12th History MCQ Special set
1. हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई थी? (A) 1921 (B) 1922 (C) 1935 (D) 1942
2. सिंधु घाटी सभ्यता में विशाल स्नानागार के अवशेष कहाँ से मिले हैं? (A) हड़प्पा (B) मोहनजोदड़ो (C) कालीबंगन (D) लोथल
3. हड़प्पा किस नदी के किनारे स्थित है? (A) सिंधु (B) व्यास (C) रावी (D) सतलज
4. लोथल किस राज्य में स्थित है? (A) गुजरात (B) राजस्थान (C) पंजाब (D) हरियाणा
5. भारतीय पुरातत्व का पिता किसे कहा जाता है? (A) दयाराम साहनी (B) ए. कनिंघम (C) जॉन मार्शल (D) आर.डी. बनर्जी
6. ‘अर्थशास्त्र’ के लेखक कौन थे? (A) वाल्मीकि (B) वेदव्यास (C) कौटिल्य (चाणक्य) (D) मेगस्थनीज
7. ‘इण्डिका’ की रचना किसने की थी? (A) कौटिल्य (B) मेगस्थनीज (C) फाह्यान (D) ह्वेनसांग
8. मौर्य वंश का संस्थापक कौन था? (A) अशोक (B) बिंदुसार (C) चंद्रगुप्त मौर्य (D) बृहद्रथ
9. अशोक के अभिलेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा? (A) जेम्स प्रिंसेप (B) मार्शल (C) कनिंघम (D) व्हीलर
10. किस शासक को ‘प्रियदर्शी’ कहा गया है? (A) चंद्रगुप्त (B) अशोक (C) समुद्रगुप्त (D) कनिष्क
11. प्रयाग प्रशस्ति की रचना किसने की थी? (A) बाणभट्ट (B) कालिदास (C) हरिषेण (D) कौटिल्य
12. भारत का ‘नेपोलियन’ किस गुप्त शासक को कहा जाता है? (A) चंद्रगुप्त प्रथम (B) समुद्रगुप्त (C) स्कंदगुप्त (D) कुमारगुप्त
13. महाभारत की रचना किसने की थी? (A) वाल्मीकि (B) मनु (C) वेदव्यास (D) कबीर
14. महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र के मैदान में कितने दिनों तक चला था? (A) 10 दिन (B) 12 दिन (C) 15 दिन (D) 18 दिन
15. श्रीमद्भगवद्गीता के महत्त्व पर किसने विचार व्यक्त किए हैं? (A) महात्मा गांधी (B) विवेकानंद (C) बाल गंगाधर तिलक (D) इनमें से सभी
16. वर्ण व्यवस्था का उल्लेख ऋग्वेद के किस मण्डल में मिलता है? (A) प्रथम (B) सातवें (C) नौवें (D) दसवें
17. गौतम बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ था? (A) बोधगया (B) लुम्बिनी (C) सारनाथ (D) कुशीनगर
18. महावीर स्वामी जैन धर्म के कौन-से तीर्थंकर थे? (A) प्रथम (B) 23वें (C) 24वें (D) 22वें
19. साँची का स्तूप किस राज्य में स्थित है? (A) उत्तर प्रदेश (B) मध्य प्रदेश (C) बिहार (D) महाराष्ट्र
20. प्रथम बौद्ध संगीति किस शासक के काल में हुई थी? (A) अजातशत्रु (B) कालाशोक (C) अशोक (D) कनिष्क
21. जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर कौन थे? (A) महावीर स्वामी (B) पार्श्वनाथ (C) ऋषभदेव (D) अजीतनाथ
22. इब्नबतूता किस देश का निवासी था? (A) मोरक्को (B) मिस्र (C) तुर्की (D) ईरान
23. अल-बिरूनी किसके साथ भारत आया था? (A) मोहम्मद गोरी (B) महमूद गजनवी (C) बाबर (D) तैमूर
24. ‘किताब-उल-रहला’ में किसका यात्रा वृत्तांत मिलता है? (A) अल-बिरूनी (B) इब्नबतूता (C) बर्नियर (D) अबुल फज़ल
25. फ्रांसिस बर्नियर कौन था? (A) एक चिकित्सक (B) एक इतिहासकार (C) एक राजनीतिक दार्शनिक (D) उपयुक्त सभी
26. भक्ति आंदोलन का उत्तर भारत में आरम्भ किस संत ने किया? (A) कबीर (B) गुरु नानक (C) रामानंद (D) चैतन्य महाप्रभु
27. बीजक में किसके उपदेश संग्रहित हैं? (A) कबीर (B) गुरु नानक (C) चैतन्य (D) मीराबाई
28. खालसा पंथ की स्थापना किसने की थी? (A) गुरु नानक (B) गुरु तेग बहादुर (C) गुरु गोबिंद सिंह (D) गुरु अंगद
29. अजमेर स्थित मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर आने वाला पहला सुल्तान कौन था? (A) बलबन (B) मुहम्मद बिन तुगलक (C) अलाउद्दीन खिलजी (D) अकबर
30. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब हुई थी? (A) 1326 (B) 1336 (C) 1346 (D) 1356
31. विजयनगर के संस्थापक कौन थे? (A) हरिहर और बुक्का (B) कृष्णदेव राय (C) सदाशिव राय (D) रामराय
32. गोपुरम का संबंध किससे है? (A) गाय से (B) नगर से (C) मंदिर से (D) व्यापार से
33. हम्पी किस साम्राज्य से संबंधित है? (A) मौर्य (B) गुप्त (C) बहमनी (D) विजयनगर
34. आईन-ए-अकबरी के लेखक कौन हैं? (A) बदायूंनी (B) अबुल फज़ल (C) फैजी (D) बाबर
35. अकबरनामा की रचना किसने की थी? (A) अमीर खुसरो (B) अल-बिरूनी (C) इब्नबतूता (D) अबुल फज़ल
36. तंबाकू का सेवन सर्वप्रथम किस मुगल सम्राट ने किया था? (A) अकबर (B) जहांगीर (C) शाहजहां (D) औरंगजेब
37. अकबर ने ‘दीन-ए-इलाही’ कब शुरू किया? (A) 1562 (B) 1564 (C) 1579 (D) 1582
38. मुगल चित्रकला किसके काल में अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँची? (A) हुमायूँ (B) अकबर (C) जहांगीर (D) शाहजहां
39. भारत में मुगल वंश का संस्थापक कौन था? (A) बाबर (B) हुमायूँ (C) अकबर (D) जहांगीर
40. ताजमहल का निर्माण किसने करवाया था? (A) अकबर (B) जहांगीर (C) शाहजहां (D) शेरशाह
41. स्थायी बंदोबस्त (इस्तमरारी बंदोबस्त) कहाँ लागू किया गया था? (A) बॉम्बे (B) बंगाल (C) मद्रास (D) पंजाब
42. संथाल विद्रोह का नेता कौन था? (A) सिद्धू और कान्हू (B) बिरसा मुंडा (C) जतरा भगत (D) तिरोत सिंह
43. ‘दक्कन दंगा आयोग’ कब गठित हुआ? (A) 1875 (B) 1880 (C) 1885 (D) 1890
44. 1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था? (A) सती प्रथा (B) चर्बी वाले कारतूस (C) व्यपगत का सिद्धांत (D) ईसाई धर्म का प्रचार
45. 1857 की क्रांति का नेतृत्व लखनऊ से किसने किया था? (A) रानी लक्ष्मीबाई (B) बेगम हजरत महल (C) कुंवर सिंह (D) नाना साहेब
46. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था? (A) लॉर्ड डलहौजी (B) लॉर्ड कैनिंग (C) लॉर्ड रिपन (D) लॉर्ड कर्जन
47. ‘केसरीनंद’ तथा ‘मराठा’ समाचार पत्रों का संपादन किसने किया? (A) बाल गंगाधर तिलक (B) महात्मा गांधी (C) जवाहरलाल नेहरू (D) लाला लाजपत राय
48. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ था? (A) 13 अप्रैल 1919 (B) 13 मई 1919 (C) 15 अगस्त 1919 (D) 26 जनवरी 1919
49. ‘चंपारण सत्याग्रह’ किस वर्ष हुआ था? (A) 1916 (B) 1917 (C) 1918 (D) 1919
50. भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे? (A) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर (B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (C) जवाहरलाल नेहरू (D) सरदार पटेल
उत्तरमाला (Answer Key)
- (A) | 2. (B) | 3. (C) | 4. (A) | 5. (B)
- (C) | 7. (B) | 8. (C) | 9. (A) | 10. (B)
- (C) | 12. (B) | 13. (C) | 14. (D) | 15. (D)
- (D) | 17. (B) | 18. (C) | 19. (B) | 20. (A)
- (C) | 22. (A) | 23. (B) | 24. (B) | 25. (D)
- (C) | 27. (A) | 28. (C) | 29. (B) | 30. (B)
- (A) | 32. (C) | 33. (D) | 34. (B) | 35. (D)
- (A) | 37. (D) | 38. (C) | 39. (A) | 40. (C)
- (B) | 42. (A) | 43. (A) | 44. (B) | 45. (B)
- (B) | 47. (A) | 48. (A) | 49. (B) | 50. (B)


Views Today : 1209
Views Yesterday : 1342
Views Last 7 days : 10507

