12th Psychology Model Set – 3
मॉडल प्रश्न पत्र – Set 3
विषय: मनोविज्ञान (Psychology) – Class 12th कुल प्रश्न: 50
1. बुद्धि के त्रि-आयामी सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया ? (A) थर्स्टन (B) गिलफोर्ड (C) स्पीयरमैन (D) गार्डनर
2. रोर्शा का स्याही-धब्बा परीक्षण किस प्रकार का परीक्षण है ? (A) वस्तुनिष्ठ परीक्षण (B) प्रक्षेप्य परीक्षण (C) अशाब्दिक परीक्षण (D) इनमें से कोई नहीं
3. दबाव प्रतिबलक के प्रति की गई प्रतिक्रिया को क्या कहते हैं ? (A) बर्नआउट (B) खिंचाव (C) कोपिंग (D) इनमें से कोई नहीं
4. फ्रायड के अनुसार मन का चेतन स्तर कौन-सा है ? (A) इदम (B) अहम (C) पराहम (D) इनमें से कोई नहीं
5. अष्टांग योग का सातवाँ चरण कौन-सा है ? (A) आसन (B) प्राणायाम (C) ध्यान (D) समाधि
6. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग डोपामाइन की कमी से होता है ? (A) पार्किंसंस रोग (B) मनोविदलता (C) डिप्रेशन (D) दुर्भीति
7. ध्वनि को किस मात्रक में मापा जाता है ? (A) डेसिबेल (B) बेल (C) सेन्टीमीटर (D) इनमें से कोई नहीं
8. विश्वविद्यालय का एक वर्ग उदाहरण है— (A) प्राथमिक समूह का (B) औपचारिक समूह का (C) अनौपचारिक समूह का (D) इनमें से कोई नहीं
9. आक्रमण का मुख्य कारण क्या है ? (A) फ्रस्ट्रेशन (कुंठा) (B) अधिगम (C) जैविक कारक (D) उपर्युक्त सभी
10. स्व (Self) के कितने पहलू होते हैं ? (A) दो (B) तीन (C) चार (D) पाँच
11. प्राथमिक मानसिक योग्यता का सिद्धांत किसने दिया ? (A) थर्स्टन (B) बिने (C) स्टर्न (D) गार्डनर
12. शेल्डन के अनुसार गोलकाय (Endomorphic) व्यक्ति कैसे होते हैं ? (A) हँसमुख और मोटे (B) पतले और लंबे (C) क्रोधी (D) इनमें से कोई नहीं
13. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तनाव का स्रोत है ? (A) जीवन की घटनाएँ (B) कुंठा (C) पर्यावरण (D) इनमें से सभी
14. सेवार्थी-केंद्रित चिकित्सा का प्रतिपादन किसने किया ? (A) फ्रायड (B) कार्ल रोजर्स (C) आइजेंक (D) एलिस
15. पूर्वाग्रह को कम करने का मुख्य उपाय क्या है ? (A) शिक्षा (B) अंतर-समूह संपर्क (C) प्रचार (D) उपर्युक्त सभी
16. वातावरण का मानव व्यवहार पर क्या प्रभाव पड़ता है ? (A) सकारात्मक (B) नकारात्मक (C) दोनों (A) और (B) (D) कोई प्रभाव नहीं
17. बुद्धि का ‘PASS’ मॉडल किसने विकसित किया ? (A) जे. पी. दास (B) नागलेरी (C) किर्बी (D) उपर्युक्त सभी
18. 16-PF प्रश्नावली का निर्माण किसने किया ? (A) आलपोर्ट (B) कैटेल (C) फ्रायड (D) युंग
19. सामान्य अनुकूलन संलक्षण (GAS) में कितनी अवस्थाएँ होती हैं ? (A) 2 (B) 3 (C) 4 (D) 5
20. बुलिमिया नरवोसा एक ऐसा विकार है जिसमें रोगी— (A) बहुत कम खाता है (B) अत्यधिक भोजन करता है (C) खाना बंद कर देता है (D) इनमें से कोई नहीं
21. व्यक्ति का सामाजिक व्यवहार किस पर निर्भर करता है ? (A) संस्कृति (B) समाज (C) परिवार (D) उपर्युक्त सभी
22. क्योटो प्रोटोकॉल किस वर्ष हस्ताक्षरित हुआ था ? (A) 1997 (B) 2001 (C) 1990 (D) 2005
23. कैटेल के अनुसार व्यक्तित्व के कितने मुख्य कारक होते हैं ? (A) 16 (B) 12 (C) 10 (D) 5
24. मनोविदलता (Schizophrenia) के मुख्य लक्षण क्या हैं ? (A) भ्रम (B) विभ्रम (C) असंगत चिंतन (D) इनमें से सभी
25. संज्ञानात्मक व्यवहार चिकित्सा (CBT) के जनक कौन हैं ? (A) एरोन बेक (B) अल्बर्ट एलिस (C) सिगमंड फ्रायड (D) कार्ल रोजर्स
26. भारत में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य नीति कब घोषित की गई ? (A) 1982 (B) 1987 (C) 2017 (D) 1990
27. बुद्धि का एक-कारक सिद्धांत किसने दिया ? (A) बिने (B) स्पीयरमैन (C) थर्स्टन (D) स्टर्नवर्ग
28. कथानक सम्प्रत्यक्षण परीक्षण (TAT) में कुल कितने कार्ड होते हैं ? (A) 10 (B) 20 (C) 30 (D) 40
29. योग शास्त्र में ‘यम’ का क्या अर्थ है ? (A) आत्म-नियंत्रण (B) आसन (C) प्राणायाम (D) ध्यान
30. निम्नलिखित में कौन-सी एक प्राकृतिक आपदा नहीं है ? (A) बाढ़ (B) भूकंप (C) युद्ध (D) सुनामी
31. समूह संरचना का कौन-सा घटक नहीं है ? (A) भूमिका (B) मानक (C) दर्जा (D) बुद्धि
32. परामर्श का मुख्य उद्देश्य क्या होता है ? (A) निर्णय लेने में सहायता (B) व्यवहार परिवर्तन (C) समझ विकसित करना (D) इनमें से सभी
33. मनोवृत्ति के निर्माण में कौन-सा कारक सहायक है ? (A) परिवार (B) संदर्भ समूह (C) व्यक्तिगत अनुभव (D) इनमें से सभी
34. आक्रमण का सामाजिक सीखना सिद्धांत किसने दिया ? (A) बैंडुरा (B) डोलार्ड (C) फ्रायड (D) आइजेंक
35. मानसिक उम्र (MA) की अवधारणा को किसने विकसित किया ? (A) बिने और साइमन (B) स्पीयरमैन (C) स्टर्न (D) थार्नडाइक
36. आत्म-साक्षात्कारी सिद्धांत के प्रतिपादक कौन हैं ? (A) मैस्लो (B) फ्रायड (C) आइजेंक (D) आलपोर्ट
37. दबाव का संज्ञानात्मक सिद्धांत किसने प्रस्तुत किया ? (A) लाजारस (B) सेल्ये (C) कैनन (D) फ्रायड
38. एनोरेक्सिया नरवोसा की मुख्य विशेषता क्या है ? (A) वजन बढ़ने का भय (B) अधिक खाना (C) नींद न आना (D) इनमें से कोई नहीं
39. चिपको आंदोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था ? (A) वृक्ष बचाना (B) जल बचाना (C) वायु शुद्ध करना (D) इनमें से कोई नहीं
40. अनौपचारिक समूह का एक उदाहरण है— (A) मित्रों की टोली (B) सेना (C) स्कूल (D) बैंक
41. दुर्भीति (Phobia) क्या है ? (A) अस्वाभाविक भय (B) सामान्य भय (C) चिंता (D) मनोदशा
42. अष्टांग योग में प्राणायाम का क्या अर्थ है ? (A) श्वास पर नियंत्रण (B) ध्यान (C) आसन (D) समाधि
43. रूढ़िधारणा (Stereotype) पद का प्रयोग सबसे पहले किसने किया ? (A) वाल्टर लिपमैन (B) आलपोर्ट (C) शेरिफ (D) थर्स्टन
44. बुद्धि-लब्धि (IQ) का सही सूत्र क्या है ? (A) (MA/CA) × 100 (B) (CA/MA) × 100 (C) MA × CA (D) CA + MA
45. मनोविश्लेषण विधि का विकास किसने किया ? (A) फ्रायड (B) युंग (C) एडलर (D) वॉटसन
46. 5 जून को कौन-सा दिवस मनाया जाता है ? (A) विश्व पर्यावरण दिवस (B) विश्व एड्स दिवस (C) विश्व स्वास्थ्य दिवस (D) विश्व साक्षरता दिवस
47. संज्ञानात्मक असंतुलन का सिद्धांत किसने दिया ? (A) फेस्टिंगर (B) हाइडर (C) आलपोर्ट (D) शेरिफ
48. डाउन संलक्षण (Down Syndrome) एक प्रकार का— (A) मानसिक मंदता रोग है (B) शारीरिक रोग है (C) त्वचा रोग है (D) आँख का रोग है
49. परामर्शदाता में कौन-सी योग्यता होना आवश्यक है ? (A) सहानुभूति (B) गोपनीयता (C) धैर्य (D) उपर्युक्त सभी
50. सामाजिक प्रभाव का एक रूप है— (A) अनुरूपता (B) अनुपालन (C) आज्ञापालन (D) उपर्युक्त सभी
Answer Key –
| Q.No. | Answer | Q.No. | Answer | Q.No. | Answer | Q.No. | Answer | Q.No. | Answer |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | B | 11 | A | 21 | D | 31 | D | 41 | A |
| 2 | B | 12 | A | 22 | A | 32 | D | 42 | A |
| 3 | C | 13 | D | 23 | A | 33 | D | 43 | A |
| 4 | B | 14 | B | 24 | D | 34 | A | 44 | A |
| 5 | C | 15 | D | 25 | A | 35 | A | 45 | A |
| 6 | A | 16 | C | 26 | A | 36 | A | 46 | A |
| 7 | A | 17 | D | 27 | A | 37 | A | 47 | A |
| 8 | B | 18 | B | 28 | C | 38 | A | 48 | A |
| 9 | D | 19 | B | 29 | A | 39 | A | 49 | D |
| 10 | A | 20 | B | 30 | C | 40 | A | 50 | D |
*



Views Today : 561
Views Yesterday : 1552
Views Last 7 days : 10470

