q.48. वन संरक्षण का उपाय क्या है? (A) नए वृक्षारोपण (B) वनों की कटाई पर रोक (C) जनसंख्या वृद्धि पर रोक (D) इनमें से सभी

Q.49. ‘अमृता देवी बिश्नोई’ का संबंध किस वृक्ष के संरक्षण से है? (A) खेजरी (B) पीपल (C) बरगद (D) आम

Q.50. गंगा कार्य योजना किस वर्ष प्रारंभ हुई थी? (A) 1980 (B) 1985 (C) 1990 (D) 1995

उत्तर कुंजी (Answer Key)

Q.1: B | Q.2: B | Q.3: B | Q.4: C | Q.5: C | Q.6: B | Q.7: C | Q.8: D | Q.9: A | Q.10: A | Q.11: A | Q.12: B | Q.13: C | Q.14: B | Q.15: A | Q.16: A | Q.17: A | Q.18: B | Q.19: B | Q.20: A | Q.21: A | Q.22: B | Q.23: A | Q.24: A | Q.25: A | Q.26: B | Q.27: B | Q.28: B | Q.29: A | Q.30: A | Q.31: D | Q.32: B | Q.33: B | Q.34: B | Q.35: B | Q.36: B | Q.37: B | Q.38: A | Q.39: B | Q.40: C | Q.41: A | Q.42: A | Q.43: A | Q.44: A | Q.45: A | Q.46: A | Q.47: C | Q.48: D | Q.49: A | Q.50: B

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here