Current Affairs Today | 15 September 2026 Current Affairs | Latest Current Affairs MCQ & Static GK
15 सितंबर 2026 के करेंट अफेयर्स में राष्ट्रीय अभियंता दिवस, भारत-जर्मनी संबंध, महिला एशिया कप, यूएस ओपन, रेलवे विद्युतीकरण, सेमीकॉन इंडिया और महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। यह करेंट अफेयर्स MCQ और Static GK UPSC, BPSC, SSC, Railway तथा Banking परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी है।
Current Affairs MCQ Questions and Answers
Q. राष्ट्रीय अभियंता दिवस भारत में कब मनाया जाता है?
A. 14 सितंबर
B. 15 सितंबर
C. 16 सितंबर
D. 17 सितंबर
उत्तर: (B) 15 सितंबर
व्याख्या: भारत में राष्ट्रीय अभियंता दिवस महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर को मनाया जाता है। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
Q. हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फास्ट टैग पोर्टेबिलिटी के लिए बर्न टैग सुविधा किस शहर में लॉन्च की?
A. नई दिल्ली
B. पुणे
C. मुंबई
D. हैदराबाद
उत्तर: (C) मुंबई
व्याख्या: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फास्ट टैग पोर्टेबिलिटी के लिए बर्न टैग सुविधा मुंबई में लॉन्च की है।
Q. भारत और किस देश के बीच राजनैतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हुए हैं?
A. फ्रांस
B. जर्मनी
C. जापान
D. रूस
उत्तर: (B) जर्मनी
व्याख्या: भारत और जर्मनी के बीच राजनैतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हुए हैं। जर्मनी की राजधानी बर्लिन है और इसकी मुद्रा यूरो है।
Q. पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पेरी टाकर ने जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में कौन-सा पदक जीता?
A. स्वर्ण पदक
B. रजत पदक
C. कांस्य पदक
D. कोई पदक नहीं
उत्तर: (C) कांस्य पदक
व्याख्या: अरुणाचल प्रदेश के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पेरी टाकर ने जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में कांस्य पदक जीता है।
Q. युवाओं को रोजगार योग्य प्रशिक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री स्टार्टअप और निपुण मिशन को किस राज्य सरकार ने मंजूरी दी?
A. बिहार
B. झारखंड
C. मध्य प्रदेश
D. छत्तीसगढ़
उत्तर: (D) छत्तीसगढ़
व्याख्या: छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार योग्य प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्टार्टअप और निपुण मिशन को मंजूरी दी है।
Q. वर्ष 2027 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कौन-सा देश करेगा?
A. भारत
B. चीन
C. रूस
D. ब्राजील
उत्तर: (B) चीन
व्याख्या: वर्ष 2027 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी चीन करेगा। चीन की राजधानी बीजिंग और मुद्रा रेनमिनबी है।
Q. किस देश की महिला क्रिकेट टीम ने आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीता?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. इंग्लैंड
C. भारत
D. श्रीलंका
उत्तर: (C) भारत
व्याख्या: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीता है।
Q. हाल ही में त्रिसेवा मिसाइल प्रौद्योगिकी सेमिनार का आयोजन कहाँ हुआ?
A. नई दिल्ली
B. मुंबई
C. विशाखापट्टनम
D. जयपुर
उत्तर: (C) विशाखापट्टनम
व्याख्या: त्रिसेवा मिसाइल प्रौद्योगिकी सेमिनार का आयोजन विशाखापट्टनम में हुआ है।
Q. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाँचवें सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन कहाँ करेंगे?
A. बेंगलुरु
B. नई दिल्ली
C. हैदराबाद
D. गांधीनगर
उत्तर: (B) नई दिल्ली
व्याख्या: पाँचवें सेमीकॉन इंडिया 2026 का आयोजन 17 से 19 सितंबर तक यशोभूमि, द्वारका, नई दिल्ली में होगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
Q. भारतीय वायुसेना का पहला द्रोणाथोन कार्यक्रम कहाँ शुरू हुआ?
A. पोखरण, जैसलमेर
B. जोधपुर
C. चंडीगढ़
D. गुवाहाटी
उत्तर: (A) पोखरण, जैसलमेर
व्याख्या: भारतीय वायुसेना का पहला द्रोणाथोन कार्यक्रम जैसलमेर के पोखरण में शुरू हुआ है।
Q. भारत ने बाढ़ प्रभावित किस देश को अधिकतम 654 मेगावाट बिजली निर्यात की अनुमति दी है?
A. भूटान
B. बांग्लादेश
C. नेपाल
D. म्यांमार
उत्तर: (C) नेपाल
व्याख्या: भारत ने बाढ़ प्रभावित नेपाल को अधिकतम 654 मेगावाट बिजली निर्यात की अनुमति दी है।
Q. यूएस ओपन 2026 पुरुष एकल का खिताब किसने जीता?
A. बेन शेल्टन
B. अलेक्जेंडर ज्वेरेव
C. जैनिक सिनर
D. कार्लोस अल्काराज
उत्तर: (B) अलेक्जेंडर ज्वेरेव
व्याख्या: जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने यूएस ओपन 2026 पुरुष एकल का खिताब जीता। उन्होंने फाइनल में अमेरिका के बेन शेल्टन को हराया।
Q. भारतीय रेलवे के किस जोन ने अपने पूरे ब्रॉड गेज नेटवर्क का 100% विद्युतीकरण पूरा किया?
A. उत्तर रेलवे
B. पश्चिमी रेलवे
C. दक्षिणी रेलवे
D. पूर्वी रेलवे
उत्तर: (C) दक्षिणी रेलवे
व्याख्या: दक्षिणी रेलवे ने अपने पूरे 568 किलोमीटर लंबे ब्रॉड गेज नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा कर लिया है।
Q. WHO दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के 79वें सत्र का आयोजन कहाँ हुआ?
A. दिल्ली, भारत
B. काठमांडू, नेपाल
C. दिली, तिमोर-लेस्ते
D. जकार्ता, इंडोनेशिया
उत्तर: (C) दिली, तिमोर-लेस्ते
व्याख्या: WHO दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की 79वीं क्षेत्रीय समिति का सत्र 7 से 10 सितंबर 2026 तक तिमोर-लेस्ते की राजधानी दिली में हुआ। इस बैठक में दिल्ली घोषणा पत्र अपनाया गया।
Q. जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप 2026 का खिताब किसने जीता?
A. दक्षिण कोरिया
B. चीन
C. भारत
D. जापान
उत्तर: (C) भारत
व्याख्या: भारत ने जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप 2026 का खिताब जीता। फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को हराया। यह भारत का छठा खिताब है।
Q. वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम 2026 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
A. मुंबई
B. गांधीनगर
C. नई दिल्ली
D. चेन्नई
उत्तर: (B) गांधीनगर
व्याख्या: वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम 2026 का आयोजन 15 से 18 सितंबर तक गांधीनगर, गुजरात में होगा। दक्षिण एशिया में पहली बार इसका आयोजन किया जा रहा है।
Q. छठा अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन 2026 कहाँ आयोजित किया गया?
A. वाराणसी
B. गांधीनगर
C. नवी मुंबई
D. भोपाल
उत्तर: (C) नवी मुंबई
व्याख्या: छठा अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन 14 और 15 सितंबर 2026 को नवी मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने किया।
Q. सेमीकॉन इंडिया 2026 की थीम क्या है?
A. डिजिटल इंडिया से विकसित भारत
B. सिलिकॉन से सिस्टम तक पारिस्थितिकी तंत्र का विकास
C. आत्मनिर्भर भारत और नई तकनीक
D. भारत में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स
उत्तर: (B) सिलिकॉन से सिस्टम तक पारिस्थितिकी तंत्र का विकास
व्याख्या: सेमीकॉन इंडिया 2026 की थीम “सिलिकॉन से सिस्टम तक पारिस्थितिकी तंत्र का विकास” है। इसका उद्देश्य भारत में चिप डिजाइन, निर्माण, पैकेजिंग और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की पूरी वैल्यू चेन विकसित करना है।
Q. कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की टेबल टॉप एक्सरसाइज 2026 कहाँ आयोजित हुई?
A. कोच्चि
B. विशाखापट्टनम
C. मुंबई
D. चेन्नई
उत्तर: (B) विशाखापट्टनम
व्याख्या: कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की तीन दिवसीय टेबल टॉप एक्सरसाइज 9 से 11 सितंबर 2026 तक विशाखापट्टनम स्थित पूर्वी नौसेना कमान में आयोजित हुई। इसमें समुद्री आतंकवाद, नशीले पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी जैसे खतरों पर चर्चा हुई।
Static GK One Liner Questions Answers
Q. भारत के पहले हिंदी समाचार पत्र का नाम क्या था?
उत्तर: उदन्त मार्तंड।
Q. उदन्त मार्तंड का प्रकाशन किसने शुरू किया था?
उत्तर: पंडित जुगल किशोर शुक्ल।
Q. उदन्त मार्तंड का प्रकाशन किस वर्ष और कहाँ से शुरू हुआ था?
उत्तर: 1826 में कोलकाता से।
Q. भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पहली बार कब मनाया गया था?
उत्तर: 14 सितंबर 1953 को।
Q. हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में किस अनुच्छेद में स्वीकार किया गया है?
उत्तर: अनुच्छेद 343(1)।
Q. हिंदी की लिपि कौन-सी है?
उत्तर: देवनागरी।
Q. विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 10 जनवरी।
Q. पहला विश्व हिंदी सम्मेलन कब और कहाँ आयोजित हुआ था?
उत्तर: 10 जनवरी 1975 को नागपुर, महाराष्ट्र में।
Q. भारत की पहली शास्त्रीय भाषा कौन-सी थी?
उत्तर: तमिल।
Q. तमिल को शास्त्रीय भाषा का दर्जा किस वर्ष मिला था?
उत्तर: 2004 में।
Q. अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 21 फरवरी।
Q. अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 23 सितंबर।
Q. भारत का पहला हिंदी माध्यम में एमबीबीएस कॉलेज कहाँ खोला गया था?
उत्तर: जबलपुर, मध्य प्रदेश में।
Q. भारत में पहली रेलवे विद्युतीकरण परियोजना कब शुरू हुई थी?
उत्तर: 1925 में।
Q. भारत में पहली रेलवे विद्युतीकरण परियोजना किन स्थानों के बीच हुई थी?
उत्तर: बॉम्बे वीटी और कुर्ला हार्बर के बीच।
Q. ब्रॉड गेज रेलवे लाइन की चौड़ाई कितनी होती है?
उत्तर: 1676 मिलीमीटर या 5 फीट 6 इंच।
Q. स्टैंडर्ड गेज रेलवे लाइन की चौड़ाई कितनी होती है?
उत्तर: 1435 मिलीमीटर।
Q. भारत का सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला रेलवे गेज कौन-सा है?
उत्तर: ब्रॉड गेज।
Q. विश्व में रेलवे विद्युतीकरण के मामले में भारत का स्थान क्या है?
उत्तर: दूसरा स्थान।
Q. विश्व में रेलवे विद्युतीकरण के मामले में प्रथम स्थान पर कौन-सा देश है?
उत्तर: स्विट्जरलैंड।
Q. वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की लंबाई कितनी है?
उत्तर: 1506 किलोमीटर।
Q. ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की लंबाई कितनी है?
उत्तर: 1337 किलोमीटर।
Q. प्रधानमंत्री जनधन योजना कब शुरू की गई थी?
उत्तर: 28 अगस्त 2014 को।
Q. प्रधानमंत्री जनधन योजना में ओवरड्राफ्ट सुविधा की सीमा कितनी है?
उत्तर: ₹10,000।
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य
- 15 सितंबर को राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाया जाता है। यह मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
- भारत और जर्मनी के बीच राजनैतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हुए हैं।
- भारत की महिला क्रिकेट टीम ने आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीता है।
- दक्षिणी रेलवे ने अपने 568 किलोमीटर लंबे पूरे ब्रॉड गेज नेटवर्क का 100% विद्युतीकरण पूरा किया है।
- अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने यूएस ओपन 2026 पुरुष एकल का खिताब जीता है।
- जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप 2026 का खिताब भारत ने जीता है।
- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 10 सितंबर 2020 को शुरू हुई थी।
- छठा अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन 14 और 15 सितंबर 2026 को नवी मुंबई में आयोजित हुआ।
- सेमीकॉन इंडिया 2026 की थीम “सिलिकॉन से सिस्टम तक पारिस्थितिकी तंत्र का विकास” है।
- वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम 2026 का आयोजन 15 से 18 सितंबर तक गांधीनगर में होगा।
****
****
***
*
******
****
*****
****
*****
*****
****
***
***
***
*****
****
****
****




Views Today : 862
Views Yesterday : 1303
Views Last 7 days : 11003

