Home QB 10th Science 10th Science MCQ special set 

10th Science MCQ special set 

23
0
SHARE

10th Science MCQ special set

  1. पौधों में वाष्पोत्सर्जन किस भाग में होता है? (A) जड़ (B) तना (C) पत्ता (D) फूल
  2. मानव हृदय में कितने कोष्ठक होते हैं? (A) दो (B) तीन (C) चार (D) पांच
  3. स्वपोषी पोषण के लिए क्या आवश्यक है? (A) क्लोरोफिल (B) सूर्य का प्रकाश (C) कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल (D) इनमें से सभी
  4. रक्त में आयरन की कमी से होने वाला एक रोग है— (A) टीबी (B) मधुमेह (C) एनीमिया (D) उच्च रक्तचाप
  5. प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया में ऑक्सीजन बाहर निकलता है— (A) जल से (B) CO2 से (C) ग्लूकोज से (D) डिक्टियोसोम से
  6. मनुष्य में वृक्क (Kidney) एक तंत्र का भाग है जो संबंधित है— (A) पोषण से (B) श्वसन से (C) उत्सर्जन से (D) परिवहन से
  7. क्लोरोफिल वर्णक का रंग कैसा होता है? (A) हरा (B) नीला (C) लाल (D) सफेद
  8. कवक में पोषण की कौन-सी विधि होती है? (A) स्वपोषी (B) मृतजीवी (C) समभोजी (D) कोई नहीं
  9. ऑक्सिन (Auxin) क्या है? (A) वसा (B) एंजाइम (C) हार्मोन (D) कार्बोहाइड्रेट
  10. तंत्रिका कोशिका को क्या कहते हैं? (A) साइटॉन (B) न्यूरॉन (C) एक्सॉन (D) डेन्ड्राइट
  11. थाइरॉइड ग्रंथि से कौन-सा हार्मोन निकलता है? (A) इंसुलिन (B) थायरॉक्सिन (C) एंड्रोजन (D) एस्ट्रोजन
  12. इंसुलिन की कमी से कौन-सा रोग होता है? (A) घेंघा (B) बौनापन (C) मधुमेह (D) एनीमिया
  13. घेंघा (Goitre) रोग पनपता है— (A) चीनी की कमी से (B) आयोडीन की कमी से (C) रक्त की कमी से (D) मोटापे से
  14. पुष्पी पौधों में लैंगिक जनन किसके द्वारा होता है? (A) पत्तियों द्वारा (B) तने द्वारा (C) फूलों द्वारा (D) बीज द्वारा
  15. मुकुलन द्वारा जनन किसमें होता है? (A) अमीबा में (B) ईस्ट में (C) स्पायरोगायरा में (D) पैरामीशियम में
  16. परागकोश में क्या होते हैं? (A) बाह्यदल (B) अंडाशय (C) अंडप (D) परागकण
  17. मानव मादा के जनन तंत्र का भाग कौन नहीं है? (A) अंडाशय (B) गर्भाशय (C) शुक्रवाहिका (D) डिम्बवाहिनी
  18. द्विखंडन किसमें होता है? (A) अमीबा में (B) पैरामीशियम में (C) लीशमानिया में (D) इनमें से सभी में
  19. आनुवंशिकी का पिता किसे कहा जाता है? (A) ग्रेगर जॉन मेंडल (B) चार्ल्स डार्विन (C) लामार्क (D) अरस्तू
  20. मेंडल ने अपने प्रयोगों के लिए किस पौधे का चयन किया था? (A) मटर (B) सेम (C) चना (D) गुलाब
  21. समजात अंगों का उदाहरण है— (A) हमारा हाथ और कुत्ते के अग्रपाद (B) हमारे दांत और हाथी के दांत (C) आलू और घास के ऊपरी भूस्तारी (D) उपरोक्त सभी
  22. किसी प्रयोगशाला में बनाए गए पहले कार्बनिक यौगिक का नाम क्या है? (A) मेथेन (B) यूरिया (C) एसिटिक अम्ल (D) एथेनॉल
  23. रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों को क्या कहा जाता है? (A) उत्पाद (B) अभिकारक (C) उत्प्रेरक (D) जल
  24. रासायनिक अभिक्रिया के फलस्वरूप बनने वाले पदार्थों को क्या कहते हैं? (A) अभिकारक (B) प्रतिफल (उत्पाद) (C) तत्व (D) मिश्रण
  25. श्वसन कैसी रासायनिक अभिक्रिया है? (A) ऊष्माशोषी (B) ऊष्माक्षेपी (C) संयोजन (D) अवकरण
  26. साग-सब्जियों का विघटित होकर कम्पोस्ट बनना किस प्रकार की अभिक्रिया है? (A) ऊष्माशोषी (B) ऊष्माक्षेपी (C) उभयगामी (D) प्रतिस्थापन
  27. दूध से दही बनना कैसा परिवर्तन है? (A) भौतिक (B) रासायनिक (C) दोनों (D) इनमें से कोई नहीं
  28. अम्लीय विलयन का pH मान कितना होता है? (A) 7 के बराबर (B) 7 से कम (C) 7 से अधिक (D) 14
  29. क्षारीय विलयन का pH मान कितना होता है? (A) 7 से कम (B) 7 के बराबर (C) 7 से अधिक (D) 0
  30. शुद्ध जल का pH मान कितना होता है? (A) 6 (B) 7 (C) 8 (D) 9
  31. हमारा शरीर किस pH परास के बीच कार्य करता है? (A) 6.0 से 6.8 (B) 7.0 से 7.8 (C) 2.1 से 3.8 (D) 5.1 से 5.8
  32. लिटमस विलयन, जो बैगनी रंग का रंजक होता है, यह किस पौधे से निकाला जाता है? (A) लीचेन (लाइकेन) (B) लाल पत्ता गोभी (C) पेटुनिया (D) हल्दी
  33. सिरका में कौन-सा अम्ल पाया जाता है? (A) मेथेनॉइक अम्ल (B) टाट्रिक अम्ल (C) एसिटिक अम्ल (D) साइट्रिक अम्ल
  34. इमली में कौन-सा अम्ल पाया जाता है? (A) सिट्रिक अम्ल (B) टार्टरिक अम्ल (C) ऑक्जेलिक अम्ल (D) लैक्टिक अम्ल
  35. चींटी के डंक में कौन-सा अम्ल पाया जाता है? (A) मेथेनॉइक (फॉर्मिक) अम्ल (B) एथेनॉइक अम्ल (C) साइट्रिक अम्ल (D) ऑक्जेलिक अम्ल
  36. कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में रहने वाली धातु कौन-सी है? (A) पारा (Mercury) (B) तांबा (C) एल्युमीनियम (D) लोहा
  37. कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में रहने वाली अधातु कौन-सी है? (A) ब्रोमीन (B) आयोडीन (C) क्लोरीन (D) सल्फर
  38. सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ कौन-सा है? (A) सोना (B) चांदी (C) हीरा (D) लोहा
  39. किस धातु को चाकू से आसानी से काटा जा सकता है? (A) सोडियम (B) तांबा (C) लोहा (D) जस्ता
  40. किस धातु को मिट्टी के तेल (केरोसिन) में डुबोकर रखा जाता है? (A) सोडियम (B) मैग्नीशियम (C) जिंक (D) टंगस्टन
  41. सीसा (Lead) और टीन की मिश्रधातु को क्या कहते हैं? (A) शोल्डर (B) कांस्य (C) पीतल (D) उपधातु
  42. विद्युत धारा का SI मात्रक क्या है? (A) वोल्ट (B) ओम (C) एम्पीयर (D) वाट
  43. विभवांतर मापने वाले यंत्र को क्या कहते हैं? (A) एमीटर (B) वोल्टमीटर (C) गैल्वेनोमीटर (D) वोल्टामीटर
  44. विद्युत परिपथ में धारा की माप किससे की जाती है? (A) वोल्टमीटर (B) एमीटर (C) आमीटर (D) (B) और (C) दोनों
  45. विद्युत फ्यूज विद्युत धारा के किस प्रभाव पर कार्य करता है? (A) ऊष्मीय (B) चुंबकीय (C) रासायनिक (D) कोई नहीं
  46. स्पेक्ट्रम प्राप्त करने के लिए किसका उपयोग होता है? (A) काँच की सिली (B) अवतल दर्पण (C) उत्तल लेंस (D) प्रिज्म
  47. मानव नेत्र के किस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिंब बनता है? (A) कॉर्निया (B) परितारिका (C) पुतली (D) रेटीना या दृष्टिपटल
  48. सामान्य नेत्र के लिए स्पष्ट दर्शन की न्यूनतम दूरी कितनी होती है? (A) 25 मीटर (B) 2.5 सेमी (C) 25 सेमी (D) 2.5 मीटर
  49. अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी में परिवर्तन किसके द्वारा किया जाता है? (A) पुतली द्वारा (B) दृष्टिपटल द्वारा (C) पक्ष्माभी (Ciliary) पेशियों द्वारा (D) परितारिका द्वारा
  50. ओजोन परत किस पराबैंगनी विकिरण से पृथ्वी को सुरक्षा प्रदान करती है? (A) उच्च ऊर्जा पराबैंगनी (B) मध्यम ऊर्जा पराबैंगनी (C) निम्न ऊर्जा पराबैंगनी (D) इनमें से सभी

Answer Sheet (उत्तर कुंजी)

प्रश्न सं. उत्तर प्रश्न सं. उत्तर प्रश्न सं. उत्तर प्रश्न सं. उत्तर प्रश्न सं. उत्तर
1 (C) 11 (B) 21 (D) 31 (B) 41 (A)
2 (C) 12 (C) 22 (B) 32 (A) 42 (C)
3 (D) 13 (B) 23 (B) 33 (C) 43 (B)
4 (C) 14 (C) 24 (B) 34 (B) 44 (D)
5 (A) 15 (B) 25 (B) 35 (A) 45 (A)
6 (C) 16 (D) 26 (B) 36 (A) 46 (D)
7 (A) 17 (C) 27 (B) 37 (A) 47 (D)
8 (B) 18 (D) 28 (B) 38 (C) 48 (C)
9 (C) 19 (A) 29 (C) 39 (A) 49 (C)
10 (B) 20 (A) 30 (B) 40 (A) 50 (A)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here