Home QB 10th Science 10th science set special objective 

10th science set special objective 

16
0
SHARE

10th science set special objective

विज्ञान – महत्वपूर्ण मॉडल set (Set 2 – 50 प्रश्न)

Q.1. उत्तल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब हमेशा कैसा होता है? (A) काल्पनिक और सीधा (B) वास्तविक और उल्टा (C) वास्तविक और सीधा (D) इनमें से कोई नहीं

Q.2. साइड मिरर के रूप में किस दर्पण का प्रयोग किया जाता है? (A) अवतल दर्पण (B) उत्तल दर्पण (C) समतल दर्पण (D) उत्तल लेंस

Q.3. निर्वात में प्रकाश की चाल कितनी होती है? (A) 3 गुना 10 की घात 8 मीटर प्रति सेकंड (B) 3 गुना 10 की घात 10 मीटर प्रति सेकंड (C) 3 गुना 10 की घात 6 मीटर प्रति सेकंड (D) 2 गुना 10 की घात 8 मीटर प्रति सेकंड

Q.4. वायुमंडल में किस रंग का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है? (A) लाल (B) नीला (C) पीला (D) हरा

Q.5. स्पेक्ट्रम में किस रंग की किरण का झुकाव सबसे अधिक होता है? (A) लाल (B) हरा (C) बैगनी (D) पीला

Q.6. निकट दृष्टि दोष वाले व्यक्ति के चश्मे में कौन सा लेंस होता है? (A) उत्तल लेंस (B) अवतल लेंस (C) बेलनाकार लेंस (D) द्वि-फोकसी लेंस

Q.7. आमीटर को विद्युत परिपथ में कैसे जोड़ा जाता है? (A) श्रेणीक्रम (B) समांतर क्रम (C) दोनों (D) इनमें से कोई नहीं

Q.8. वोल्टमीटर का प्रयोग क्या मापने के लिए किया जाता है? (A) विद्युत धारा (B) विभवांतर (C) प्रतिरोध (D) आवेश

Q.9. प्रतिरोध का SI मात्रक क्या होता है? (A) जूल (B) एम्पियर (C) ओम (D) वोल्ट

Q.10. डायनेमो से किस प्रकार की धारा प्राप्त होती है? (A) दिष्ट धारा (DC) (B) प्रत्यावर्ती धारा (AC) (C) दोनों धाराएं (D) इनमें से कोई नहीं

Q.11. फ्लेमिंग के वामहस्त नियम में अंगूठा किसकी दिशा को संकेत करता है? (A) धारा (B) चुंबकीय क्षेत्र (C) बल (D) विभवांतर

Q.12. बायोगैस (गोबर गैस) का मुख्य घटक क्या है? (A) मीथेन (B) एथेन (C) प्रोपेन (D) ब्यूटेन

Q.13. सोलर कुकर के लिए कौन सा दर्पण सर्वाधिक उपयुक्त होता है? (A) समतल दर्पण (B) उत्तल दर्पण (C) अवतल दर्पण (D) इनमें से सभी

Q.14. साक-सब्जियों का विघटित होकर कंपोस्ट बनना किस प्रकार की अभिक्रिया है? (A) ऊष्माशोषी (B) ऊष्माक्षेपी (C) उभयगामी (D) प्रतिस्थापन

Q.15. जब मैग्नीशियम फीते को जलाया जाता है, तो उत्पन्न लौ की शिखा कैसी होती है? (A) पीली (B) नीली (C) चमकीली उजली (D) लाल

Q.16. श्वसन किस प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया है? (A) उपचयन (B) संयोजन (C) अपचयन (D) ऊष्माशोषी

Q.17. जिप्सम का रासायनिक सूत्र क्या है? (A) CaSO4.2H2O (B) CaSO4.1/2H2O (C) CuSO4.5H2O (D) Na2CO3.10H2O

Q.18. साधारण नमक का रासायनिक सूत्र क्या है? (A) NaOH (B) NaCl (C) NaHCO3 (D) Na2CO3

Q.19. नीला थोथा (तूतिया) का रासायनिक सूत्र क्या है? (A) CuSO4.5H2O (B) FeSO4.7H2O (C) ZnSO4.7H2O (D) Na2CO3.10H2O

Q.20. संगमरमर का रासायनिक सूत्र क्या है? (A) CaCO3 (B) MgHCO3 (C) CaHCO3 (D) MgCO3

Q.21. अम्ल का pH मान कितना होता है? (A) 7 से कम (B) 7 से अधिक (C) 7 के बराबर (D) 14

Q.22. क्षार का pH मान कितना होता है? (A) 7 से कम (B) 7 से अधिक (C) 7 (D) 0

Q.23. अधातु के ऑक्साइड प्रायः कैसे होते हैं? (A) क्षारीय (B) अम्लीय (C) उदासीन (D) इनमें से कोई नहीं

Q.24. सीसा और टिन की मिश्रधातु को क्या कहते हैं? (A) सोल्डर (B) स्टील (C) गन मेटल (D) उपधातु

Q.25. पीतल क्या है? (A) धातु (B) अधातु (C) मिश्रधातु (D) उपधातु

Q.26. एथीन का सूत्र क्या होता है? (A) C2H6 (B) C2H4 (C) C2H2 (D) CH4

Q.27. ब्यूटेनोन एक चतुर्कार्बन यौगिक है जिसका प्रकार्यात्मक समूह क्या है? (A) कार्बोक्सिलिक अम्ल (B) एल्डिहाइड (C) कीटोन (D) अल्कोहल

Q.28. आधुनिक आवर्त सारणी किसने बनाई थी? (A) मोसले (B) मेंडलीफ (C) डोबेराइनर (D) न्यूलैंड्स

Q.29. अक्रिय तत्व कौन सा है? (A) कार्बन (B) हीलियम (C) सोना (D) हाइड्रोजन

Q.30. स्वपोषी पोषण के लिए क्या आवश्यक है? (A) क्लोरोफिल (B) सूर्य का प्रकाश (C) कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल (D) उपर्युक्त सभी

Q.31. पादप में फ्लोएम किसके संवहन के लिए उत्तरदायी है? (A) जल (B) भोजन (C) अमीनो अम्ल (D) ऑक्सीजन

Q.32. वृक्क की रचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को क्या कहते हैं? (A) न्यूरॉन (B) नेफ्रॉन (C) ग्लोमेरुलस (D) बोमन सम्पुट

Q.33. मानव हृदय में कितने कोष्ठ (वेश्म) होते हैं? (A) दो (B) तीन (C) चार (D) पांच

Q.34. रक्त का लाल रंग किसके कारण होता है? (A) हीमोग्लोबिन (B) फाइब्रिन (C) थ्रोम्बिन (D) प्लाज्मा

Q.35. थायरोक्सिन हार्मोन के संश्लेषण के लिए क्या अनिवार्य है? (A) लोहा (B) आयोडीन (C) कैल्शियम (D) सोडियम

Q.36. दो तंत्रिका कोशिका के मध्य खाली स्थान को क्या कहते हैं? (A) दुमिका (B) सिनेप्स (C) एक्सॉन (D) आवेग

Q.37. इंसुलिन की कमी से कौन सा रोग होता है? (A) घेंघा (B) मधुमेह (C) बौनापन (D) एनीमिया

Q.38. अलैंगिक जनन मुकुलन द्वारा किसमें होता है? (A) अमीबा (B) ईस्ट (C) प्लाज्मोडियम (D) लेस्मानिया

Q.39. नर युग्मक एवं मादा युग्मक के संगलन को क्या कहते हैं? (A) किण्वन (B) अंकुरण (C) निषेचन (D) परागण

Q.40. पुष्प का कौन सा भाग फल बनता है? (A) परागकोश (B) वर्तिकाग्र (C) अंडाशय (D) बीजांड

Q.41. मानव मादा के जनन तंत्र का भाग इनमें से कौन नहीं है? (A) अंडाशय (B) गर्भाशय (C) शुक्रवाहिका (D) डिंबवाहिनी

Q.42. पुरुषों में लिंग गुणसूत्र कौन सा होता है? (A) XX (B) XY (C) YY (D) XO

Q.43. आनुवंशिकी का पिता किसे कहा जाता है? (A) ग्रेगर जॉन मेंडेल (B) चार्ल्स डार्विन (C) लामार्क (D) अरस्तू

Q.44. समजात अंगों का उदाहरण इनमें से कौन सा है? (A) हमारा हाथ और कुत्ते के अग्रपाद (B) हमारे दांत और हाथी के दांत (C) आलू और घास के उपरी भूस्तारी (D) उपर्युक्त सभी

Q.45. प्राथमिक उपभोक्ता क्या कहलाते हैं? (A) शाकाहारी (B) मांसाहारी (C) सर्वाहारी (D) अपघटक

Q.46. निम्नलिखित में से कौन एक मैदानी पारिस्थितिक तंत्र का अंग है? (A) घास (B) हिरण (C) सांप (D) उपर्युक्त सभी

Q.47. ओजोन परत किस वायुमंडलीय परत में पाई जाती है? (A) क्षोभमंडल (B) समतापमंडल (C) आयनमंडल (D) बाह्यमंडल

Q.48. CFC का पूरा नाम क्या है? (A) क्लोरोफ्लोरोकार्बन (B) क्लोरोफ्लोरोक्लोराइड (C) कार्बन फ्लोरोकार्बन (D) कार्बन फ्लोरोक्लोराइड

Q.49. टिहरी बांध का निर्माण किस राज्य में किया गया है? (A) उत्तराखंड (B) उत्तर प्रदेश (C) हिमाचल प्रदेश (D) राजस्थान

Q.50. जल संग्रहण की प्राचीन व्यवस्था ‘आहार तथा पाइन’ किस राज्य में प्रचलित है? (A) राजस्थान (B) महाराष्ट्र (C) बिहार (D) तमिलनाडु

उत्तर कुंजी (Answer Key)

Q.1: A | Q.2: B | Q.3: A | Q.4: B | Q.5: C | Q.6: B | Q.7: A | Q.8: B | Q.9: C | Q.10: C | Q.11: C | Q.12: A | Q.13: C | Q.14: B | Q.15: C | Q.16: A | Q.17: A | Q.18: B | Q.19: A | Q.20: A | Q.21: A | Q.22: B | Q.23: B | Q.24: A | Q.25: C | Q.26: B | Q.27: C | Q.28: A | Q.29: B | Q.30: D | Q.31: B | Q.32: B | Q.33: C | Q.34: A | Q.35: B | Q.36: B | Q.37: B | Q.38: B | Q.39: C | Q.40: C | Q.41: C | Q.42: B | Q.43: A | Q.44: D | Q.45: A | Q.46: D | Q.47: B | Q.48: A | Q.49: A | Q.50: C

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here